उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे : जानिए! कौन जीता, कौन हारा
सत्ता विमर्श ब्यूरो
लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के तहत 403 सीटों के लिए हुए चुनावों के नतीजों ने जता दिया है कि जनादेश एक पूर्ण बहुमत की सरकार के लिए मिला हैं। जनता ने भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। 37 साल बाद किसी पार्टी ने 300 का आंकड़ा पार किया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मोदी लहर और भाजपा की ‘केसरिया सुनामी’ के आगे सपा-कांग्रेस समेत सभी विरोधी दलों के पांव उखड़ गये और भगवा दल प्रचंडतम बहुमत के साथ 14 साल का बनवास खत्म कर सत्ता में आ गया।
‘टीम पीके’ की रणनीति के सहारे चुनाव लड़ रही कांग्रेस और सपा का ‘साथ’ जनता को ‘पसंद’ नहीं आया और ना ही बसपा के विकास और सुशासन के दावे उसका दिल जीत सके। नोटबंदी के बाद हुए इस चुनाव में इस मुद्दे का कोई असर नहीं दिखा और जनता ने बेहद पोशीदा तरीके से भाजपा के पक्ष में वोट करके सूबे में उसे 312 सीटों के साथ अब तक की सबसे बड़ी जीत दिला दी।
हालांकि बसपा ने भाजपा की इस अभूतपूर्व जीत को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी का परिणाम बताते हुए चुनाव आयोग से दोबारा चुनाव कराने की मांग की जिसे चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया। वहीं, सपा अध्यक्ष कार्यवाहक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी मायावती की शिकायत पर सरकार से जांच कराने को कहा। चुनाव में अपनी पार्टी की हार के बाद अखिलेश ने राज्यपाल राम नाईक को इस्तीफा सौंप दिया, मगर वह अगली सरकार बनने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
कुल 403 विधानसभा सीटों पर कौन जीता और कौन हारा इसका क्रमवार ब्यौरा इस प्रकार से है--
1. बेहट Behat से नरेश सैनी (कांग्रेस) को 97035 वोट, महावीर सिंह राणा (भाजपा) को 71449 वोट और मोहम्मद इकबाल (बसपा) को 71019 वोट।
2. नकुड़ Nakur
3. सहानपुर नगर Saharanpur Nagar
4. सहारनपुर Saharanpur
5. देवबंद Deoband से ब्रिजेश (भाजपा) को 102244 वोट, माजिद अली (बसपा) को 72844 वोट, माविया अली (सपा) को 55385 वोट।
6. रामपुर मनिहारान Rampur Maniharan(SC)
7. गंगोह Gangoh
8. कैराना Kairana
9. थाना भवन Thana Bhawan
10. शामली Shamli
11. बुढ़ाना Budhana से उमेश मलिक (भाजपा) को 97781 वोट, प्रमोद त्यागी (सपा) को 84580 वोट और सईद बेगम (बसपा) को 30034 वोट।
12. चरथावल Charthawal से विजय कुमार कश्यप (भाजपा) को 82046, मुकेश कुमार चौधरी (सपा) को 58815 वोट और नूर सलीम राणा (बसपा) को 47704 वोट।
13. पुरकाजी Purqazi(SC)
14. मुजफ्फरनगर Muzaffar Nagar
15. खतौली Khatauli
16. मीरापुर Meerapur
17. नजीबाबाद Najibabad
18. नगीना Nagina(SC)
19. बढ़ापुर Barhapur से सुशांत कुमार (भाजपा) को 78744 वोट, हुसैन अहमद (कांग्रेस) को 68920 वोट और फहाद याजदानी (बसपा) को 50684 वोट।
20. धामपुर Dhampur से अशोक कुमार राणा (भाजपा) को 82169 वोट, मूलचंद चौहान (सपा) को 64305 वोट और मुहम्मद गाजी (बसपा) को 42836 वोट।
21. नहटौर Nehtaur(SC)
22. बिजनौर Bijnor से सुची (भाजपा) को 105548 वोट, रूचि वीरा (सपा) को 78267 वोट और राशिद अहमद (बसपा) को 49788 वोट।
23. चांदपुर Chandpur से कमलेश सैनी (भाजपा) को 92345 वोट, मोहम्मद इकबाल (बसपा) को 56696 वोट और मोहम्मद अरशद (सपा) 36531 वोट।
24. नूरपुर Noorpur
25. कांठ Kanth
26. ठाकुरद्वारा Thakurdwara
27. मुरादाबाद ग्रामीण Moradabad Rural
28. मुरादाबाद नगर Moradabad Nagar
29. कुन्दरकी Kundarki
30. बिलारी Bilari से मोहम्मद फईम (सपा) को 85682 वोट, सुरेश सैनी (भाजपा) को 72241 वोट और रिषिपाल सिंह (बसपा) को 60976 वोट।
31. चन्दौसी Chandausi (SC) से गुलाब देवी (भाजपा) को 104806, विमलेश कुमारी (कांग्रेस) को 59337 वोट और वीरमावती (बसपा) को 51049 वोट।
32. असमोली Asmoli से पिंकी यादव (सपा) को 97610 वोट, नरेंद्र सिंह (भाजपा) को 76484 वोट और अकीलुर्रहमान खान (बसपा) को 67457 वोट
33. सम्भल Sambhal
34. सुआर Suar
35. चमरौआ Chamraua से नसीर अहमद खान (सपा) को 87400 वोट, अली यूसूफ (बसपा) को 53024 वोट और मनोज कुमार लोधी (भाजपा) को 50954 वोट
36. बिलासपुर Bilaspur से बलदेव सिंह औलख (भाजपा) को 99100 वोट, संजय कपूर (कांग्रेस) को 76741 वोट और प्रदीप कुमार (बसपा) को 39344 वोट।
37. रामपुर Rampur
38. मिलक Milak(SC)
