सत्याग्रही कपिल मिश्रा बोले- 'केजरीवाल जी! मैं BJP का एजेंट नहीं हूं'
सत्ता विमर्श ब्यूरो
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा भूख हड़ताल पर बैठे हैं। आवाज भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई है। आरोप उन्हीं केजरीवाल के खिलाफ जिनकी उंगली पकड़ कर आप के हमसफर बनें थे। अपने कहे अनुसार बुधवार से भूख हड़ताल पर पर बैठ गए हैं। भूख हड़ताल के दूसरे दिन भी गिले शिकवों की फेहरिस्त के साथ तैयार दिखे। मीडिया से बात करते हुए मिश्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सवालों का जवाब देने के बजाय तीन पर्दों में छिपने की कोशिश कर रहे हैं। ये तीन बहाने बना रहे हैं कि मैं भाजपा का एजेंट हूं, मैं कुमार विश्वास के साथ हूं, मैने पहले क्यूं नहीं कहा।
आप कार्यकर्ता कई बार सावर्जनिक जगहों में पिटे हैं। कई बार इसे महज स्टंट तक करार दिया गया है। कपिल मिश्रा भी इस पिटाई से बच नहीं पाए और बुधवार को उन पर भी हमला हुआ। तो मिश्रा ने खुद पर हुए हमले का भी जिक्र किया। कहा कि पार्टी नेता संजय सिंह ने हमलावर के बारे में बड़ी जल्दी पता लगा लिया। अभी पुलिस भी उसे यहां से पकड़ के ले नहीं गई थी। लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता के पास उसके डिटेल आ गए। लेकिन शाम होते होते यह साफ हो गया था कि वह आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता ही है। वह सत्येंद्र जैन के साथ मोहल्ला क्लीनिक में काम कर चुका है। वह पार्टी नेताओं के लिए प्रचार भी कर चुका है, लेकिन उसके बारे में इतनी जल्दी से मीडिया में खुलासा करना कहीं न कहीं शक पैदा करता है। यह दिखाता है कि झूठ का सहारा लिया जा रहा है।
खतों के जरिए वो अरविंद केजरीवाल को अपना दर्द और पैगाम पहुंचा रहें हैं। लगातार तीसरे दिन यानी गुरुवार को भी उन्होंने खत लिखा। जिमें कहा, आज सत्याग्रह का दूसरा दिन है। मैंने विदेश दौरों की जानकारी मांगी थी। ये जानकारी दी जाएगी कि तो ये फ़ंस जाएंगे। ये तीन बहाने बना रहे हैं कि मैं भाजपा का एजेंट हूं, मैं कुमार विश्वास के साथ हूं, मैने पहले क्यूं नहीं किया -अरविंद को दूसरा पत्र लिखा है कल मुझ पर हमला हुआ अपने गलत प्रचार किया कि हमलावर भाजपा का आदमी है, आपने तस्वीर रीट्वीट किया। 12 बजे ACB दफ़्तर जाऊंगा टैंकर घोटाले के सुबूत देने। इतनी जल्दी क्या थी। मैं अनशन पर हूं रहूंगा जब तक जानकारी नहीं दी जाती।
उन्होंने कहा कि भगवान साथ हैं, आपके ड्राइवर चपरासी सब बता देते हैं। रविवार को 11 बजे और कुछ बड़े खुलासे करूंगा - मैं कुमार विश्वास और सबसे कहता हूं सब दिल पर हाथ रख कर पूंछें कि विदेश यात्राओं की जानकारी सार्वजनिक की जाए या नहीं। मुझे अब तक 353 शिकायतें मिली हैं। मिश्रा के सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर तंबू लगाया गया है। इस भूख हड़ताल के जरिए वो आम आदमी पार्टी के पांच नेताओं को बेनकाब करना चाहते हैं। संकल्प लिया है कि उनके विदेश दौरों की जानकारी सार्वजनिक की जाए।कपिल मिश्रा जिन पांच आम आदमी पार्टी के नेताओं के विदेश दौरों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं वे पांच नाम हैं - संजय सिंह, राघव चढ्ढा, आशीष खेतान, अशुतोष और दुर्गे़श पाठक।
कपिल मिश्रा का आरोप है कि इन लोगों को पार्टी के फंड का दुरुपयोग करते हुए विदेश दौरों का निजी लाभ उठाया है। उन्होंने कहा कि ये पांच क्यों विदेश गए थे, किसके खर्चे पर गए थे, कहां रुके थे, किससे मिले थे। उनका कहना है कि पार्टी लगातार पिछले कुछ समय से यह कह रही है कि पार्टी के पांस फंड की कमी है, तो आखिर ये नेता किसके खर्चे पर विदेश यात्राओं का लाभ ले रहे थे। उन्होंने कहा कि ये लोग रूस भी गए थे। वहां क्यों गए थे। वहां तो पार्टी का न वजूद है न ही कोई समर्थक।
कपिल मिश्रा पहले ही कह चुके हैं कि संजय सिंह विदेश दौरों पर गए थे और लोगों से टिकट आदि के नाम पर पैसे वसूल रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक आरोप लगाए कि संजय सिंह के अलावा उनके रिश्तेदार भी यह काम करने में लगे रहे। बता दें कि पंजाब चुनाव के दौरान में भी संजय सिंह पर इस प्रकार के कई आरोप लगे थे।