कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेमचंद के बहाने किसे दिखाया आईना!
सत्ता विमर्श ब्यूरो
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। अपने विरोधियों पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं चूक रहें हैं। अब उन्होंने हिन्दी साहित्य जगत के सुप्रसिद्ध कथाकार प्रेमचंद को याद किया है। उनके बहाने भाजपा पर प्रहार किया है। एक ट्वीट के जरिए उन्होंने सांप्रदायिकता का मुद्दा उठाया है। राहुल ने अपने ट्वीट में लेखक मुंशी प्रेमचंद के एक आलेख का हिस्सा साझा किया।
राहुल ने लिखा, ''सांप्रदायिकता सदैव संस्कृति की दुहाई दिया करती है। उसे अपने असली रूप में निकलने में शायद लज्जा आती है, इसलिए वह उस गधे की भांति, जो सिंह की खाल ओढ़कर जंगल में जानवरों पर रौब जमाता फिरता था, संस्कृति का खोल ओढ़कर आती है। हिंदुस्तान के महानतम लेखक मुंशी प्रेमचंद की याद को प्रणाम''।
सांप्रदायिकता सदैव संस्कृति की दुहाई दिया करती हैl उसे अपने असली रूप में निकलने में शायद लज्जा आती है, इसलिए वह उस गधे की भांति, जो सिंह की खाल ओढ़कर जंगल में जानवरों पर रौब जमाता फिरता था, संस्कृति का खोल ओढ़कर आती हैl
हिंदुस्तान के महानतम लेखक मुंशी प्रेमचंद की याद को प्रणाम l
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 3, 2018
ये हिस्सा मुंशी प्रेमचंद्र के 'सांप्रदायिकता और संस्कृति' शीर्षक के आलेख से लिया गया है। प्रेमचंद ने इसे 1934 में लिखा था। ये पहली बार नहीं है कि राहुल मुखर हो रहें हैं। इससे पहले भी वो एनआरसी, राफेल डील जैसे मसलों को सोशल मंच पर उठाते रहें हैं।