सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पंचतत्व में विलीन हो गईं। लोधी रोड के शवदाह गृह में बुधवार को सुषमा स्वराज का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी ने उन्हें मुखाग्नि दी।
पंचतत्व में विलीन हुए राजनीति के 'अजातशत्रु' अटल, दत्तक पुत्री नमिता ने दी मुखाग्नि
जननेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी शुक्रवार शाम पंचतत्व में विलीन हो गए। दिल्ली के राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
केंद्रीय मंत्री रहे गोपीनाथ मुंडे पंचतत्व में विलीन
केंद्रीय मंत्री रहे गोपीनाथ मुंडे बुधवार को अपने पैतृक गांव परली (बीड जिला) में पंचतत्व में विलीन हो गए। मंगलवार को राजधानी दिल्ली में एक सड़क हादसे में मुंडे की मौत हो गई थी। लाखों समर्थकों और परिवार के शोक संतप्त सदस्यों ने नम आंखों से महाराष्ट्र भाजपा के सबसे कद्दावर जननेता को यहां अंतिम विदाई दी। पिछड़ा क्षेत्र माने जाने वाले मराठवाड़ा के नेता मुंडे को आखिरी विदाई देने के लिए उनके गृह नगर में जनसैलाब उमड़ पड़ा था। मुंडे की बड़ी बेटी पंकजा ने उन्हें मुखाग्नि दी।
ओबामा, बुश और क्लिंटन करेंगे अंतिम संस्कार में शिरकत
रंगभेद विरोधी संघर्ष के प्रतीक और दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के अंतिम संस्कार में अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका जाएंगे। इसके साथ ही पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू. बुश और उनकी पत्नी लारा बुश तथा पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और उनकी पत्नी हिलेरी क्लिंटन भी मंडेला के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।