सोशल इंजीनियरिंग फार्मूले के तहत आंध्र प्रदेश में जगन रेड्डी की 25 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने ली शपथ
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी के शपथ लेने के नौ दिन बाद राज्य के नए मंत्रिमंडल ने शनिवार को यहां शपथ ली। मंत्रिमंडल में 25 मंत्री शामिल हैं। जगन ने 30 मई को अकेले शपथ ली थी। मंत्रियों के चयन में जगन ने सोशल इंजीनियरिंग का पूरा ख्याल रखा है।
PM ने किया आंध्र की राजधानी का शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विजयवाड़ा के करीब आंध्र प्रदेश राज्य की नई राजधानी अमरावती का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा की और शिलान्यास से संबंधित अनुष्ठान किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां अमरावती के लिए संसद के परिसर की मिट्टी और यमुना का पानी साथ लेकर आए थे। नई राजधानी की आधारशिला रखे जाने के समारोह में सर्वधर्म सभा भी हुई। सभी धर्मों के गुरुओं ने आंध्र प्रदेश की इस नई राजधानी अमरावती के लिए शुभकामनाएं दीं।
विदर्भ के पीड़ित किसानों को राहुल में दिखी आस
बमौसम बरसात और ओलों से फसल नुकसान के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार को चौतरफा घेर रहे हैं। गुरुवार को राहुल महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में पदयात्रा पर थे। यह वही इलाका है जहां कर्ज से दबे किसानों ने सबसे ज्यादा खुदकुशी की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल से कुछ लोगों ने कहा कि इंश्योरेंस कंपनिया उनके साथ धोखाधड़ी कर रही हैं। किसानों ने राहुल से शिकायत की कि फसल बर्बाद होने के बावजूद ये कंपनियां उन्हें मुआवजा नहीं दे रही हैं। इस दौरान राहुल गांधी पांच गावों में पैदल पहुंचे।