...और जब जवाब देने की होड़ में भिड़ गए दो सांसद!
सत्ता विमर्श ब्यूरो
नई दिल्ली: अमूमन संसद के अंदर सांसदों को आपस में बहस करते देखा जाता है। इन दिनों टीवी स्टूडियो में भी ये नजारा आम है। ऐसा ही एक सीन लोकतंत्र के मंदिर में दिखा जब NRC असम को लेकर सत्ता पक्ष के सांसद और केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और कांग्रेस सांसद प्रदीप भट्टाचार्य आपस में भिड़ गए। दोनों ही अपनी बात को जोरदार तरीके से रखने का प्रयत्न करते दिखे।
देखें ये वीडियो
#WATCH: Union Minister Ashwini Choubey and Congress MP Pradip Bhattacharya argue in Parliament premises over #NRCAssam issue pic।twitter।com/lr5JPZ9uvK
— ANI (@ANI) July 31, 2018
दोनों नेता मीडिया के सामने इस बात पर चर्चा कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान ये चर्चा तीखी बहस में बदल गई। बहस में प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि मैं बंगाल का आदमी हूं, लगातार असम जाता रहता हूं। आप लोग उनके बारे में गलत बात कर रहे हैं।
इस पर मोदी सरकार में मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि मैं भी बिहार से हूं मुझे वहां के हालात पता हैं। आप कौन होते हैं, ये बोलने वाले। जिसपर कांग्रेस नेता ने तुरंत जवाब दिया कि वह मेंबर ऑफ पार्लियामेंट हैं और बोल सकते हैं।
इस दौरान दोनों नेता जोर-जोर से अपनी बात कहने लगे। अश्विनी चौबे ने कहा कि जो भारतीय है और इस देश का नागरिक है, वही इस देश में रहेगा। जो बांग्लादेशी है वह इस देश में बिल्कुल नहीं रहेगा। दोनों नेताओं में हुई गर्मागर्म बहस के बीच सदन के बाहर मीडियाकर्मियों और अन्य लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।