महिला सुरक्षा का आधार है इंदिरा शक्ति ऐप : राजेश लिलोठिया
Last Updated: Thu, Sep 06, 2018 01:20 am
सत्ता विमर्श ब्यूरो
महिला सशक्तिकरण के वायदे भोथरे हैं अगर उनके साथ हो रहीं ज्यादतियों की खबरों पर लगाम नहीं लगता है। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड को लेकर बिहार काफी चर्चा में हैं। किशोरियों और बच्चियों के साथ जिस तरह की हैवानियत सामने आई उसने प्रदेश की छवि को बुरी तरह प्रभावित किया। कांग्रेस पार्टी इस मसले को लेकर बेहद संजीदा है। पार्टी ने वहां की महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए एक ऐप और मिर्ची स्प्रे जारी किया है। इसका नाम देश की पहली महिला प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी के नाम पर है। ऐप क्या है, इसकी खासियत क्या है और क्या वाकई ये महिलाओं की समस्याओं को संबोधित करेगा? इस बारे में बता रहे हैं एआईसीसी में सचिव और उत्तर बिहार ईकाई के प्रभारी राजेश लिलोठिया जिनके दिशा-निर्देशन में यह ऐप सामने आया है।
First Published: Sun, Sep 02, 2018 05:46 pm