39. धनौरा Dhanaura(SC) से राजीव कुमार (भाजपा) को 102943 वोट, जयग्राम सिंह (सपा) को 64714 वोट और संजीव लाल (बसपा) को 51952 वोट।
40. नौगावां सादात Naugawan Sadat
41. अमरोहा Amroha से महबूब अली (सपा) को 74713 वोट, नौशाद अली (बसपा) को 59671 वोट और डॉ.कुंवर सेन सैनी (भाजपा) को 45420 वोट
42. हसनपुर Hasanpur
43. सिवालखास Siwalkhas
44. सरधना Sardhana
45. हस्तिनापुर Hastinapur(SC)
46. किठौर Kithore
47. मेरठ कैंट Meerut Cantt
48. मेरठ Meerut
49. मेरठ दक्षिण Meerut South
50. छपरौली Chhaprauli से शाहेंद्र सिंह रमाला (रालोद) को 65124 वोट, सतेंद्र सिंह (भाजपा) को 61282 वोट और मनोज चौधरी (सपा) को 39841 वोट।
51. बड़ौत Baraut से कृष्णपाल मलिक (भाजपा) को 79427 वोट, साहब सिंह (रालोद) को 52941 और शोकेन्द्र (सपा) को 28376 वोट।
52. बागपत Baghpat से योगेश धामा (भाजपा) को 92566 वोट, अहमद हमीद (बसपा) को 61206 वोट और करताहर सिंह बुधाना (रालोद) को 21751 वोट।
53. लोनी Loni
54. मुरादनगर Muradnagar
55. साहिबाबाद Sahibabad
56. गाजियाबाद Ghaziabad
57. मोदीनगर Modi Nagar
58. धौलाना Dhaulana से असलम चौधरी (बसपा) को 88580 वोट, रमेश चन्द तोमर (भाजपा) को 85004 वोट और धर्मेश सिंह तोमर (सपा) को 71786 वोट।
59. हापुड़ Hapur(SC)
60. गढ़मुक्तेश्वर Garhmukteshwar
61. नोएडा Noida
62. दादरी Dadri से तेजपाल सिंह नागर (भाजपा) को 141226 वोट, सतवीर सिंह गुर्जर (बसपा) को 61049 वोट और समीर भाटी (कांग्रेस) को 39975 वोट।
63. जेवर Jewar
64. सिकन्दराबाद Sikandrabad
65. बुलन्दशहर Bulandshahr से वीरेंद्र सिंह सिरोही (भाजपा) को 111538 वोट, मोहम्मद अलीम खान (बसपा) को 88454 वोट और शुजात आलम (सपा) को 24119 वोट।
66. स्याना Syana
67. अनूपशहर Anupshahr से संजय (भाजपा) को 112431 वोट, गजेंद्र सिंह (बसपा) को 52117 वोट और सईद हिमायत अली (सपा) को 48610 वोट
68. डिबाई Debai से डॉ.अनीता लोधी राजपूत (भाजपा) को 111807 वोट, हरीश कुमार (सपा) को 46177 वोट और देवेंद्र भारद्वाज (बसपा) को 44974 वोट।
69. शिकारपुर Shikarpur
70. खुर्जा Khurja(SC)
71. खैर Khair(SC)
72. बरौली Barauli से दलवीर सिंह (भाजपा) को 125545 वोट, ठाकुर जयवीर सिंह (बसपा) को 86782 वोट और केशव सिंह (कांग्रेस) को 17238 वोट।
73. अतरौली Atrauli से संदीप कुमार सिंह (भाजपा) को 115397 वोट, वीरेश यादव (सपा) को 64430 वोट और इलियास चौधरी (बसपा) को 45041 वोट।
74. छर्रा Chharra से रवींद्र पाल सिंह (भाजपा) को 110738 वोट, ठाकुर राकेश सिंह (सपा) को 54604 वोट और सगीर (बसपा) को 53859 वोट।
75. कोल Koil
76. अलीगढ़ Aligarh से संजीव राजा (भाजपा) को 113752, जफर आलम (सपा) को 98312 और मोहम्मद आरिफ (बसपा) को 25704 वोट।
77. इगलास Iglas(SC)
78. हाथरस Hathras(SC)
79. सादाबाद Sadabad
80. सिकन्दरा राऊ Sikandra Rao
81. छाता Chhata से लक्ष्मी नारायण (भाजपा) को 117537 वोट, अतुल सिंह (निर्दलीय) को 53699 वोट और मनोज पाठक (बसपा) को 41290 वोट।
82. मांट Mant
83. गोवर्धन Goverdhan से
84. मथुरा Mathura
85. बलदेव Baldev(SC) से पूरण प्रकाश (भाजपा) को 88411 वोट, निरंजन सिंह धांगड़ (रालोद) को 75203 वोट और प्रेमचंद (बसपा) को 53539 वोट।
86. एतमादपुर Etmadpur से राम प्रताप सिंह (भाजपा) को 137381 वोट, डॉ.धर्मपाल सिंह (बसपा) को 90126 वोट और राजबेटी (सपा) को 43925 वोट।
87. आगरा कैंट Agra Cantt से डॉ.गिरिराज सिंह धर्मेश (भाजपा) को 113178 वोट, गुटियारी लाल द्विवेश (बसपा) को 66853 वोट और ममता कुंदन (सपा) को 64683 वोट।
88. आगरा दक्षिण Agra South से योगेंद्र उपाध्याय (भाजपा) को 111882 वोट, जुल्फीकार अहमद भुट्टो (बसपा) को 57657 वोट और नजीर अहमद (कांग्रेस) को 39434 वोट।
89. आगरा उत्तर Agra North से जगन प्रसाद गर्ग (भाजपा) को 135120 वोट, इंजीनियर ज्ञानेंद्र गौतम (बसपा) को 48800 वोट और अतुल गर्ग (सपा) को 36739 वोट।
90. आगरा ग्रामीण Agra Rural(SC) से हेमलता दिवाकर (भाजपा) को 129887 वोट, कालीचरण सुमन (बसपा) को 64591 वोट और उपेंद्र सिंह (कांग्रेस) को 31312 वोट।
91. फतेहपुर Fatehpur Sikri चौधरी उदयभान सिंह (भाजपा) को 108586 वोट, सूरजपाल सिंह (बसपा) को 56249 वोट और ब्रिजेश कुमार चाहर (रालोद) को 38307 वोट।
92. खेरागढ़ Kheragarh
93. फतेहाबाद Fatehabad से जितेंद्र वर्मा (भाजपा) को 101960 वोट, राजेंद्र सिंह (सपा) को 67596 वोट और उमेश शर्मा सैतिया (बसपा) को 35050 वोट।
