अडानी समूह पर 50 हजार करोड़ के बिजली घोटाले का कांग्रेस ने लगाया आरोप
कांग्रेस ने अडानी समूह की बिजली कंपनियों पर उपकरणों की कीमत 860 प्रतिशत तक अधिक दिखाकर 50 हजार करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश की निगरानी में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से करानी चाहिए।
जीएसटी की वजह से छिन रहे हैं गरीबों के रोजगार : अजय माकन
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) इस तरीके से बनाया है कि उद्योगपतियों को फायदा पहुंच रहा है और लघु व छोटे उद्योग बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं।
NDTV मालिक के ठिकानों पर CBI की रेड से गरमाई सियासत
एनडीटीवी के संस्थापक प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय के दिल्ली और देहरादून में चार ठिकानों पर सीबीआई के छापे से सियासत गरमा गई है। एक तरफ एनडीटीवी ने इसे प्रतिशोध की कार्रवाई करार दिया है वहीं देश के तमाम विपक्षी दलों के नेताओं ने इसे सरकार द्वारा प्रेस की आजादी पर हथौड़ा चलाने जैसा कदम बताया है। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने भी सीबीआई द्वारा NDTV के दफ्तरों और उसके प्रमोटर्स पर की गई छापेमारी पर गहरी चिंता जताई है।
कपिल मिश्रा के सनसनीखेज खुलासे से आप में भूचाल, विपक्ष ने केजरीवाल से मांगा इस्तीफा
दिल्ली के जल संसाधन और पर्यटन मंत्री पद से हटाए गए कपिल मिश्रा के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक जमीन के सौदे में सत्येंद्र जैन से 2 करोड़ रुपए नकद लेने के आरोप लगाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) में भूचाल आ गया है और केजरीवाल समेत पूरी पार्टी गहरे संकट में फंस गयी है। विपक्षी दलों ने आप संयोजक से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की है।
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे माकन, इस्तीफा नामंजूर
तीनों निगमों में कांग्रेस की शिकस्त के बावजूद अजय माकन का इकबाल कायम रहेगा। पार्टी को उन पर भरोसा है इसलिए उनसे दिल्ली अध्यक्ष पद का ताज नहीं छीना गया है। उनके इस्तीफे को हाईकमान ने नामंजूर कर दिया है। साथ ही उन्हें अपने तरीके से संगठन चलाने का अधिकार दे दिया है। इस निर्णय से माकन विरोधी धड़ा सकते में है।
कांग्रेस की हार के बाद अजय माकन ने दिया इस्तीफा, कहा- ज्यादा की उम्मीद थी
निगम चुनावों में कांग्रेस की बुरी शिकस्त की जिम्मेदारी लेते हुए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, दिल्ली एमसीडी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी जबरदस्त जीत की ओर बढ़ रही है। वहीं कांग्रेस ने विधानसभा सीटों के मुकाबले अपनी स्थिति को एक हद तक दुरुस्त किया है फिर भी उसके लिए ये जीत उत्साहजनक नहीं है। कांग्रेस की स्थिति को देखते हुए ही पूरे नतीजे आने से पहले ही माकन ने अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी।
बरखा सिंह को कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के लिए बर्खास्त
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाने वाली बरखा शुक्ला सिंह को कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। गुरुवार को बरखा शुक्ला सिंह ने दिल्ली महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और उसके बाद अजय माकन पर बदतमीजी करने और राहुल गांधी को पार्टी का नेतृत्व करने के लिए मानसिक रूप से अनुपयुक्त करार दिया था।
दिल्ली महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद से बरखा ने दिया इस्तीफा
अरविंदर सिंह लवली के बाद कांग्रेस को जोरदार झटका देते हुए दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने गुरुवार को पार्टी की महिला शाखा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के लिए उन्होंने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी भी की।
राहुल के करीबियों को मिली राज्यों की कमान
कांग्रेस ने सोमवार को पांच नए प्रदेश कांग्रेस समिति प्रमुख व एक क्षेत्रीय कांग्रेस समिति अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी। दिल्ली में अजय माकन, महाराष्ट्र में अशोक चव्हाण, जम्मू कश्मीर में गुलाम अहमद मीर, गुजरात में भरत सिंह सोलंकी और तेलंगाना में उत्तम रेड्डी को पार्टी की कमान सौंपे जाने के इस फेरबदल में राहुल गांधी की स्पष्ट छाप दिखाई देती है। माना जा रहा है कि ये सभी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी हैं। इसके अलावा एआईसीसी के सचिव संजय निरुपम को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति का प्रमुख बनाया गया है।
'माकन खुद हैं कांग्रेस की करारी हार के जिम्मेदार'
चुनावों के दौरान लो-प्रोफाइल रहीं दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित ने अब आक्रामक अंदाज में अपनी बात रखी है। उन्होंने इस करारी शिकस्त के लिए कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष अजय माकन को ठहराया है।