राफेल पर फिर बोले राहुल- चौकीदार चोर है; जांच करा लें, दो ही नाम निकलेंगे- मोदी और अंबानी
कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार देर शाम आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में शीर्ष अदालत के फैसले पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पूरा हिंदुस्तान समझता है कि चौकीदार चोर है। जिस दिन राफेल पर जेपीसी की जांच हो गई, उसी दिन दो नाम निकलेंगे- अनिल अंबानी और नरेंद्र मोदी।
देखिए! प्रधान सेवक की बात के.के. पांडेय के साथ, एपिसोड-4 : राफेल सौदा विवाद
'प्रधानसेवक की बात' की चौथी कड़ी में वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण किशोर पांडेय (के.के.पांडेय) ने राफेल विमान सौदे को लेकर मोदी सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं और प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी से इसपर स्पष्टीकरण देने की मांग की है।
प्रधानमंत्री जी! जिस शख्स पर 45 हजार करोड़ का कर्ज है उसे राफेल का ठेका क्यों दिलाया : राहुल
मध्य प्रदेश के रीवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, मैं मोदी जी को चुनौती देता हूं कि वे युवाओं को इस सवाल का जवाब दें कि जिस व्यक्ति पर 45 हजार करोड़ का कर्ज है उसे आपने राफेल हवाई जहाज का ठेका क्यों दिया?
राफेल डील : फ्रांस्वा ओलांद के बयान से सियासी भूचाल, राहुल गांधी ने PM मोदी से मांगा जवाब
राफेल डील पर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के ताजा बयान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि पहली बार फ्रांस का कोई पूर्व राष्ट्रपति हमारे प्रधानमंत्री को चोर कह रहा है। प्रधानमंत्री को ओलांद के बयान पर सफाई देनी चाहिए।
भारत ने राफेल साझीदार के तौर पर सिर्फ रिलायंस डिफेंस का प्रस्ताव दिया था : फ्रांस्वा ओलांद
फ्रेंच भाषा के एक प्रकाशन मीडियापार्ट की खबर में फ्रांस्वा ओलांद के हवाले से कहा गया है, भारत सरकार ने इस सेवा समूह का प्रस्ताव दिया था और डास्सो एविएशन ने अंबानी समूह के साथ बातचीत की। हमारे पास कोई विकल्प नहीं था, हमने वह वार्ताकार लिया जो हमें दिया गया।
अनिल अंबानी ने नेशनल हेराल्ड के खिलाफ किया 5,000 करोड़ रुपये का मानहानि केस
अनिल अंबानी की रिलायंस समूह की कंपनियों ने कांग्रेस के स्वामित्व वाले नेशनल हेराल्ड के खिलाफ 5,000 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। कंपनी ने दावा किया है कि अखबार में राफेल विमान सौदे को लेकर प्रकाशित एक लेख मानहानिकारक और अपमानजनक है।
अनिल अंबानी ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी, कहा- राफेल सौदे पर आपकी जानकारी गलत
रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को एक चिट्ठी लिखकर राफेल डील मामले को लेकर जबरदस्त प्रहार किया है। अंबानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बिना किसी जानकारी के दिशाहीन और दुर्भावना से प्रेरित होकर राफेल मुद्दे पर टिप्पणी कर रही है।