94. बाह Bah से रानी पक्षलिका सिंह (भाजपा) को 80567 वोट, मधुसूदन शर्मा (बसपा) को 57427 वोट और हंसकली उर्फ अंशु रानी निषाद (सपा) को 46885 वोट।
95. टुन्डला Tundla(SC)
96. जसराना Jasrana
97. फिरोजाबाद Firozabad से मनीष असीजा (भाजपा) को 102654 वोट, अजीम भाई (सपा) को 60927 और खालिद नासीर (बसपा) को 51387 वोट।
98. शिकोहाबाद Shikohabad
99. सिरसागंज Sirsaganj
100. कासगंज Kasganj
101. अमनपुर Amanpur से देवेंद्र प्रताप (भाजपा) को 85199 वोट, वीरेंद्र सिंह सोलंकी (सपा) को 43395 वोट और देव प्रकाश (बसपा) को 33166 वोट।
102. पटियाली Patiyali
103. अलीगंज Aliganj से सत्यपाल सिंह राठौर (भाजपा) को 88695 वोट, रामेश्वर सिंह यादव (सपा) को 74844 वोट और अवधपाल सिंह यादव (बसपा) को 46275 वोट।
104. एटा Etah से विपिन कुमार दुबे (भाजपा) को 82516 वोट, जुगेन्द्र सिंह यादव (सपा) को 61387 वोट और गजेंद्र सिंह चौहान (सपा) को 41937 वोट।
105. मारहरा Marhara
106. जलेसर Jalesar(SC)
107. मैनपुरी Mainpuri
108. भोगांव Bhongaon से राम नरेश अग्निहोत्री (भाजपा) को 92697 वोट, आलोक कुमार (सपा) को 72400 वोट और सुरेंद्र सिंह (बसपा) को 26041 वोट।
109. किशनी Kishni(SC)
110. करहल Karhal
111. गुन्नौर Gunnaur
112. बिसौली Bisauli(SC) से कुशाग्र सागर (भाजपा) को 100287 वोट, आशुतोष मौर्य उर्फ राजू (सपा) को 89599 वोट और मजूर कैलाश सागर (बसपा) को 32398 वोट।
113. सहसवान Sahaswan
114. बिल्सी Bilsi से पंडित राधाकृष्ण शर्मा (भाजपा) को 82070 वोट, मुशर्रत अली बिट्टन (बसपा) को 55091 वोट और विमल कृष्ण अग्रवाल उर्फ पप्पी (सपा) को 50848 वोट।
115. बदायूं Badaun से महेशचंद्र गुप्ता (भाजपा) को 87314 वोट, आबिद रजा खान (सपा) को 70847 वोट और भूपेंद्र सिंह (बसपा) को 32641 वोट।
116. शेखपुर Shekhupur
117. दातागंज Dataganj से राजीव कुमार सिंह उर्फ बाबु भैया (भाजपा) को 79110 वोट, सिनोद कुमार शाक्य उर्फ दीपू भैया (बसपा) को 53351 वोट और कैप्टन अर्जुन सिंह (लोक दल) को 39029 वोट।
118. बहेड़ी Baheri से छत्रपाल सिंह (भाजपा) को 108846 वोट, नसीम अहमद (बसपा) को 66009 वोट और अताउर रहमान (सपा) को 63841 वोट।
119. मीरगंज Meerganj
120. भोजीपुरा Bhojipura से बहोरन लाल मौर्य (भाजपा) को 100381 वोट, शजील इस्लाम अंसारी (सपा) को 72617 और सलीम बेग (बसपा) को 49882 वोट।
121. नवाबगंज Nawabganj
122. फरीदपुर Faridpur(SC) से डॉ.श्याम बिहारी लाल (भाजपा) को 83656 वोट, डॉ.सत्य राम सागर (सपा) को 58935 वोट और विजय पाल सिंह (बसपा) को 37680 वोट।
123. बिथरी चैनपुर Bithari Chainpur से राजेश कुमार मिश्रा (भाजपा) को 96397 वोट, वीरपाल सिंह यादव (सपा) को 76886 वोट और वीरेंद्र सिंह (बसपा) को 53286 वोट।
124. बरेली Bareilly से डॉ. अरूण कुमार (भाजपा) को 115010 वोट, प्रेम प्रकाश अग्रवाल (कांग्रेस) को 86343 वोट, इंजीनियर अनीस अहमद खान (बसपा) को 14588 वोट।
125. बरेली कैंट Bareilly Cantt से राजेश अग्रवाल (भाजपा) को 88441 वोट, मुजाहिद हसन खान (कांग्रेस) को 75777 वोट और राजेंद्र प्रसाद गुप्ता (बसपा) को 14239 वोट।
126. आंवला Aonla से धरम पाल सिंह (भाजपा) को 63165, सिद्धराज सिंह (सपा) को 59619 और अगम कुमार मौर्य (बसपा) को 54192 वोट।
127. पीलीभीत Pilibhit
128. बरखेड़ा Barkhera से किशन लाल राजपूत (भाजपा) को 104595 वोट, हेमराज वर्मा (सपा) को 46665 और डॉ. शैलेंद्र सिंह गंगवार (बसपा) को 28674 वोट।
129. पूरनपुर Puranpur(SC)
130. बिसलपुर Bisalpur से अज्ञेश राम सरन वर्मा (भाजपा) को 103498 वोट, अनीस अहमद खान (कांग्रेस) को 62502 वोट और दिव्या गंगवार (बसपा) को 45338 वोट।
131. कटरा Katra
132. जलालाबाद Jalalabad
133. तिलहर Tilhar
134. पुवायां Powayan(SC)
135. शाहजहांपुर Shahjahanpur
136. ददरौल Dadraul से मानवेंद्र सिंह (भाजपा) को 86435 वोट, राममूर्ति सिंह वर्मा (सपा) को 69037 वोट और रिजवान अली (बसपा) को 50762 वोट।
137. पलिया Palia
138. निघासन Nighasan
139. गोला गोकरनाथ Gola Gokrannath
140. श्रीनगर Sri Nagar(SC)
141. धौरहरा Dhaurahra से बाला प्रसाद अवस्थी (भाजपा) को 79809 वोट, यशपाल सिंह चौधरी (सपा) को 76456 वोट और शमेश्वर बहादुर (बसपा) को 54723 वोट।
142. लखीमपुर Lakhimpur
143. कास्ता Kasta(SC)
144. मोहम्मदी Mohammdi
145. महोली Maholi
146. सीतापुर Sitapur
147. हरगांव Hargaon(SC)
148. लहरपुर Laharpur
149. बिसवां Biswan से महेंद्र सिंह (भाजपा) को 81907 वोट, अफजाल कौसर (सपा) को 71672 वोट और निर्मल वर्मा (बसपा) को 65040 वोट।
