जम्मू कश्मीर में मौलिक अधिकारों के हनन के खिलाफ आईएएस अधिकारी गोपीनाथन ने दिया इस्तीफा
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी कन्नन गोपीनाथन ने जम्मू कश्मीर में केंद्र सरकार की सख्ती को आभासी आपातकाल की संज्ञा देकर देश में सबसे प्रतिष्ठित मानी जाने वाली अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया।
स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाएं : PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रशासनिक अधिकारियों से 2022 तक स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि वे इस दिशा में युवाओं को प्रेरित करें। मोदी 2015 बैच के प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के समक्ष विभिन्न विषयों पर प्रस्तुति दी।
भाजपा सांसद ने पूछा, खेमका क्यों हैं दरकिनार?
भाजपा नेता अश्विनी चोपड़ा ने अपनी ही पार्टी की अगुवाई वाली हरियाणा सरकार से आईएएस अधिकारी खेमका को दरकिनार किए जाने पर पूछा कि जब मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन पर जोर दे रहे हैं तो खेमका इससे अलग-थलग क्यों हैं?
खेमका के तबादले पर हरियाणा भाजपा दो-फाड़
अशोक खेमका के ट्रांसफर को लेकर हरियाणा बीजेपी में मतभेद उभर कर सामने आने लगे हैं। सीएम मनोहर लाल खट्टर और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज आमने-सामने आ गए हैं। खट्टर ने तबादले को रुटीन ट्रांसफर बताया है, वहीं विज ने तबादले पर अफसोस जताते हुए खेमका संग खड़े होने की बात कही।
ईमानदारी पचाना सीखो सत्ताधारियों
हरियाणा के बहुचर्चित और विवादास्पद व्हिसलब्लोअर आईएएस अधिकारी अशोक खेमका की ईमानदारी को भाजपा की खट्टर सरकार भी नहीं पचा पाई। ऐसा लगता है कि अब देश में सत्ताधारियों का हाजमा इतना कमजोर हो गया है कि वह ईमानदारी को पचा नहीं पाता है। दबंग कार्यशैली के लिए चर्चित 1993 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी अशोक खेमका पांच महीने में दो बार तबादले से दुखी हैं। 24 साल के कार्यकाल में यह 46वीं बार तथा मौजूदा भाजपा सरकार में दूसरी बार तबादला हुआ है। सवाल यह कि कायदे कानूनों का पालन करने का दावा करने वाली सरकार ने देश की सर्वोच्च अदालत के निर्देश की अवहेलना क्यों की। सर्वोच्च अदालत का कहना है कि दो साल से पहले तबादला करने पर सिविल सर्विसेज बोर्ड को कारण बताना होगा। दूसरा बड़ा सवाल यह कि हरियाणा की नई स्टेट कैरिज स्कीम (नई परिवहन नीति) लाने से पहले ही अशोक खेमका का तबादला सरकान ने क्यों किया?