हैदराबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में ABVP का परचम, सभी सीटों पर जमाया कब्जा
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में बड़ी जीत के बाद भाजपा की छात्र इकाई एबीवीपी ने हैदराबाद विश्वविद्यालय में अपना परचम फहराया है। आठ साल बाद ऐसा हुआ है जब एबीवीपी को विश्वविद्यालय की सभी सीटों पर जीत मिली है।
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में 15 साल बाद NSUI की वापसी, अध्यक्ष पद पर सछास का कब्जा बरकरार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एक बार फिर से समाजवादी छात्र सभा का कब्जा हो गया है। समाजवादी छात्र सभा (सछास) के उदय प्रकाश यादव ने 3698 मतों से जीत हासिल की। इसके साथ ही 15 साल बाद कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई की वापसी हुई है।
JNU में फिर से लाल परचम, वामपंथी गठबंधन का चारों सीटों पर कब्जा, ABVP बनी नंबर-2
दिल्ली के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव 2018 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। एक बार फिर से लेफ्ट यूनिटी ने कैंपस में लाल परचम फहराया और चारों सीटों पर कब्जा जमाया।
कठुआ केस: जावड़ेकर बोले- हमने दो विधायकों को किया बाहर, अब कांग्रेस की बारी
जम्मू के कठुआ गैंगरेप मामले में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के 2 मंत्रियों के इस्तीफे के बाद केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि अब कांग्रेस की बारी है। यहां जावड़ेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर का जिक्र कर रहे थे। जिनके मुताबिक मीर का बयान उनके मंत्रियों लाल सिंह और चंद्र प्रकाश गंगा की तरह ही भड़काऊ और गैर-जिम्मेदाराना था।
दिवंगत सांसद को श्रद्धांजलि देने के साथ ही लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
बहुप्रतिक्षित संसद का शीतकालीन सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया। हालांकि दिवंगत टीएमसी सांसद सुल्तान अहमद को श्रद्धांजलि देने के साथ ही लोकसभा की कार्यवाही आगामी 18 दिसंबर तक स्थगित कर दी गई है। वहीं राज्यसभा में जनता दल युनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव और अनवर अली की सदन से बर्खास्तगी को लेकर जमकर हंगामा हुआ।
अब शौरी ने विकास की गति और सरकार पर किया वार, बोले- सरकार सच सुनने को नहीं तैयार
एनडीए सरकार की आर्थिक नीतियों पर भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता लगातार सवाल खड़े कर रहें हैं। यशवंत सिन्हा की चुप्पी टूटने के बाद अरुण शौरी ने मोदी सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था को लेकर अपनाये जा रहे रुख पर सवाल खड़े किए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी ने मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि सरकार को फिलहाल ढाई लोग चला रहे हैं और जो कदम उठाये जा रहें हैं वो आत्महत्या के समान है।
नवाज शरीफ दोबारा संभाल सकेंगे पीएमएल-एन की कमान
पाकिस्तान में सरकार ने राजनीतिक दलों से संबंधित पीपीओ नामक एक कानून में संशोधन किया है जिससे अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अपनी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज(पीएमएल-एन) की कमान दोबारा से संभाल सकेंगे। इस कानून से संबंधित चुनाव बिल-2017 को शुक्रवार को सीनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है।
नोएडा के ओमवीर यादव बने उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष
कांग्रेस ने नोएडा के ओमवीर यादव को अपनी युवा शाखा युवक कांग्रेस का उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बरार ने मंगलवार को नोएडा निवासी और पूर्व में युवा कांग्रेस में कई सांगठनिक जिम्मेदारियां निभा चुके ओमवीर यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया।
राजनीतिक और सामाजिक दबाव के बाद आखिर खुल ही गई बराला की पोल!
रसूखदार नेता की हनक काम नहीं आई। विपक्ष और जनसमूह के तल्ख तेवर ने अपना असर दिखाया और ना ना करते करते चंडीगढ़ पुलिस को विकास बराला के खिलाफ आखिरकार CCTV फुटेज मिल गया। इसे वर्णिका की ढिटाई कहिए, एक पिता की दिलेरी कहिए या सच की जीत। लेकिन नशे में धुत गुण्डों के खिलाफ सुबूत मिल ही गया, फिर भी दोनों अपने ब्लड और यूरीन सैम्पल को देने से बच रहें हैं। शायद जानते हैं कि सत्ता की डोर अब भी पापा के हाथ में है।
छेड़छाड़ मामला: कांग्रेस बोली आरोपी को बचा रहा गृह मंत्रालय तो पार्टी के भीतर भी मचा हड़कंप
चंडीगढ़ में आईएएस की बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां काफी बढ़ गई हैं। एक तरफ जहां हरियाणा में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस सड़क पर है और केन्द्रीय गृह मंत्रालय पर मामला दबाने का आरोप लगा रही है तो वहीं खुद भाजपा के भीतर भी बेचैनी बढ़ गई है। ऐसे कई हैं जो भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का इस्तीफा मांग रहें हैं।