झारखंड BJP की उपाध्यक्ष बनीं अर्जुन की पत्नी
सत्ता विमर्श ब्यूरो
रांची : झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने प्रदेश भाजपा की नयी टीम में अधिकांश नये चेहरों को जगह दी है। उनकी इस कवायद में वर्षों से पार्टी के अहम पदों पर जमे कई पुराने नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। खास बात ये कि इसमें पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा को उपाध्यक्ष का पद दिया गया है। पूर्व आईपीएस अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद सिंह को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है।
पुरानी टीम के उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश, राकेश प्रसाद और महामंत्री बालमुकुंद सहाय का इस बार पत्ता कट गया है। कार्यकारिणी में 41 कार्यसमिति सदस्य और 9 को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। सूची रविवार की देर रात जारी की गयी।
नई टीम इस प्रकार है –
उपाध्यक्ष- मीरा मुंडा, शिवधारी राम, राजेंद्र महतो, लक्ष्मण प्रसाद सिंह और आदित्य साहू।
महामंत्री- रणधीर सिंह, अजयनाथ शाहदेव और समीर उरांव।
मंत्री- विनय कुमार शर्मा, अमिता भाटिया, पूनम प्रकाश, पुनिता राय।
कार्यालय मंत्री- मधुसूदन जारूहार
मीडिया प्रभारी – शिवपूजन पाठक
प्रदेश प्रवक्ता- उमाशंकर केडिया, मो. कमाल खान
प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख- गणेश मिश्र
मोर्चा के अध्यक्ष- वीर विजय प्रधान (युवा मोर्चा), प्रो. उषा पांडेय (महिला मोर्चा), शिवशंकर उरांव (अनुसूचित जनजाति मोर्चा), जवाहर पासवान (अनुसूचित जाति मोर्चा), इकबाल इमाम (अल्पसंख्यक मोर्चा)।