राहुल ने कहा- मोदी के भारत में EVM के पास हैं रहस्यमयी शक्तियां, कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
सत्ता विमर्श ब्यूरो
नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि तेलंगाना और राजस्थान में मतदान हो चुका है, इसलिए वे 'ईवीएम से छेड़छाड़' के प्रति सतर्क रहें। उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि 'मोदी के भारत में, ईवीएम के पास रहस्यमयी शक्तियां हैं।'
राहुल ने ट्वीट कर कहा, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आज समाप्त हुए चुनावों के बाद सतर्क रहें। मध्यप्रदेश में मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम ने अजीब तरीके से व्यवहार किया। कुछ लोगों ने एक बस चुरा ली और दो दिनों के लिए गायब हो गए! वे एक होटल में ड्रिंक करते पाए गए। कांग्रेस प्रमुख ने मध्यप्रदेश के सागर की एक घटना का जिक्र किया, जहां बिना पंजीकरण नंबर वाले वाहन से ईवीएम को ले जाया गया और मतदान समाप्त होने के 48 घंटे बाद ईवीएम को कलेक्शन सेंटर पहुंच गया। एक अन्य घटना में, दो मतदान अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता के होटल के अंदर ईवीएम के साथ शराब पीते पाए गए थे। कांग्रेस ने इस बाबत मंगलवार को निवाचन आयोग में इस घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
Congress party workers, it’s time to be vigilant.
In MP, EVMs behaved strangely after polling:
Some stole a school bus and vanished for 2 days. Others slipped away & were found drinking in a hotel.
In Modi’s India, the EVMs have mysterious powers.
Stay alert! pic.twitter.com/dhNeraAfxa
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 7, 2018
वहीं बात छत्तीसगढ़ की करें तो बेमेतरा जिले के बाद जगदलपुर में भी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। गुरुवार देर शाम स्ट्रॉन्ग रूम में प्रवेश करते दो लोगों को पकड़ा गए। कांग्रेस ने जगदलपुर के महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित स्ट्रांगरूम में दो लोगों को लैपटॉप लेकर अनाधिकृत तौर पर घुसने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा कि लैपटॉप लेकर अंदर जाने वाले लोग ईवीएम के साथ छेड़छाड़ करने के उद्देश्य से गए थे। छत्तीसगढ़ में ईवीएम की सुरक्षा में चूक की कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले धमतरी में स्ट्रॉन्ग रूम में अनाधिकृत व्यक्तियों के घुसने का मामला सामने आया था। इस मामले में निर्वाचन अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। 4 दिसंबर को बेमेतरा में भी स्ट्रांग रूम के पास बीएसएफ जवान लैपटॉप के साथ मिला था। इसकी खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे स्ट्रांग रूम को घेर लिया था और जमकर हंगामा किया था।