एक दिन में 18,500 कप चाय पी जाता है महाराष्ट्र CMO
महाराष्ट्र की भाजपा सरकार का एक कथित चाय घोटाला सामने आया है। एक आरटीआई में पता चला है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के कार्यालय में हर रोज 18,500 कप चाय पी जाती है। आरटीआई दस्तावेज पेश करते हुए कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने आरोप लगाया कि बीते तीन सालों में चाय पीने पर होने वाले खर्च में बेतहाशा वृद्धि हुई है।
विवादों के बीच कर्नाटक विधानसभा चुनाव का ऐलान; 12 मई को वोटिंग, 15 को आएंगे नतीजे
डेट लीक की खबर के साथ ही कर्नाटक चुनाव की तारिख का ऐलान भी हो गया। विवाद भारतीय जनता पार्टी के आईटी हेड अमित मालवीय के ट्विट से खड़ा हो गया। जिन्होंने चुनाव आयुक्त के पहले ही मतदान और मतगणना की सटीक घोषणा कर दी। यह सिंगल फेज इलेक्शन होगा। इसके साथ ही कर्नाटक में तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू हो गई।
मोदी और माणिक की मौजूदगी में बिप्लब ने संभाली त्रिपुरा की कमान
त्रिपुरा विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद शुक्रवार को विप्लब कुमार देब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, त्रिपुरा के निवर्तमान मुख्यमंत्री माणिक सरकार और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में नौ मंत्रियों ने भी शपथ ली। उपमुख्यमंत्री के रूप में जिश्नू देब को शपथ दिलाई गई।
नगालैंड में भी भाजपा गठबंधन की सरकार, चौथी बार CM बने नेफ्यू रियो
नगालैंड के राज्यपाल पीबी आचार्य ने गुरुवार को एनडीपीपी के वरिष्ठ नेता नेफ्यू रियो को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। एनडीपीपी ने भाजपा के समर्थन से सरकार बनाई है। शपथ ग्रहण समारोह राजधानी कोहिमा के लोकल ग्राउंड में खुले आसमान में आयोजित किया गया था।
मेघालय: कोनराड संगमा ने ली 12 वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ
मेघालय के 12 वें मुख्यमंत्री के तौर पर मंगलवार को नेशनल पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष कोनराड संगमा ने शपथ ली। उनके साथ 6 अन्य विधायकों को भी राज्यपाल गंगा प्रसाद ने पद एवम् गोपनीयता की शपथ ली। इसके साथ ही भाजपा के पास महज दो विधायक होने के बावजूद एनपीपी के सहारे राज्य में एनडीए की सरकार सत्ता में आ गई।
कांग्रेस के हाथ से मेघालय भी फिसला, एनपीपी को सरकार बनाने का न्यौता, शपथग्रहण 6 को
कांग्रेस से हाथ से मेघालय भी फिसल गया है। सरकार बनाने में उसे कामयाबी नहीं मिल सकी। नेशनल पीपल्स पार्टी यहां भाजपा और यूडीपी के समर्थन से सरकार बनाने जा रही है। गठबंधन रीजनल डेमोक्रेटिक एलायंस (आरडीए) में चार दल- एनपीपी, यूडीपी, हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचएसपीडीपी) और भाजपा शामिल हैं।
मोदी लहर में बहा त्रिपुरा, 25 साल बाद टूटा 'लाल' किला
त्रिपुरा में मोदी-शाह की ताबड़तोड़ रैली का असर हो गया है। यहां 25 साल बाद भारतीय जनता पार्टी ने लेफ्ट के किले को ध्वस्त कर दिया है। एग्जिट पोल के रूझानों से स्पष्ट हो रहा था कि यहां भगवा झंडा लहरायेगा और परिणामों ने इसे जाहिर कर दिया। जहां एक तरफ यहां भाजपा सत्ता पर काबिज होने में सफल दिखी वहीं कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। माणिक सरकार की ईमानदारी भी लेफ्ट के काम नहीं आई और पार्टी सत्ता से बेदखल हो गई।
त्रिपुरा में भाजपा का बजा डंका, नागालैंड और मेघालय में त्रिशंकु सरकार के आसार
पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा की तस्वीर साफ हो गई है। त्रिपुरा में अपने दम पर भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है वहीं नागालैंड को लेकर स्थिति साफ नहीं है, क्योंकि यहां भी स्पष्ट बहुमत किसी को नहीं मिला है। मेघालय में त्रिशंकु सरकार के आसार साफ नजर आ रहें हैं। कांग्रेस भले ही बड़ी पार्टी बनकर उभरी हो लेकिन यहां भी भाजपा अपने सहयोगी नेशनल पीपुल्स पार्टी के साथ सरकार बना सकती है । भारत के 65 साल के चुनावी इतिहास में यह पहली हुआ है कि वाम दलों और भाजपा की सीधी टक्कर हुई है।
आरएसएस के राष्ट्रोदय समागम में सरसंघचालक ने गढ़ी कट्टर हिन्दुत्व की नई परिभाषा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रोदय समागम कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कट्टर हिन्दुत्व की नई परिभाषा गढ़ डाली। उन्होंने कहा है कि कट्टर हिन्दुत्व का मतलब होता है कट्टर उदारता। इसलिए मेरा मानना है कि हर व्यक्ति में कट्टरता, उदारता और अहिंसा के लिए जगह होनी चाहिए।
तो इस अफसर की वजह से 'बागी' बैजयंत पांडा को BJD ने दिखाया बाहर का रास्ता!
बीजू जनता दल के प्रमुख और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को पार्टी के बागी सांसद बैजयंत जय पांडा को सस्पेंड कर दिया। पांडा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप के चलते सस्पेंड किया गया है। पार्टी उपाध्यक्ष सूर्य नारायण पात्रों ने इसकी घोषणा की। पात्रो ने उन पर पार्टी को कमजोर करने का भी आरोप लगाया।