देखा! बना दिया ना नंबर वन, एशिया के सबसे भ्रष्ट देशों की सूची में!
सत्ता विमर्श ब्यूरो
नई दिल्ली : फोर्ब्स ने एशिया के सबसे भ्रष्ट देशों की एक सूची जारी जो सोशल मीडिया पर बहस का रूप लेती जा रही है। हालांकि जो स्टोरी फोर्ब्स ने शेयर की है वह मार्च 2017 की है। इसमें भारत को सबसे भ्रष्ट देश बताया गया है और पाकिस्तान इस सूची में चौथे नंबर पर है। सूची में पहले नंबर पर भारत, दूसरे पर वियतनाम, तीसरे पर थाईलैंड, चौथे पर पाकिस्तान और पांचवें नंबर पर म्यांमार है। फोर्ब्स के इस ट्वीट से यह समझ में नहीं आ रहा है कि मार्च महीने की इस रिपोर्ट को इस समय ट्वीट करने के क्या मायने हैं।
Asia's most corrupt countries:
1. India
2. Vietnam
3. Thailandhttps://t.co/7AoKtLHE79 pic.twitter.com/vKTSKofZe3— Forbes (@Forbes) September 1, 2017
रिपोर्ट में लिखा गया है कि ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल के 18 महीने के सर्वेक्षण से पता चलता है कि अभी बहुत काम होना बाकी है। फोर्ब्स ने अपनी सूची पर भारत के बारे में कहा है कि यहां छह सार्वजनिक सेवाओं में से पांच- स्कूलों, अस्पतालों, आईडी दस्तावेज, पुलिस और सर्विस सेक्टर के आधे से ज्यादा उत्तरदाताओं को रिश्वत का भुगतान करना पड़ा है। हालांकि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लड़ाई ने एक जगह जरूर बनाई है जिसमें 53 प्रतिशत लोगों का मानना है कि वो काफी अच्छा काम कर रहे हैं।
फोर्ब्स के ट्वीट को लोकप्रिय कवि और आप नेता कुमार विश्वास ने भी ट्वीट किया है। कुमार विश्वास ने लिखा है कि पहले ही कहा था कि नंबर वन बना दूंगा, बना दिया। विश्वास के इस ट्वीट को पीएम नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष माना जा रहा है।