आदमी नहीं, हम झुनझुने हैं...
दुष्यंत आज बहुत याद आ रहें हैं और वो हमेशा याद आते हैं जब राजनीति राज के लिए नहीं बल्कि अपने फायदे के लिए गढ़ी जाती है। हर दल अपने हिसाब, अपनी पसंद और अपने नफे के लिए जो मन चाहे वो हमारे सामने परोस कर रख देता है। और चूंकि हम झुनझुने हैं हमें वो अपने तरीके से बजाते हैं।
अयोध्या केस: सिब्बल की दलील को सुप्रीम कोर्ट ने नकारा, राजनीति शुरु
बाबरी मस्जिद विध्वंस की 25वीं सालगिरह से पहले सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई कब हो इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाये हैं। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने सुन्नी वक्फ बोर्ड की दलील से इत्तेफाक नहीं रखा है और सुनवाई लोकसभा चुनाव 2019 तक टालने से इंकार कर दिया है। इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा को मंथरा करार दिया है।
भारतीय राजनीति में राहुल 'अवतार'!
कांग्रेस में राहुल गांधी की बतौर अध्यक्ष ताजपोशी लगभग तय है। जल्द ही वो उस ग्रैंड ओल्ड पार्टी के सर्वोच्च पद पर आसीन हो जाएंगे जिसकी सुगुबुगाहट विगत 13 साल से महसूस की जा रही थी। कई बार टालते-टालते कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में आखिरकार प्रस्ताव पारित हो ही गया। लेकिन प्रस्ताव पारित होने में इतनी देरी की वजह क्या थी? क्या खुद पार्टी राहुल को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं थी- जिसमें वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष और राहुल की मां सोनिया गांधी शामिल हैं या फिर राहुल खुद तैयार नहीं थे?
नोटबंदी कालेधन के खिलाफ लोगों की निर्णायक लड़ाई है : PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि नोटबंदी देश के सवा सौ करोड़ लोगों द्वारा कालाधन के खिलाफ लड़ी गई निर्णयक लड़ाई थी जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई. मोदी ने कहा कि कालाधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की ओर से उठाए गए कदमों को समर्थन देने के लिए वह भारत के लोगों को नमन करते हैं।
अगर भाजपा 'वन मैन शो' और 'टू मैन आर्मी' बनी रही तो विनाश तय : शत्रु
भाजपा सांसद और अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर सख्त निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा लोगों की उम्मीदों पर तभी खरा उतर सकती है जब पार्टी ‘वन मैन शो’ और ‘टू मैन आर्मी’ के खांचे से बाहर निकलेगी।
जय शाह पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का अमित शाह ने दिया ये करारा जवाब
अमित शाह ने बेटे जय शाह की कंपनी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार का तो कोई सवाल ही नहीं उठता है। उल्टे पूछना चाहूंगा कि कांग्रेस के ऊपर भी कई आरोप लगे हैं लेकिन उन्होंने कभी 100 करोड़ की कोई मानहानि की याचिका दाखिल की?
अमेठी में कांग्रेस के युवराज पर अमित शाह, स्मृति और सीएम योगी ने किया ग्रुप अटैक
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर उनके संसदीय क्षेत्र अमेठी से भाजपा ने ग्रुप अटैक किया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल को उनके ही संसदीय क्षेत्र में घेरा और तीखा हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि मोदी से तीन साल का हिसाब मांगने वाले राहुल को अमेठी में अपनी तीन पीढ़ियों का हिसाब देना चाहिए।
जय शाह के संदिग्ध लेन-देन मामले पर कांग्रेस ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी के संदिग्ध लेन-देन और सौदों को लेकर कांग्रेस ने शाह के इस्तीफे की मांग की है, ताकि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। कांग्रेस ने जोर देकर कहा कि इससे पहले जब कभी भी किसी भाजपा प्रमुख की निष्ठा पर सवाल उठाए गए, तब उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
PM मोदी के वार पर यशवंत सिन्हा का पलटवार, बोले- डर और डेमोक्रेसी एक साथ नहीं चलते
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला। एक पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम में यशवंत सिन्हा ने बिना नाम लिए पीएम मोदी और अमित शाह की तुलना दुर्योधन और दुशासन से कर डाली। सिन्हा ने लोगों से अपील की है कि उन्हें संसदीय लोकतंत्र की महान परंपरा को बचाने के लिए आगे आना चाहिए। डर और डेमोक्रेसी एक साथ नहीं चलते।
कन्नूर नहीं पहुंचे अमित शाह, माकपा ने कहा- डर गया BJP का शेर
जन रक्षा यात्रा के तीसरे दिन गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के गृहनगर कन्नूर में पदयात्रा में शामिल नहीं हुए। हालांकि शाह की अनुपस्थिति के बावजूद भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में पार्टी का झंडा लिए नारा लगाते हुए मार्च निकाला। भाजपा ने बताया कि अमित शाह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली बुलाया है।