150. सेवता Sevata
151. महमूदाबाद Mahmoodabad
152. सिंधौली Sidhauli(SC)
153. मिश्रिख Misrikh(SC)
154. सवाइजपुर Sawayazpur
155. शाहाबाद Shahabad
156. हरदोई Hardoi
157. गोपामऊ Gopamau(SC)
158. सांडी Sandi(SC)
159. बिलग्राम मल्लावां Bilgram Mallanwan से आशीष कुमार सिंह आशु (भाजपा) को 83405 वोट, सुभाष पाल (सपा) को 75380 वोट और अनुराग मिश्रा (बसपा) को 51502 वोट।
160. बालामऊ Balamau(SC) से राम पाल वर्मा (भाजपा) को 74917 वोट, नीलू सत्यार्थी (बसपा) को 52029 वोट और सुशीला सरोज (सपा) को 43507 वोट।
161. सन्डीला Sandila
162. बांगरमऊ Bangermau से कुलदीप सिंह सेंगर (भाजपा) को 87657 वोट, बदलू खान (सपा) को 59330 वोट और मोहम्मद इरशाद खान (बसपा) को 44730 वोट।
163. सफीपुर Safipur(SC)
164. मोहान Mohan(SC)
165. उन्नाव Unnao
166. भगवन्तनगर Bhagwantnagar से हृदय नारायण दीक्षित (भाजपा) को 103698 वोट, शशांक शेखर सिंह (बसपा) को 50332 वोट और अंकित परिहार (कांग्रेस) को 49605 वोट।
167. पुरवा Purwa
168. मलीहाबाद Malihabad(SC)
169. बख्शी का तालाब Bakshi Kaa Talab से अविनाश त्रिवेदी (भाजपा) को 96482 वोट, नकुल दुबे (बसपा) को 78898 वोट और गोमित यादव (सपा) को 74995 वोट।
170. सरोजनी नगर Sarojini Nagar
171. लखनऊ पश्चिम Lucknow West
172. लखनऊ उत्तर Lucknow North
173. लखनऊ पूर्व Lucknow East
174. लखनऊ मध्य Lucknow Central
175. लखनऊ कैंट Lucknow Cantt
176. मोहनलालगंज Mohanlalganj (SC)
177. बछरावां Bachhrawan (SC) से राम नरेश रावत (भाजपा) को 65324 वोट, साहब सरन (कांग्रेस) को 43015 वोट और श्याम सुंदर (बसपा) को 33582 वोट।
178. तिलोई Tiloi
179. हरचंदपुर Harchandpur
180. रायबरेली Rae Bareli
181. सलोन Salon(SC)
182. सरेनी Sareni
183. ऊंचाहार Unchahar
184. जगदीशपुर Jagdishpur(SC)
185. गौरीगंज Gauriganj
186. अमेठी Amethi से गरिमा सिंह (भाजपा) को 64226 वोट, गायत्री प्रसाद प्रजापति (सपा) को 59161 वोट और राम जी (बसपा) को 30175 वोट
187. इसौली Isauli
188. सुलतानपुर Sultanpur
189. सदर Sadar
190. लम्भुआ Lambhua
191. कादीपुर Kadipur(SC)
192. कायमगंज Kaimganj(SC)
193. अमृतपुर Amritpur से सुशील कुमार शाक्य (भाजपा) को 93502 वोट, नरेंद्र सिंह यादव (सपा) को 52995 और अरूण कुमार मिश्रा (बसपा) को 16500 वोट।
194. फर्रूखाबाद Farrukhabad से मेजर सुनील दत्त द्विवेदी (भाजपा) को 93626 वोट, मोहम्मद उमर खान (बसपा) को 48199 वोट और विजय सिंह (सपा) को 36012 वोट।
195. भोजपुर Bhojpur से नरेंद्र सिंह राठौर (भाजपा) को 93673 वोट, अरशद जमाल सिद्दीकी (सपा) को 58796 वोट और नितिन सिंह जयमणि राजपूत (बसपा) को 25838 वोट।
196. छिबरामऊ Chhibramau से अर्चना पांडेय (भाजपा) को 112209 वोट, ताहीर हुसैन सिद्दिकी (बसपा) को 74985 वोट और अरविंद सिंह (सपा) को 72663 वोट।
197. तिर्वा Tirwa
198. कन्नौज Kannauj(SC)
199. जसवन्तनगर Jaswantnagar
200. इटावा Etawah से सरिता भदौरिया (भाजपा) को 91234 वोट, कुलदीप गुप्ता (सपा) को 73892 वोट और नरेंद्र नाथ चतुर्वेदी (बसपा) को 43577 वोट।
201. भरथना Bharthana(SC) से सावित्री कठेरिया (भाजपा) को 82005 वोट, कमलेश कुमार कठेरिया (सपा) को 80037 वोट और रावेंद्र कुमार गौतम (बसपा) को 61838 वोट।
202. बिधूना Bidhuna से विनय शाक्य (भाजपा) को 81905 वोट, दिनेश कुमार वर्मा (सपा) को 77995 वोट, शिवप्रसाद यादव (बसपा) को 53366 वोट।
203. दिबियापुर Dibiyapur से लाखन सिंह (भाजपा) को 71480 वोट, प्रदीप कुमार यादव (सपा) को 59386 वोट और राम कुमार अवस्थी (बसपा) को 51452 वोट।
204. औरैया Auraiya(SC) से रमेश चंद्र (भाजपा) को 83580 वोट, भीमराव अंबेडकर (बसपा) को 51718 वोट और मदन सिंह गौतम (सपा) को 39201 वोट।
205. रसूलाबाद Rasulabad(SC)
206. अकबरपुर-रनिया Akbarpur-Raniya से प्रतिभा शुक्ला (भाजपा) को 87430 वोट, नीरज सिंह (सपा) को 58701 वोट और डॉ. सतीश शुक्ला (बसपा) को 45761 वोट।
207. सिकन्दरा Sikandra
208. भोगनीपुर Bhognipur से विनोद कुमार कटिया (भाजपा) को 71466 वोट, धर्मपाल सिंह भदौरिया (बसपा) को 52461 वोट और योगेंद्र पाल सिंह (सपा) को 48181 वोट।
209. बिल्हौर Bilhaur(SC) से भगवती प्रसाद सागर (भाजपा) को 102326 वोट, कमलेश चंद्र दिवाकर (बसपा) को 71160 वोट और शिव कुमार बेरिया (सपा) को 60023 वोट।
210. बिठूर Bithoor से अभिजीत सिंह सांगा (भाजपा) को 113289 वोट, मुनीन्द्र शुक्ला (सपा) को 54302 और राम प्रकाश कुशवाहा (बसपा) को 53586 वोट।
