ममता का प.बंगाल में बजेगा डंका, तो असम में खिलेगा कमल!
सत्ता विमर्श ब्यूरो
नई दिल्ली: 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव सम्पन्न हो गए हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इन चुनावों के नतीजे आगामी 19 मई को जारी होंगे लेकिन आखिरी चरण के मतदान होते ही विभिन्न एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। सभी पोल्स ने पश्चिम बंगाल में दीदी ममता बैनर्जी की वापसी पर मुहर लगाई है तो वहीं असम में इस बार तरुण गोगोई के हाथ से सत्ता खिसकर भाजपा की ओर जाने की संभावना जताई जा रही है। केरल में एंटी इन्कमबेन्सी फैक्टर काम करता दिख रहा है तो कुछ सर्वेक्षणों में तमिलनाडु में अम्मा और करुणानीधि के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है।
एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में वाम-कांग्रेस को करारी शिकस्त देकर अपनी सत्ता बचाने में कामयाब रहेंगी। असम में यदि भाजपा को सरकार बनाने का मौका मिला तो यह पूर्वोत्तर में पार्टी की पहली सरकार होगी। कांग्रेस के लिए राहत की बात ये हो सकती है कि उसे केन्द्रशासित प्रदेश पुदुचेरी की सत्ता में दोबारा लौटने का मौका मिलने की संभावनाएं हैं। पुदुचेरी में अभी द्रमुक की सरकार है।
असम में कुल 126 सीटें
इंडिया टुडे-एक्सिस-माय इंडिया के मुताबिक,
भाजपा को 79-93 सीटें
कांग्रेस को 26-33 सीटें मिलने की संभावना है
बदरूद्दीन अजमल की पार्टी एआईयूडीएफ को 6-10 सीटें मिल सकती हैं
अन्य के खाते में 1-4 सीटें
एबीपी आनंदा के एग्जिट पोल
असम में भाजपा को 81
कांग्रेस को 33
एआईयूडीएफ को 10 सीटें
अन्य को 5 सीटें
टाइम्स नाउ-सी वोटर ने भाजपा को 57
कांग्रेस को 41
एआईडीयूएफ को 18
अन्य को 10 सीटें
टुडेज चाणक्य
भाजपा को 90 सीटें
कांग्रेस को 27
एआईयूडीएफ को 9 सीटें
असम में अभी कांग्रेस के पास 78 जबकि भाजपा के पास महज 5 सीटें हैं। एआईयूडीएफ की 18 सीटें हैं जबकि भाजपा की मौजूदा गठबंधन सहयोगी बोडो पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) और असम गण परिषद के पास क्रमश: 12 और 10 सीटें हैं।
तमिलनाडु में कुल 234 सीटें
तमिलनाडु में जयललिता की अगुवाई वाले अन्नाद्रमुक की हार का पूर्वानुमान करते हुए एग्जिट पोलों ने द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिलता दिखाया है। इंडिया टुडे-माय एक्सिस-इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक
तमिलनाडु में द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन को 124-140 सीटें
अन्नाद्रमुक को 89-101 सीटें
भाजपा को 0-3 सीटें मिलने की संभावना जताई है
अन्य को 4-8 सीटें मिल सकती हैं
न्यूज नेशन के पोल
द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन-114 से ज्यादा सीटें
अन्नाद्रमुक- 95-99 सीटें
भाजपा - 4
अन्य -23 सीटें
टुडेज चाणक्य
द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन -140 सीटें
अन्नाद्रमुक -90
विजयकांत की अगुवाई वाले प्रोग्रेसिव वेलफेयर फंट्र एवं अन्य को 4
सी-वोटर
अन्नाद्रमुक -139 सीटें
द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन-78
भाजपा -शून्य
अन्य -17 सीटें मिलने की संभावना जताई है। मौजूदा तमिलनाडु विधानसभा में अन्नाद्रमुक के 150, द्रमुक के 23, डीएमडीके के 29 और कांग्रेस के 5 विधायक हैं।
केरल में कुल 140 सीटें
माकपा की अगुवाई वाले एलडीएफ द्वारा कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीफ को सत्ता से बेदखल करने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।
इंडिया टीवी एग्जिट पोल
एलडीएफ -74 से 82
यूडीएफ- 54 से 62
भाजपा एवं अन्य को 4-4 सीटें
इंडिया टुडे-एक्सिस पोल
एलडीएफ -88 से 101
यूडीएफ - 38 से 48 सीटें
भाजपा - 3 सीटें
सी-वोटर
एलडीएफ -78
यूडीएफ- 58
भाजपा को दो
पिछले चुनाव में यूडीएफ को 72 जबकि एलडीएफ को 68 सीटें मिली थीं।
पश्चिम बंगाल में कुल 294 सींटे
एग्जिट पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन नहीं होने जा रहा। ममता बनर्जी सत्ता में बनी रहेंगी।
एबीपी आनंद
तृणमूल कांग्रेस -178 सीटें (पिछले विधानसभा चुनाव में तृणमूल को 184 सीटें मिली थी)
वाम-कांग्रेस गठबंधन -110 सीटें
(वामपंथी पार्टियों और कांग्रेस को पिछले चुनाव में कुल 103 सीटें मिली थीं) लेकिन पिछले चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस का गठबंधन था।
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया
तृणमूल को 233-253
वाम-कांग्रेस गठबंधन 38 से 51
भाजपा एवं अन्य को 5-5 सीटें
टाइम्स नाउ-सी वोटर
तृणमूल कांग्रेस -167
वामपंथी पार्टियों - 75
कांग्रेस - 45 सीटें
भाजपा - 4
अन्य- 3
टुडेज चाणक्य
तृणमूल 210
वाम-कांग्रेस गठबंधन -70
भाजपा -14 सीटें
पुदुचेरी में कुल 30 सीटें
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया पोल
कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन -15 से 21 सीटें
अन्नाद्रमुक -1-4
सत्ताधारी ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस - 8-12 सीटें
अन्य - 2 सीटें
इंडिया टीवी- सी वोटर
कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन -10 से18
एआईएनआरसी - 5 से 13 सीटें
अन्नाद्रमुक -1 से 9
भाजपा - दो
अन्य - 0 से 4 सीटें
निवर्तमान सदन में एआईआरएनसी के पास 15, कांग्रेस के पास 7, अन्नाद्रमुक के पास 5, द्रमुक के पास 2 विधायक हैं जबकि एक सीट निर्दलीय के पास है।