गोवा विधानसभा चुनाव के नतीजे : जानिए! कौन आगे और कौन पीछे
सत्ता विमर्श ब्यूरो
पणजी : गोवा विधानसभा चुनाव 2017 के तहत 40 सीटों के लिए 4 फरवरी को संपन्न हुए चुनावों के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में गए हैं। पार्टी ने 17 सीटों पर कब्जा जमाया है वहीं भाजपा को 13 सीटें मिली हैं। आम आदमी पार्टी यहां अपना खाता भी नहीं खोल पाई। 3 पर गोवा फॉरवर्ड पार्टी, 3 पर महाराष्ट्रवादी गोमांतक और एक सीट पर नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी और 2 पर निर्दलीय ने जीत का परचम लहराया है। इस चुनाव की सबसे बड़ी बात यह है कि मेंडरम सीट से मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पार्सेकर भी चुनाव हार गए हैं, उन्हें कांग्रेस के दयानंद रघुनाथ सोपते ने 7119 वोटों से हराया। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिगंबर कामत ने मार्गो सीट से जीत दर्ज की। कुल 40 विधानसभा सीटों पर कौन जीता और कौन हारा इसका क्रमवार ब्यौरा पूरे परिणाम आने के बाद आप यही देख और पढ़ सकेंगे।
1.मेनड्रेम
2.परनेम
3.बिचोलिम
4.टिविम
5.मापुसा
6.सियोलिम
7.सालीगाव
8.कालान्गुते
9.पोरवोरिम
10.अल्डोना
11.पणजी
12.तालेइगाओ
13.सेंट क्रूज
14.सेंट आंद्रे
15.कम्बर्जुआ
16.मयेम
17.संकुएलिम
18.पोरियम
19.वालपय
20.प्रिओल
21.पोंडा
22.सिरोडा
23.मारकेम
24.मोरमुगांव
25.वास्को-डि-गामा
26.डाबोलिम
27.कोर्टालिम
28.न्यूवेम
29.कर्टोरिम
30.फेट्रोडा
31.मरगांव
32.बेनुलिम
33.नवेलिम
34.कुनकोलिम
35.वेलिम
36.क्यूपेम
37.कुरचोरेम
38.संवोर्देम
39.संगुएम
40.कानकोना