211. कल्याणपुर Kalyanpur
212. गोविन्दनगर Govindnagar
213. सीसामऊ Sishamau
214. आर्य नगर Arya Nagar से अमिताभ बाजपेयी (सपा) को 70993 वोट, सलिल विश्नोई (भाजपा) को 65270 और ए.हसीव (बसपा) को 6061 वोट।
215. किदवई नगर Kidwai Nagar
216. कानपुर कैंट Kanpur Cantt
217. महाराजपुर Maharajpur
218. घाटमपुर Ghatampur(SC)
219. माधोगढ़ Madhaugarh
220. कालपी Kalpi
221. उरई Orai(SC)
222. बबीना Babina से राजीव सिंह परिच्छा (भाजपा) को 96713 वोट, यशपाल सिंह यादव (सपा) को 79876 वोट और कृष्णपाल सिंह राजपूत (बसपा) को 42614 वोट।
223. झांसी नगर Jhansi Nagar
224. मऊरानीपुर Mauranipur(SC)
225. गरौठा Garautha
226. ललितपुर Lalitpur
227. महरोनी Mehroni(SC)
228. हमीरपुर Hamirpur
229. राठ Rath(SC)
230. महोबा Mahoba
231. चरखारी Charkhari से बृजभूषण राजपूत उर्फ गुड्डू भैया (भाजपा) को 98360 वोट, उर्मिला देवी (सपा) को 54346 वोट और जितेंद्र कुमार मिश्रा (बसपा) को 47408 वोट।
232. तिन्दवारी Tindwari
233. बबेरू Baberu से चंद्रपाल कुशवाहा (भाजपा) को 76187 वोट, किरण यादव (बसपा) को 53886 वोट और बिश्वंभर सिंह (सपा) को 51693 वोट।
234. नरैनी Naraini(SC)
235. बांदा Banda से प्रकाश द्विवेदी (भाजपा) को 83169 वोट, मधुसूदन कुशवाहा (बसपा) को 50341 वोट और विवेक कुमार सिंह (कांग्रेस) को 32223 वोट।
236. चित्रकूट Chitrakoot से चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय (भाजपा) को 90366 वोट, वीर सिंह (सपा) को 63430 वोट और जगदीश प्रसाद गौतम (बसपा) को 47780 वोट।
237. मानिकपुर Manikpur
238. जहानाबाद Jahanabad
239. बिन्दकी Bindki से करन सिंह पटेल (भाजपा) को 97996 वोट, रामेश्वर दया (सपा) को 41618 वोट और सुखदेव प्रसाद वर्मा (बसपा) को 32297 वोट।
240. फतेहपुर Fatehpur से विक्रम सिंह (भाजपा) को 89481 वोट, चन्द्र प्रकाश लोधी (सपा) को 57983 वोट और समीर त्रिवेदी (बसपा) को 35548 वोट।
241. आयाह शाह Ayah Shah से विकास गुप्ता (भाजपा) को 81203 वोट, अयोध्या प्रसाद (सपा) को 29238 वोट और राम बहादुर (बसपा) को 27365 वोट।
242. हुसैनगंज Husainganj
243. खागा Khaga(SC)
244. रामपुर खास Rampur Khas
245. बाबागंज Babaganj(SC) से विनोद कुमार (निर्दलीय) को 87778 वोट, पवन कुमार (भाजपा) को 50618 वोट और दया राम (बसपा) को 17205 वोट।
246. कुन्डा Kunda
247. विश्वनाथगंज Vishwanath Ganj
248. प्रतापगढ़ Pratapgarh
249. पट्टी Patti
250. रानीगंज Raniganj
251. सिराथू Sirathu
252. मंझनपुर Manjhanpur(SC)
253. चायल Chail से संजय कुमार (भाजपा) को 85713, तलत अजीम (कांग्रेस) को 45597 वोट और मोहम्मद आसिफ जाफरी (बसपा) को 43776 वोट।
254. फाफामऊ Phaphamau
255. सोरांव Soraon (SC)
256. फूलपुर Phulpur
257. प्रतापुर Pratappur
258. हंडिया Handia
259. मेजा Meja
260. करछना Karachhana
261. इलाहाबाद पश्चिम Allahabad West से सिद्धार्थनाथ सिंह (भाजपा) को 85518 वोट, रिचा सिंह (सपा) को 60182 वोट और पूजा पाल (बसपा) को 40499 वोट।
262. इलाहाबाद उत्तर Allahabad North से हर्षवर्धन बाजपेयी (भाजपा) को 89191 वोट, अनुग्रह नारायण सिंह (कांग्रेस) को 54166 वोट और अमित (बसपा) को 23388 वोट।
263. इलाहाबाद दक्षिण Allahabad South से परवेज अहमद (सपा) को 25681 वोट, नंद गोपाल गुप्ता नंदी (भाजपा) को 24609 वोट और मशूक खान (बसपा) को 1956 वोट।
264. बारा Bara(SC) से डॉ. अजय कुमार (भाजपा) को 79209 वोट, अजय (सपा) को 45156 वोट और अशोक कुमार गौतम (बसपा) को 37052 वोट।
265. कोरांव Koraon(SC)
266. कुरसी Kursi
267. रामनगर Ram Nagar
268. बाराबंकी Barabanki से धर्मराज सिंह यादव उर्फ सुरेश यादव (सपा) को 99453 वोट, सुरेंद्र सिंह (बसपा) को 69748 वोट और हरगोविंद सिंह (भाजपा) को 67112 वोट।
269. जैदपुर Zaidpur(SC)
270. दरियाबाद Dariyabad से सतीश चंद्र शर्मा (भाजपा) को 119173 वोट, राजीव कुमार सिंह (सपा) को 68487 वोट, मोहम्मद मुबस्सिर (बसपा) को 54512 वोट।
271. रूदौली Rudauli
272. हैदरगढ़ Haidergarh(SC)
273. मिल्कीपुर Milkipur(SC)
274. बीकापुर Bikapur से शोभा सिंह चौहान (भाजपा) को 94074 वोट, आनंद सेन (सपा) को 67422 वोट और जितेंद्र सिंह (बसपा) को 49690 वोट।
275. अयोध्या Ayodhya से वेदप्रकाश गुप्ता (भाजपा) को 107014 वोट, तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय (सपा) को 56574 वोट और मोहम्मद बाजमी सिद्दीकी (बसपा) को 39554 वोट।
