बुरे समय में अपनों और परायों के बीच का भेद अब जान पा रहें हैं अखिलेश
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को रक्षाबंधन पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने परीक्षा की घड़ी में अपने और गैरों के बीच के भेद को भी जाहिर किया। उनका इशारा पार्टी छोड़ कर गए नेताओं की तरफ था।
अहमद पटेल जीत को लेकर आश्वस्त, बोले 16 अतिरिक्त विधायक हमारे साथ
राज्यसभा चुनावों के लिए अब कुछ ही घण्टों का वक्त शेष है। इसके साथ ही कयासबाजी और राजनीतिक गुणा भाग का खेल भी शुरु हो गया है। कांग्रेस ने पार्टी में भीतरघात से बचने के लिए अपने सभी 44 विधायकों को बेंगलुरु भेज दिया था जहाँ से वे सोमवार सुबह ही लौटे। इस बीच अहमद पटेल ने जीत का दावा किया है। उन्होंने अपने विधायकों पर पर पूरा भरोसा जताने के साथ ही NCP के समर्थन का भी दावा किया है।
छेड़छाड़ मामला: कांग्रेस बोली आरोपी को बचा रहा गृह मंत्रालय तो पार्टी के भीतर भी मचा हड़कंप
चंडीगढ़ में आईएएस की बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां काफी बढ़ गई हैं। एक तरफ जहां हरियाणा में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस सड़क पर है और केन्द्रीय गृह मंत्रालय पर मामला दबाने का आरोप लगा रही है तो वहीं खुद भाजपा के भीतर भी बेचैनी बढ़ गई है। ऐसे कई हैं जो भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का इस्तीफा मांग रहें हैं।
राज्यसभा के लिए वोटिंग से पहले 'घर' लौटे कांग्रेस के 44, अहमद पटेल की किस्मत करेंगे तय
राजनीतिक उठापटक के दौर से गुजर रहे गुजरात के 44 कांग्रेसी सांसद 10 दिनों के बाद, बेंगलुरू से अहमदाबाद वापिस लौट आए हैं। ये सभी 8 अगस्त को राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे चुनावों में हिस्सा लेंगे। अपनी जीत पक्की करने के इरादे से कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सलाहाकार और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल इन सभी सांसदों से एक अतिथि गृह में मुलाकात करेंगे।
नीतीश ने मोदी सरकार को दी घुड़की, बोले- साथ रहना काफी नहीं, लोगों पर इसका असर भी तो दिखे
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केन्द्र सरकार से राज्य के विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के उद्देश्य से आधारभूत सुविधा बढ़ाये जाने के लिए अधिक से अधिक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराये जाने की मांग करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ उनका होना काफी नहीं है बल्कि इसका असर लोगों को भी दिखना चाहिए।
IAS की बेटी बोली, 'मैं तकरीबन किडनैप हो चुकी थी', बेटे की करतूत से मुश्किल में हरियाणा BJP चीफ
आईएएस अफसर की बेटी से छेड़छाड़ को लेकर हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल सुभाष बराला के बेटे विकास बराला युवती से छेड़छाड़ के आरोपी हैं और कांग्रेस व आईएनएलडी ने इस मामले को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। पीड़ित युवती भी विकास बराला के खिलाफ खुलकर सामने आ गई है। पीड़ित युवती ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी आपबीती बताई है।
भाजपा में शामिल होंगे त्रिपुरा के 6 बर्खास्त टीएमसी विधायक
त्रिपुरा तृणमूल कांग्रेस के 6 बर्खास्त विधायक रक्षाबंधन के मौके पर 7 अगस्त को औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को वोट दिया था। भाजपा प्रवक्ता विक्टर सोम ने बताया कि विधायक रविवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करेंगे।
सपा को एक और झटका, आजम की करीबी सरोजनी BJP में शामिल
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद भी समाजवादी पार्टी को लगातार झटके लग रहे हैं। हाल ही में सपा के दो एमएलसी ने पार्टी से इस्तीफा दिया था, वहीं अब सपा की एक और एमएलसी ने भी पार्टी छोड़ दी है। मेरठ से एमएलएसी सरोजनी अग्रवाल ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। सरोजनी अग्रवाल सपा के दिग्गज नेता आजम खान की करीबी रही हैं।
लालू के बाद अब तेजस्वी का हमला, बोले- मंडल के दौर में भी कमंडल संग भागे थे नीतीश कुमार
महागठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा के साथ मिलकर फिर से बिहार के सीएम बनने वाले नीतीश कुमार पर पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और अब उनके बेटे तेजस्वी यादव ने जोरदार तरीके से हमला किया है। तेजस्वी ने नीतीश कुमार के नए मंत्रिमंडल में शामिल किए गए मंत्रियों में से 75 फीसदी मंत्रियों को दागी बताते हुए कहा कि नीतीश कुमार तो मंडल के दौर में भी कमंडल संग भाग गए थे।
गुजरात कांग्रेस ने नोटा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार
कांग्रेस की गुजरात इकाई ने राज्य में आगामी राज्यसभा चुनाव में नोटा का विकल्प रखने के चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने मामले की तत्काल सुनवाई की मांग करते हुए न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष याचिका का जिक्र किया।