मिजोरम विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 : जानिए! कहां से कौन जीता कौन हारा
सत्ता विमर्श ब्यूरो, आइजोल
मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा में 26 सीटें जीतकर मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने एक दशक बाद यहां सत्ता में वापसी की है। इसके साथ ही कांग्रेस पूर्वोत्तर में अपना अंतिम गढ़ भी हार गई। साल 2013 विधानसभा चुनाव में एमएनएफ को केवल पांच सीटें प्राप्त हुई थीं, जबकि कांग्रेस ने यहां 34 सीटों पर जीत कर सरकार बनाई थी। इस बार सत्तारूढ़ कांग्रेस यहां केवल पांच सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी है। भाजपा ने यहां तुइचावंग सीट पर जीत दर्ज कर राज्य में अपना खाता खोला है। छह स्थानीय दलों के एक फोरम और एनजीओ से पार्टी बने 'द पीपुल्स रिप्रजेंटेशन फॉर आइडेंटिटी एंड स्टेट्स ऑफ मिजोरम (प्रिज्म)' के संगठन जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेपीएम) ने इस चुनाव में आठ सीटों पर जीत दर्ज की है। जेपीएम के उम्मीदवारों ने निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ा था। एमएनएफ प्रमुख और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार जोरामथांगा आइजोल पूर्व-1 से पांचवी बार चुने गए हैं। पूर्व आईपीएस अधिकारी और जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) प्रमुख लालदुहोमा ने दो वर्ष पहले जेपीएम का गठन करने के लिए कांग्रेस छोड़ दी थी। बीजेपी नीत नार्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक गठबंधन (एनईडीए) के घटक दल रहे एमएनएफ पहले भी 10 वर्षों (1998-2003 और 2003-2008) तक मिजोरम में राज कर चुकी है। मिजोरम में चुनाव नतीजों का पूरा विवरण इस प्रकार से है...
कुल सीटों की संख्या- 40
बहुमत का जादुई आंकड़ा- 21
मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ)- 26
इंडियन नेशनल कांग्रेस (कांग्रेस)- 05
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) - 01
निर्दलीय - 08
विस क्षेत्र संख्या | विस क्षेत्रों के नाम | कौन जीता-कौन हारा |
1. | हचेक | ललरिंडिका राल्टे- कांग्रेस- 6202 ललरीनेंगा सैलो- एमएनएफ- 5836 |
2. | डम्पा | ललरिंत्लुअंगा सैलो- एमएनएफ- 5840 ललरोबियाका- कांग्रेस- 4183 |
3. | मामित | एच. ललजिरलियना- एमएनएफ- 6874 जॉन रोतलुआंगलियना- कांग्रेस- 6467 |
4. | तुईरियल | एंड्रयू एच. थंगलियाना- निर्दलीय- 4387 सेलोथंगा सैलो- एमएनएफ- 4183 |
5. | कोलासिब | के. ललरिनलियना- एमएनएफ- 5940 ललफामकिमा- निर्दलीय- 5661 |
6. | सेरलुई | ललरिनसंगा राल्ते- एमएनएफ- 6128 लल्हमैचुवना- कांग्रेस- 5201 |
7. | तुईवाल | ललचंदमा राल्ते- एमएनएफ- 5207 आर.एल. पियानमाविया- कांग्रेस- 5204 |
8. | चलफिलह | ललरिनलिआना सैलो- एमएनएफ- 5541 एफ. RUALHLEIA- निर्दलीय- 4534 |
9. | तवी | आर. ललजिरलिआना- एमएनएफ- 4940 आर. ललथाथलुंगा- निर्दलीय- 4756 |