276. गोसाईंगंज Goshainganj
277. कटेहरी Katehari
278. टान्डा Tanda
279. आलापुर Alapur(SC) से अनीता (भाजपा) को 72366 वोट, संगीता (सपा) को 59853 वोट और त्रिभुवन दत्त (बसपा) को 58591 वोट।
280. जलालपुर Jalalpur
281. अकबरपुर Akbarpur से राम अचल राजभर (बसपा) को 72325 वोट, राम मूर्ति वर्मा (सपा) को 58312 वोट और चन्द्र प्रकाश वर्मा (भाजपा) को 57821 वोट।
282. बलहा Balha (SC) से अक्षयवरा लाल (भाजपा) को 104135 वोट, किरण भारती (बसपा) को 57519 वोट और बंशीधर बौद्ध (सपा) को 29349 वोट।
283. नानपारा Nanpara
284. मटेरा Matera
285. महसी Mahasi
286. बहराइच Bahraich से अनुपमा जयसवाल (भाजपा) को 87479 वोट, रूबाब सईद (सपा) को 80777 वोट और अजीत प्रताप सिंह (बसपा) को 36325 वोट।
287. प्यागपुर Payagpur
288. केसरगंज Kaiserganj
289. भिनगा Bhinga से मोहम्मद असलम (बसपा) को 76040 वोट, अलेक्क्षेंद्र कांत सिंह (भाजपा) को 69950 वोट और इंद्रानी देवी (सपा) को 57986 वोट।
290. श्रावस्ती Shrawasti
291. तुलसीपुर Tulsipur
292. गैंसड़ी Gainsari
293. उतरौला Utraula
294. बलरामपुर Balrampur(SC) से पलटू राम (भाजपा) को 89401 वोट, शिवलाल (कांग्रेस) को 64541 वोट, राम सागर अकेला (बसपा) को 26011 वोट।
295. मेहनौन Mehnaun
296. गोन्डा Gonda
297. कटरा बाजार Katra Bazar
298. कर्नलगंज Colonelganj से अजय प्रताप सिंह (भाजपा) को 82867 वोट, योगेश प्रताप सिंह (सपा) को 54462 वोट, संतोष कुमार तिवारी (बसपा) को 33241 वोट।
299. तरबगंज Tarabganj
300. मनकापुर Mankapur(SC)
301. गौरा Gaura
302. शोहरतगढ़ Shohratgarh
303. कपिलवस्तु Kapilvastu(SC)
304. बंसी Bansi से जय प्रताप सिंह (भाजपा) को 77548 वोट, लाल जी (सपा) को 58606 वोट और लालचंद्र निषाद (बसपा) को 35425 वोट।
305. इटवा Itwa
306. डुमरियागंज Domariyaganj से राघवेंद्र प्रताप सिंह (भाजपा) को 67227 वोट, सईदा खातून (बसपा) को 67056 वोट और राम कुमार उर्फ चिंकू यादव (सपा) को 52222 वोट।
307. हरैया Harraiya
308. कप्तानगंज Kaptanganj
309. रूधौली Rudhauli
310. बस्ती सदर Basti Sadar से दयाराम चौधरी (भाजपा) को 92697 वोट, महेंद्रनाथ यादव (सपा) को 50103 वोट और जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी (बसपा) को 49538 वोट।
311. महादेवा Mahadewa(SC)
312. मेन्हदावल Menhdawal
313. खलीलाबाद Khalilabad
314. धनघटा Dhanghata(SC) से श्री राम चौहान (भाजपा) को 79572 वोट, अलगू प्रसाद (सपा) को 62663 वोट और नील मणि (बसपा) को 51938 वोट।
315. फरेन्दा Pharenda
316. नौतनवा Nautanwa
317. सिसवा Siswa
318. महाराजगंज Maharajganj(SC)
319. पनियारा Paniyra
320. कैम्पियरगंज Caimpiyarganj से फतेह बहादुर (भाजपा) को 91636 वोट, चिंता यादव (कांग्रेस) को 58782 वोट, आनंद निषाद (बसपा) को 39243 वोट।
321. पिपराइच Pipraich
322. गोरखपुर शहर Gorakhpur Urban
323. गोरखपुर ग्रामीण Gorakhpur Rural
324. सहजनवां Sahajanwa
325. खजनी Khajani(SC)
326. चौरी-चौरा Chauri-Chaura से संगीता यादव (भाजपा) को 87863 वोट, मनोरंजन यादव (सपा) को 42203 वोट और जय प्रकाश (बसपा) को 37478 वोट।
327. बांसगांव Bansgaon (SC) से विमलेश पासवान (भाजपा) को 71966 वोट, धर्मेन्द्र कुमार (बसपा) को 49093 वोट और शारदा देवी (सपा) को 44051 वोट।
328. चिल्लूपार Chillupar से विनय शंकर तिवारी (बसपा) को 78177 वोट, राजेश त्रिपाठी (भाजपा) को 74818 वोट और राम बहुल निषाद (सपा) को 55422 वोट।
329. खड्डा Khadda
330. पडरौना Padrauna
331. तमकुहीराज Tamkuhi Raj
332. फाजिलनगर Fazilnagar से गंगा (भाजपा) को 102778, विश्वनाथ (सपा) को 60856 वोट और जगदीश सिंह (बसपा) को 34250 वोट।
333. कुशीनगर Kushinagar
334. हाटा Hata
335. रामकोला Ramkola(SC)
336. रूद्रपुर Rudrapur
337. देवरिया Deoria से जन्मेजय सिंह (भाजपा) को 88030 वोट, जेपी जयसवाल (सपा) को 41794 वोट और अभयनाथ त्रिपाठी (बसपा) को 29218 वोट।
338. पथरदेवा Pathardeva
339. रामपुर कारखाना Rampur Karkhana
340. भाटपार रानी Bhatpar Rani से आशुतोष (सपा) को 61862 वोट, जयनाथ कुशवाहा उर्फ गुड्डन (भाजपा) को 50765 वोट और सभा कुमार (बसपा) को 44161 वोट।
341. सलेमपुर Salempur(SC)
342. बरहज Barhaj से सुरेश तिवारी (भाजपा) को 61996 वोट, मुरली मनोहर जयसवाल (बसपा) को 50280 वोट और पुर्णेंदु तिवारी (सपा) को 27761 वोट।
343. अतरौलिया Atrauliya से डॉ.संग्राम यादव (सपा) को 74276 वोट, कन्हैया लाल निषाद (भाजपा) को 71809 वोट और अखंड प्रताप सिंह (बसपा) को 56536 वोट।
