उत्तर प्रदेश की 10वीं सीट की जंग जीतने के बाद भाजपा के 28 सांसद पहुंचे राज्यसभा
सत्ता विमर्श ब्यूरो
नई दिल्ली/लखनऊ : सपा, बसपा और कांग्रेस की विपक्षी एकता में सेंध लगाते हुए भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में 10वीं सीट की जंग जीत गई। इस तरह से 10 सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने 9 सीटें अपनी झोली में डाल लीं। इसके साथ ही कुल 59 सीटों के चुनाव में भाजपा ने 28 सीटें अपनी झोली में डाली। उत्तर प्रदेश से एक सीट पर सपा ने जया बच्चन को चुनकर भेजा। सूबे की सभी 10 सीटों के लिए नतीजे आने के बाद बसपा को तगड़ा झटका लगा है। बसपा के उम्मीदवार भीमराव आंबेडकर दूसरी वरीयता में भाजपा के नौवें उम्मीदवार से हार गए।
उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए हुए शुक्रवार को हुए मुकाबले में 9 सीटें भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) की झोली में तो 1 सीट सपा (समाजवादी पार्टी) के खाते में आई है। भाजपा की ओर से वित्त मंत्री अरुण जेटली समेत जेवीएल नरसिम्हा राव, अनिल जैन, कांता कर्दम, विजयपाल तोमर, डॉ. अशोक वाजपेयी, सकलदीप राजभर, हरनाथ सिंह यादव और अनिल अग्रवाल ने चुनाव में जीत दर्ज की। भाजपा ने 10 सीटों में से 9 सीटों पर जीत दर्ज की। विपक्ष से एकमात्र सपा उम्मीदवार जया बच्चन ने जीत दर्ज की है। विधानसभा के कुल 403 विधायकों में 400 विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इन चुनावों में सपा विधायक हरिओम यादव और बसपा के मुख्तार अंसारी जेल में होने के कारण अपना वोट नहीं डाल सके। यही नहीं, बिजनौर के विधायक लोकेंद्र चौहान का निधन होने के कारण उनका वोट भी नहीं पड़ सका।
कर्नाटक में भाजपा के राजीव चंद्रशेखर ने जीत दर्ज की है। इस राज्य के बाकी तीन सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है। छत्तीसगढ़ से एकमात्र सीट पर भाजपा की उम्मीदवार सरोज पांडे ने कांग्रेस उम्मीदवार लेखराम साहू को हराते हुए चुनाव जीत लिया है। पश्चिम बंगाल से वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी जीत गए हैं यहां टीएमसी ने सिंघवी का समर्थन किया था। पश्चिम बंगाल से 5 में चार सीटों पर टीएमसी के उम्मीदवार जीते हैं। केरल से एलडीएफ के उम्मीदवार वीरेंद्र कुमार चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकार और कांग्रेस उम्मीदवार कुमार केतकर महाराष्ट्र से चुनाव जीत गए हैं। टीडीपी नेता सीएम रमेश ने आंध्र प्रदेश से राज्यसभा चुनाव निर्विरोध जीत लिया है।
58 राज्यसभा सीटों में से 10 राज्यों के 33 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। 7 राज्यों की बाकी बची 26 सीटों के लिए शुक्रवार को वोटिंग हुई। इनमें उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, झारखंड, छत्तीसगढ़, केरल और तेलंगाना शामिल रहे। निर्विरोध चुने गए सदस्यों में भाजपा के 16 और कांग्रेस के 5 हैं। इसके अलावा बीजेडी के तीन, आरजेडी के 2, टीडीपी और जेडीयू के भी 2-2, शिवसेना और वाईएसआर कांग्रेस के 1-1 उम्मीदवार हैं। शुक्रवार को हुए राज्यसभा चुनाव में कहां से कौन जीता उसका पूरा ब्यौरा इस प्रकार से है--
उत्तर प्रदेश
अरूण जेटली (भाजपा)
जेवीएल नरसिम्हा राव (भाजपा)
अनिल जैन (भाजपा)
कांता कर्दम (भाजपा)
विजयपाल तोमर (भाजपा)
डॉ. अशोक वाजपेयी (भाजपा)
सकलदीप राजभर (भाजपा)
हरनाथ सिंह यादव (भाजपा)
अनिल अग्रवाल (भाजपा)
जया बच्चन (समाजवादी पार्टी)
कर्नाटक
राजीव चंद्रशेखर (भाजपा)
डॉ. एल हनुमनथैया (कांग्रेस)
डॉ. सईद नसीर हुसैन (कांग्रेस)
जी.सी. चंद्रशेखर (कांग्रेस)
पश्चिम बंगाल
नदीमुल हक (तृणमूल कांग्रेस)
शुभाशीष चक्रवर्ती (तृणमूल कांग्रेस)
अबीर विस्वास (तृणमूल कांग्रेस)
सांतनु सेन (तृणमूल कांग्रेस)
अभिषेक मनु सिंघवी (कांग्रेस)
छत्तीसगढ़
सरोज पांडे (भाजपा)
तेलंगाना
बी. प्रकाश (तेलंगाना राष्ट्र समिति)
जे. संतोष कुमार (तेलंगाना राष्ट्र समिति)
एबी. लिंगैया यादव (तेलंगाना राष्ट्र समिति)
झारखंड
समीर उरांव (भाजपा)
धीरज साहू (कांग्रेस)
केरल
वीरेंद्र कुमार (जेडीयू शरद गुट)
राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित सदस्य
मध्य प्रदेश
धर्मेन्द्र प्रधान (भाजपा)
थावर चंद गहलोत (भाजपा)
अजय प्रताप (भाजपा)
कैलाश सोनी (भाजपा)
राजमणि पटेल (कांग्रेस)
हरियाणा
देवेंद्र पॉल वत्स (भाजपा)
महाराष्ट्र
प्रकाश जावडेकर (भाजपा)
वी. मुरलीधर (भाजपा)
नारायण राणे (भाजपा)
कुमार केतकर (कांग्रेस)
अनिल देसाई (शिवसेना)
वंदना चह्वाण (एनसीपी)
बिहार
रविशंकर प्रसाद (भाजपा)
महेंद्र प्रसाद सिंह (जेडीयू)
वशिष्ठ नारायण सिंह (जेडीयू)
अखिलेश प्रसाद सिंह (कांग्रेस)
मनोज झा (राजद)
अशफाक करीम (राजद)
गुजरात
मनसुखभाई मंडाविया (भाजपा)
पुरुषोत्तम रूपाला (भाजपा)
नारणन राठवा (कांग्रेस)
अमी याजनिक (कांग्रेस)
राजस्थान
भूपेंद्र यादव (भाजपा)
मदन लाल सैनी (भाजपा)
किरोड़ी लाल मीना (भाजपा)
उत्तराखंड
अनिल बलूनी (भाजपा)
हिमाचल प्रदेश
जेपी नड्डा (भाजपा)
ओडिशा
अच्युत सामंता (बीजेडी)
प्रशांत नंदा (बीजेडी)
सौम्य रंजन पटनायक (बीजेडी)
आंध्र प्रदेश
सीएम रमेश (टीडीपी)
के. रविंद्र कुमार (टीडीपी)
वी. प्रभाकर रेड्डी (वाईएसआर कांग्रेस)