भारत की एकता की ताकत क्या होती है जल्द ही समझ जाएंगे मोदी, शाह और भागवत : राहुल गांधी
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के संदर्भ में कहा कि पूरा विपक्ष एकजुट हो रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आगामी छह से एक महीने में भारत की 'मजबूती' के बारे में जानेंगे।
साफ नीयत-सही विकास या विश्वासघात?
केंद्र की मोदी सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। एक तरफ जहां भाजपा के नेता और राजग सरकार के प्रधानमंत्री व मंत्री अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते थक नहीं रहे, वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस इसे देश की जनता से विश्वासघात करार दे रही है। हालांकि किसी भी सरकार के कामकाज की समीक्षा करने के लिए चार साल का वक्त बहुत ज्यादा नहीं होता है, लेकिन चूंकि जब सामने सरकार का मुखिया नरेंद्र मोदी जैसा नेता हो तो कामकाज की समीक्षा न करना भी गलत होगा।
रामदेव का दावा; विदेशों में नरेंद्र मोदी जैसा सम्मान देश के किसी और PM को नहीं मिला
योग गुरु बाबा रामदेव ने इस बात का दावा किया है कि एक राष्ट्राध्यक्ष के रूप में विदेशों में जितना सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला है उतना सम्मान देश के किसी और पीएम को नहीं मिला है।
भाजपा के शाह ने शुरू किया 'संपर्क से समर्थन' कार्यक्रम, पहले ही दिन दिखा मिस-मैनेजमेंट
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मोदी सरकार की चार वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए ‘संपर्क से समर्थन’ कार्यक्रम की शुरुआत की। शाह ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग से मंदिर मार्ग स्थित उनके घर पर मुलाकात कर कार्यक्रम क शुभारंभ किया।
शाह का दावा; प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों और किसानों के हित में दिया भ्रष्टाचार से मुक्त सरकार
भाजपा ने शनिवार को अपनी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर इस बात का दावा किया कि केंद्र में एनडीए सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों और किसानों के हित में एक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दिया है। शाह पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
चुनिंदा संपादकों-पत्रकारों से मिले अमित शाह, मिशन-2019 की उम्मीदों और आशंकाओं पर की बात
मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल के चार साल पूरे करने पर भ्रष्टाचार मुक्त शासन एवं तेज विकास के आधार पर अगले यानी 2019 के आम चुनाव प्रचार अभियान का शुक्रवार को शंखनाद किया। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष ने 'साफ नीयत सही विकास' के नारे के साथ 48 महीनों के कामकाज का विवरण जारी किया।
भाजपा के शाह ने फिर भरी हुंकार, बोले- मिजोरम चुनाव के बाद कांग्रेस मुक्त हो जाएगा पूर्वोत्तर
कर्नाटक चुनाव में जीती बाजी हारने के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को असम की राजधानी गुवाहाटी में तल्ख अंदाज में कहा कि मिजोरम विधानसभा चुनाव के बाद पूर्वोत्तर कांग्रेस मुक्त हो जाएगा। मिजोरम में इस साल के अंत में चुनाव होना है।
राहुल ने किया जंग का ऐलान; कर्नाटक में भाजपा सरकार गिरने पर बोले- भ्रष्टाचार के प्रतीक हैं पीएम मोदी
कर्नाटक में ढाई दिन के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा, पीएम मोदी, अमित शाह और आरएसएस पर तीखे तेवर के साथ सीधा हमला बोला। राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी को सीधा-सीधा भ्रष्टाचारी कहा, साथ ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को हत्या का आरोपी कहकर संबोधित किया।
तिरुपति में अमित शाह के काफिले पर पथराव, लगे गो बैक के नारे
कर्नाटक में चुनाव प्रचार संपन्न होने के बाद शुक्रवार को जब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए तिरुपति पहुंचे तो उनके काफिले पर पथराव किया गया और अमित शाह गो बैक के नारे भी लगाए गए। दरअसल, तेगुलुदेशम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के आंध्र प्रदेश दौरे का विरोध किया।
कर्नाटक तय करेगा शाह का भविष्य
राजनीतिक गलियारों में इस बात का शोर मचा है कि कर्नाटक चुनाव में अगर भाजपा हारी तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा की चुनावी जीत के चाणक्य अमित शाह की छुट्टी हो जाएगी। लिहाजा कर्नाटक चुनाव शाह के लिए सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा है। अमित शाह को करीब से जानने वाले बताते हैं कि भाजपा अध्यक्ष को इतना नर्वस उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। इसकी वजहें भी हैं। पहली यह कि भाजपा का आंतरिक सर्वे भी उन्हें कर्नाटक में जीत की गारंटी नहीं दे रहा है और दूसरी आरएसएस के नीति-नियंता कर्नाटक की चुनावी बिसात पर शाह की चली गई चाल से बेहद नाराज हैं।