344. गोपालपुर Gopalpur
345. सगड़ी Sagri
346. मुबारकपुर Mubarakpur
347. आजमगढ़ Azamgarh से दुर्गा प्रसाद (सपा) को 88087 वोट, अखिलेश (भाजपा) को 61825 वोट और भूपेंद्र (बसपा) को 58185 वोट।
348. निजामाबाद Nizamabad
349. फूलपुर पवई Phoolpur-Pawai
350. दीदारगंज Didarganj से सुखदेव राजभर (बसपा) को 62125 वोट, आदिल शेख (सपा) को 58480 वोट और कृष्णा मूर्ति (भाजपा) को 49979 वोट।
351. लालगंज Lalganj(SC)
352. मेहनगर Mehnagar(SC)
353. मधुबन Madhuban
354. घोसी Ghosi
355. मोहम्मदाबाद गोहाना Muhammadabad Gohna(SC)
356. मऊ Mau
357. बेलथरा रोड Belthara Road(SC) से धनंजय कन्नौजिया (भाजपा) को 77504 वोट, गोरख पासवान (सपा) को 59185 वोट और घूरा राम (बसपा) को 47297 वोट।
358. रसड़ा Rasara
359. सिकन्दरपुर Sikanderpur
360. फेकना Phephana
361. बलिया नगर Ballia Nagar से आनंद (भाजपा) को 92889, लक्ष्मण (सपा) को 52878 वोट और नारद (बसपा) को 31515 वोट।
362. बांसडीह Bansdih से राम गोविंद चौधरी (सपा) को 51201 वोट, केतकी सिंह (निर्दलीय) को 49514 वोट और अरविंद राजभर (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) को 40234 वोट।
363. बैरिया Bairia से सुरेंद्र (भाजपा) को 64868 वोट, जय प्रकाश अंचल (सपा) को 47791 वोट और जवाहर (बसपा) को 27974 वोट।
364. बदलापुर Badlapur से रमेश चंद्र मिश्रा (भाजपा) को 60237 वोट, लालजी यादव (बसपा) को 57865 वोट और ओमप्रकाश बाबा दुबे (सपा) को 46545 वोट।
365. शाहगंज Shahganj
366. जौनपुर Jaunpur
367. मल्हनी Malhani
368. मूंगड़ा बादशाहपुर Mungra Badshahpur
369. मछलीशहर Machhlishahr(SC)
370. मड़ियाहू Mariyahu
371. जाफराबाद Zafrabad
372. केराकत Kerakat(SC)
373. जखनियां Jakhanian(SC)
374. सैदपुर Saidpur(SC)
375. गाजीपुर Ghazipur
376. जंगीपुर Jangipur
377. जहूराबाद Zahoorabad
378. मोहम्मदाबाद Mohammadabad
379. जमनिया Zamania
380. मुगलसराय Mughalsarai
381. सकलडीहा Sakaldiha
382. सैयदराजा Saiyadraja
383. चकिया Chakia(SC) से शारदा प्रसाद (भाजपा) को 96890 वोट, जितेंद्र कुमार (बसपा) को 76827 वोट और पूनम (सपा) को 48687 वोट।
384. पिन्ड्रा Pindra
385. अजगरा Ajagara(SC) कैलाश नाथ सोनकर (सुहेलदेव भासपा) को 83778 वोट, लालजी सोनकर (सपा) को 62429 वोट और त्रिभुवन राम (बसपा) को 52480 वोट।
386. शिवपुर Shivpur
387. रोहनिया Rohaniya
388. वाराणसी उत्तर Varanasi North
389. वाराणसी दक्षिण Varanasi South
390. वाराणसी कैंट Varanasi Cantt
391. सेवापुरी Sevapuri
392. भदोही Bhadohi से रविंद्र नाथ त्रिपाठी (भाजपा) को 79519 वोट, जैदी बेग (सपा) को 78414 वोट और रंगनाथ मिश्रा (बसपा) को 56555 वोट।
393. ज्ञानपुर Gyanpur
394. औराई Aurai(SC) से दीनानाथ भास्कर (भाजपा) को 83325 वोट, मधुबाला पासी (सपा) को 63546 वोट और बैजनाथ गौतम (बसपा) को 49059 वोट।
395. छानबे Chhanbey(SC) से राहुल प्रकाश (अपना दल-सोनेलाल) को 107007 वोट, धनेश्वर (बसपा को 43539 वोट और भाई लाल (सपा) को 37108 वोट।
396. मिर्जापुर Mirzapur
397. मझवां Majhawan
398. चुनार Chunar से अनुराग सिंह (भाजपा) को 105608 वोट, जगदंबा सिंह पटेल (सपा) को 43380 वोट और अनमोल सिंह (बसपा) को 39067 वोट।
399. मरिहन Marihan
400. घोरावल Ghorawal
401. रॉबर्ट्सगंज Robertsganj
402. ओबरा Obra(ST)
403. दूधी Duddhi(ST) से हरी राम (अपना दल-सोनेलाल) को 64399 वोट, विजय सिंह गोंद (बसपा) को 63314 वोट और अनिल कुमार सिंह (कांग्रेस) को 46090 वोट।
इससे पहले, वर्ष 1991 में ‘राममंदिर लहर’ के दौरान हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 221 सीटें जीती थीं। प्रदेश के इतिहास में वर्ष 1951 को छोड़कर जब कुछ सीटों पर दोहरी सदस्यता की व्यवस्था थी, अब तक केवल वर्ष 1977 में जनता पार्टी को प्रदेश विधानसभा की 425 में से 352 सीटें मिली थीं। उसके बाद 1980 में कांग्रेस को 309 सीटें हासिल हुई थीं। कुल मिलाकर यह तीसरा मौका है जब किसी पार्टी को उत्तर प्रदेश में 300 से अधिक यानी तीन चौथाई सीटें मिली हैं।
