राफेल सौदे पर आखिर कौन बोल रहा है झूठ?
अरुण जेटली और अमित शाह सहित कई भाजपा नेताओं ने राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद कहा कि झूठ की उम्र लंबी नहीं होती है। सुप्रीम कोर्ट से सरकार को क्लीन चिट मिली है। राहुल गांधी देश से माफी मांगें, क्योंकि उन्होंने देश को गुमराह किया है। सचमुच झूठ की उम्र छोटी ही निकली। शाम होते-होते राहुल गांधी ने मीडिया से मुखातिब होकर सरकार के झूठ की पोल खोल दी।
शाह का ऐलान; पश्चिम बंगाल में रथयात्रा स्थगित हुई है रद्द नहीं, इसे कोई नहीं रोक सकता
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को साफ तौर पर कहा कि पार्टी पश्चिम बंगाल में यात्राएं निश्चित तौर पर निकालेगी और उसे ऐसा करने से कोई भी नहीं रोक सकता है। रथ यात्रा को स्थगित किया गया है रद्द नहीं। कलकत्ता हाईकोर्ट ने एक दिन पहले भाजपा को कूच बिहार में रथयात्रा की अनुमति देने से मना कर दिया था
अमित शाह का ऐलान; अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा नहीं लाएगी अध्यादेश
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी शीतकालीन सत्र में राम मंदिर निर्माण के लिए कोई बिल या अध्यादेश नहीं लाएगी बल्कि सुप्रीम कोर्ट में चल रही जनवरी के सुनवाई का इंतज़ार करेगी।
शाह ने दी धमकी; सबरीमाला में श्रद्धालुओं का दमन नहीं रुका तो केरल सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे
सभी उम्र की महिलाओं को केरल के सबरीमाला मंदिर में प्रवेश देने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के इतर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री पिनारई विजयन को चेतावनी देते हुए कहा कि कहा कि अगर उन्होंने सबरीमाला के श्रद्धालुओं का दमन नहीं रोका तो भाजपा कार्यकर्ता आपकी सरकार की ईंट से ईंट बजा देगा।
साजिश? हां, यह साजिश ही तो है
अर्थव्यवस्था के विकास का अर्थशास्त्र बताता है कि इसका फल वर्गों में मिलता है। मसलन विकास का 80 फ़ीसदी धन देश के एक फ़ीसदी लोगों के पास संग्रहित हो जाता है। परिणामस्वरूप हर महीने 30-40 अरबपति उत्पन्न हो जाते हैं। साथ ही जो पहले से अमीर हैं वे और अमीर हो जाते हैं। दूसरी ओर विकास का 20 फीसदी धन देश के 80 फीसदी में बंटता है। इनमें भी किसी को मिलता है किसी को नहीं मिलता है। इससे जो गरीब हैं वह और गरीब हो जाते हैं।
भाजपा के शाह ने कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा के राजनीतिकरण में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से बेनकाब
महाराष्ट्र में भीमा कोरेगांव केस में पांचों मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी में हस्तक्षेप करने से सुप्रीम कोर्ट के इंकार के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला किया और कहा कि इस आदेश ने उन लोगों का पर्दाफाश कर दिया है, जिन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा का राजनीतिकरण करने की कोशिश की।
भाजपा के शाह ने किया दावा; देश में घुसे हैं करोड़ों घुसपैठिये
अमित शाह ने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक रैली को संबोधित किया जिसमें उन्होंने दावा किया कि देश में करोड़ों की तादाद में घुसपैठिये घुस गए हैं। अगर 2019 का लोकसभा चुनाव भाजपा जीतती है तो अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर निकाला जाएगा। अवैध घुसपैठियों की तुलना दीमक से करते हुए शाह ने कहा कि वे लोग देश का संसाधन खत्म कर रहे हैं।
भाजपा के शाह ने दी चेतावनी; देश के टुकड़े-टुकड़े करने वाली हर आवाज होंगे सलाखों के पीछे
राजस्थान में प्रबुद्धजनों से संवाद करने पहुंचे भाजपा के शाह ने इशारों ही इशारों में देशभर में 'नक्सली शुभचिंतकों' के घर मारे गए छापों और गिरफ्तारी को सही ठहराया है। अमित शाह ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर देश के टुकड़े-टुकड़े करने की बात करने वाले हर शख्स, हर आवाज को जेल भेजा जाएगा।
अमित शाह की अगुवाई में ही 2019 का चुनाव लड़ेगी भाजपा, पार्टी बढ़ा सकती है कार्यकाल
मिशन 2019 की तैयारी को पुख्ता बनाए रखने के मकसद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन चुनाव को टालने का फैसला किया है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, पार्टी बिना कोई जोखिम लिए आम चुनाव में मौजूदा अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में ही लड़ना चाहती है।
राफेल डील पर सियासी घमासान ; राहुल गांधी के वार पर शाह और जेटली ने किया पलटवार
राफेल डील पर अरुण जेटली के बाद अब अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जवाब दिया है। अपने ट्वीट में शाह ने लिखा, जवाब देने के लिए हम 24 घंटे भी इंतजार क्यों करें जबकि आपके पास खुद जेपीसी है- झूठी कांग्रेस पार्टी। आपने देश को गुमराह किया है।