10. | आइजवाल उत्तर-1 | वनललहलाना- निर्दलीय- 7094 ललरिंगलिआना- एमएनएफ- 5929 |
11. | आइजवाल उत्तर-2 | वनललथलाना- निर्दलीय- 7775 ललत्लानजोवा खियांगटे- एमएनएफ- 5974 |
12. | आइजवाल उत्तर-3 | सी. ललमुआनपुइवा- एमएनएफ- 5166 लल थनजारा- कांग्रेस- 4732 |
13. | आइजवाल पूर्व-1 | जोरामथांगा- एमएनएफ- 8358 के. सपदंगा- निर्दलीय- 5854 |
14. | आइजवाल पूर्व-2 | रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे- एमएनएफ- 5869 बी. ललचानजोवा- निर्दलीय- 4377 |
15. | आइजवाल पश्चिम-1 | ललडूहूमा- निर्दलीय- 7889 के. सांगथुआमा- एमएनएफ- 6829 |
16. | आइजवाल पश्चिम-2 | ललरूआत्किमा- एमएनएफ- 7626 डॉ. ललमलसावमा नघाका- कांग्रेस- 4906 |
17. | आइजवाल पश्चिम-3 | वी.एल. जैथनजामा- निर्दलीय- 6934 वैनललजवामा- एमएनएफ- 5908 |
18. | आइजवाल दक्षिण-1 | सी. ललसावइवुंगा- निर्दलीय- 6808 के. लियांतलिंगा- एमएनएफ- 5759 |
19. | आइजवाल दक्षिण-2 | ललचहुंथंगा- निर्दलीय- 7294 डेंघमिंगथंगा- एमएनएफ- 7115 |
20. | आइजवाल दक्षिण-3 | एफ. ललनुनमाविया- एमएनएफ- 7558 के. एस. थंगा- कांग्रेस- 5470 |
21. | लेंगतेंज | एल. थंगमाविआ- एमएनएफ- 6430 एच. रोहलुना- कांग्रेस- 4658 |
22. | तुईचंग | त्वनलुइआ- एमएनएफ- 5146 डब्ल्यू. छुआनवामा- निर्दलीय- 4407 |
23. | चम्फाई उत्तर | डॉ.जेड.आर. थायमसंगा- एमएनएफ- 6057 टी.टी. जोथानसंगा- कांग्रेस- 4964 |
24. | चम्पाई दक्षिण | टी.जे. ललनुनत्लुअंगा- एमएनएफ- 5212 लल थनहावला- कांग्रेस- 4163 |
25. | तुपुई पूर्व | रामथनमाविआ- एमएनएफ- 4384 सी. ललतनपुइआ- निर्दलीय- 3797 |
26. | सेरछिप | ललडुहोमा- निर्दलीय- 5481 लल थनहावला- कांग्रेस- 5071 |
27. | तुईकम | इंजी. ललरिनावमा- एमएनएफ- 5439 सांगेजेला त्लाउ- कांग्रेस- 4042 |
28. | रांगटुर्जो | ललचमलिआना- एमएनएफ- 4572 वी. चावंगथु- कांग्रेस- 3815 |
29. | तुपुई दक्षिण | डॉ. ललथांगलिआना- एमएनएफ- 6126 जॉन सिआमकुंगा- कांग्रेस- 4657 |
30. | लुंगलेई उत्तर | वैनललतनपुइआ- एमएनएफ- 5022 वी. मलसावमथलुंगा- निर्दलीय- 4627 |
31. | लंगली पूर्व | लवमावमा तोछांग- एमएनएफ- 4063 ललरिनपुई- निर्दलीय- 3991 |
32. | लंगली पश्चिम | सी. ललरिनसांगा- एमएनएफ- 4093 चालरोसांगा लाल्ते- कांग्रेस- 4016 |
33. | लंगली दक्षिण | के. पछुंगा- एमएनएफ- 6245 आर. ललनुनथारा- कांग्रेस- 3804 |
34. | थोरांग | जोडिनत्लुअंगा राल्ते- कांग्रेस- 4499 आर रोहमिंगलिआना- एमएनएफ- 3259 |
35. | तुपुई पश्चिम | निहार कांति चकमा- कांग्रेस- 5943 किना रंजन चकमा- भाजपा- 3558 |
36. | तुईच्वांग | बुद्धा धन चकमा- भाजपा- 11419 रसिक मोहन चकमा- एमएनएफ- 9825 |
37. | लवंगत्लई पश्चिम | सी.ननलियनचुंगा- कांग्रेस- 10678 सी. रामालुना- एमएनएफ- 9883 |
38. | लवंगत्लई पूर्व | एच. बैकजुआ- एमएनएफ- 8656 एच. जोथांगलियाना- कांग्रेस- 7712 |
39. | सैहा | के. बेइछुआ- एमएनएफ- 8109 एस. हिआतो- कांग्रेस- 5641 |
40. | पलक | के.टी. रोखाव- कांग्रेस- 5492 एम चखाउ- एमएनएफ- 4648 |