रविवार को दिल्ली में भाजपा संसदीय दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला होगा। वर्ष 2012 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को महज 47 सीटें मिली थीं, लेकिन साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में उसने प्रदेश में 43 . 3 प्रतिशत वोट हासिल करके कुल 80 में से 71 सीटें जीती थीं। वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में 224 सीटें पाकर स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने वाली सपा को इस बार महज 47 सीटों पर संतोष करना पड़ा। वहीं, साल 2007 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर प्रदेश में 14 साल तक चले गठबंधन राज का खात्मा करने वाली बसपा महज 19 सीटों पर सिमट गयी। सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही कांग्रेस का और भी बुरा हश्र हुआ। वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में 28 सीटें प्राप्त करने वाली इस पार्टी को मात्र सात सीटें ही मिलीं।
सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) की नौ सीटों और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की चार सीटों के साथ भाजपा नीत गठबंधन 325 के आंकड़े पर पहुंच गया है। इसके अलावा तीन सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते जबकि राष्ट्रीय लोकदल और निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के खाते में एक-एक सीट गयी। दोपहर तक विधानसभा चुनाव के रुझान और नतीजे भाजपा के पक्ष में होते ही जहां भाजपा प्रदेश मुख्यालय में जश्न का माहौल बन गया, वहीं सपा के दफ्तर में सन्नाटा पसरने लगा। होली से दो दिन पहले मिली इस उत्साहजनक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर होली खेली और पटाखे जलाकर खुशी का इजहार किया।
ईवीएम में गड़बड़ी का माया ने लगाया आरोप
लोकसभा चुनाव में एक भी सीट जीत पाने में नाकाम रही बसपा प्रमुख मायावती ने इस विधानसभा चुनाव में भी पार्टी की करारी हार के बाद वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए वोटिंग मशीन का चुनाव रद्द कराकर पुरानी व्यवस्था बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने कहा, ‘मैं खुली चेतावनी देती हूं यदि भाजपा सही मायने में ईमानदार है तो मुख्य चुनाव आयोग को लिखकर दे कि इस चुनाव में उनको सही वोट पड़ा है। यदि इनमें थोडी सी भी ईमानदारी है तो घबराना नहीं चाहिए और बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव करायें।’ मायावती ने संवाददाताओं से कहा कि मुस्लिम बहुल इलाकों में भी ज्यादातर वोट भाजपा को ही चले गये जिससे इस आशंका को और बल मिलता है कि वोटिंग मशीनों को अवश्य ही मैनेज किया गया है। जिस भाजपा ने उत्तर प्रदेश में जहां मुस्लिम समाज का 18 से 20 प्रतिशत वोट है, एक भी टिकट मुसलमान को ना दिया हो, उसके बावजूद मुस्लिम बहुल इलाकों में मुस्लिम समाज का वोट भाजपा को चला जाए, गले से नीचे नहीं उतर रहा है।’
लोकतंत्र में समझाने से नहीं बहकाने से मिलता है वोट : अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जोरदार जीत को अप्रत्याशित बताते हुए कहा कि अब वह कह सकते हैं कि लोकतंत्र में समझाने से नहीं बहकाने से वोट मिलता है। विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए अखिलेश ने कहा, ‘पूरे चुनाव में मुझे नहीं लगा कि ऐसा होगा। मेरी सभाओं में भारी भीड़ उमड़ती थी। पता नहीं क्या हुआ। हम देखना चाहते हैं कि अब समाजवादियों से भी अच्छा काम क्या होगा।’ अखिलेश ने टीस भरे अंदाज में कहा ‘मैं समझता हूं कि लोकतंत्र में समझाने से नहीं बहकाने पर वोट मिलता है। गरीब को अक्सर पता ही नहीं होता कि वह क्या चाहता है। किसान को पता ही नहीं होता कि उसे क्या मिलने जा रहा है। मैं समझता हूं कि जनता कुछ और सुनना चाहती रही होगी। मैं उम्मीद करता हूं कि अगली सरकार समाजवादी सरकार से ज्यादा अच्छा काम करेगी।’
पीएम मोदी का जादू बरकरार है : केशव मौर्य
विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की जीत से प्रफुल्लित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जादू बरकरार है और प्रदेश की जनता ने उनमें पूरा विश्वास व्यक्त किया है, तभी भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। मौर्य ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश की जनता ने भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को अस्वीकार कर दिया है। जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति करने वालों को नकार दिया है।’ उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले जनता से जो वायदे किये हैं, उन्हें पूरा करेगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र और भाजपा की उत्तर प्रदेश की सरकार के कार्यकाल में राज्य के विकास की गति और तेज होगी।