गांधी की पोती ईला गांधी दक्षिण अफ्रीका में सम्मानित
महात्मा गांधी की पोती ईला गांधी को दक्षिण अफ्रीका की आजादी की लड़ाई में उनके जीवनपर्यंत योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। गांधी एवं अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस की सशस्त्र संघर्ष शाखा उम्खोन्तो वे सिज्वे के कई सदस्यों के कार्यो की सराहना की गई। गांधी के अलावा भारतीय मूल के दो और दक्षिण अफ्रीकियों सन्नी सिंह और मैक महाराज को भी सम्मानित किया गया।
भारत में आर्थिक सुस्ती को पलटने की क्षमता है : राष्ट्रपति
भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत होने के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दावे का समर्थन करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने प्रवासी भारतीय समुदाय को आश्वस्त किया कि आकर्षक निवेश गंतव्य के तौर पर भारत एक मजबूत देश के रूप में उभर रहा है।
प्रवासी भारतीय सम्मान-2014 से 11 भारतवंशी सम्मानित
महात्मा गांधी की पोती इला गांधी सहित दुनिया भर से आए 11 प्रवासी भारतीयों को प्रवासी भारतीय सम्मान-2014 पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने हर वर्ष आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस के 12वें आयोजन के समापन सत्र के दौरान यह पुरस्कार प्रदान किए।
वाकई भारत के अच्छे दिन आने वाले हैं: मोदी
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के आखिरी दिन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर पीएम मनमोहन सिंह पर शब्दों के तीर चलाये। गुरुवार को भारतवंशियों को संबोधित करते हुए भाजपा के पीएम उम्मीदवार ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के ‘आने वाला समय बेहतर होने’ की टिप्पणी पर चुटकी ली। मोदी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि वाकई, अच्छा दिन आने वाला हैं।
विदेशों में नरेंद्र मोदी और आप का है क्रेज
भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को तो न्यूजीलैंड की अस्मिता सिंह जानती हैं लेकिन मोदी किस पार्टी से ताल्लुकात रखते हैं यह उन्हें नहीं पता। इसी तरह त्रिनिनाद एंड टोबेगो की रहने वाली कविता महावीर राहुल गांधी का नाम आज तक नहीं जान सकी हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी यानी आप के बारे उन्हें थोड़ी बहुत जानकारी है।
सिब्बल ने दिया भरोसा, हर हाल में मिटाएंगे भ्रष्टाचार
प्रवासी भारतीय दिवस के एक सत्र को संबोधित करते हुए कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने देश से भ्रष्टाचार मिटाने की बात पर जोर देते हुए कहा कि इसकी रोकथाम के लिए सरकार ने लोकपाल विधेयक पारित करने जैसी पहल की है और आगामी संसद सत्र में इस बुराई पर लगाम लगाने वाले कुछ और विधेयक पारित कराए जाएंगे।
'नए भारत के विकास में भारतवंशी बनें सहभागी'
नए भारत के विकास में भारतवंशियों की सहभागिता को अहम बताते हुए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री कमलनाथ ने कहा कि देश में विकास की चुनौती नहीं बल्कि समावेशी विकास की चुनौती है जहां समाज के सभी तबकों तक विकास का लाभ पहुंचना चाहिए। बिना समावेशी विकास के भारत आगे नहीं बढ़ सकेगा।
नई राष्ट्रीय युवा नीति लाएगी सरकार : जितेंद्र सिंह
युवा एवं खेल मामलों के मंत्री जितेंद्र सिंह ने प्रवासी भारतीय दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों से पहले सरकार देश के युवाओं की पूरी क्षमता का उपयोग करने के लिए उनके सशक्तिकरण की परिकल्पना के साथ एक नयी राष्ट्रीय युवा नीति लाने की दिशा में काम कर रही है।
नवोन्मेष में योगदान करें प्रवासी भारतीय : सचिन पायलट
12वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के पहले दिन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कंपनी मामलों के मंत्री सचिन पायलट ने दुनिया के अलग-अलग देशों में रहने वाले भारतीयों से वहां प्रयोग में लायी जा रही कामकाज की सर्वश्रेष्ठ प्रणालियों को भारत में लाने एवं नवोन्मेष के क्षेत्र में योगदान देने का आग्रह किया।
तिवारी ने जताई सकारात्मक सहभागिता की उम्मीद
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने मंगलवार को 12वें प्रवासी भारतीय दिवस के युवा सत्र को संबोधित करते हुए उम्मीद जताई कि यह आयोजन भारतवंशी समुदाय, भारत सरकार और देश के लोगों के बीच सकारात्मक सहभागिता का अवसर देगा।