झारखंड एग्जिट पोल रिजल्ट 2019 : भाजपा बहुमत से दूर; RSS के आंतरिक सर्वे में भी भाजपा हुई फेल
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पांच चरणों में कराया गया मतदान शुक्रवार को संपन्न हो गया। अंतिम चरण का मतदान संपन्न होते ही तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस-झामुमो की सरकार बनती दिख रही है। 81 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत हासिल करने के लिए 41 का आंकड़ा जरूरी है।
गिरिराज ने किया दावा; कांग्रेस पर अब नहीं रहा किसी को भरोसा
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस की विश्वसनीयता अब समाप्त हो गई है और अब कांग्रेस की किसी भी बात पर लोग विश्वास नहीं करते हैं। लालू प्रसाद द्वारा सृजन घोटाले में भाजपा नेताओं के शामिल होने के आरोप पर कहा, उनके (लालू) पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है।
बिहार में राजनीतिक संकट और गहराया, तेजस्वी यादव को कैबिनेट से देना पड़ सकता है इस्तीफा
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद व उनके परिवार के आवास पर सीबीआई के छापे से बढ़े राजनीतिक तापमान के बीच बिहार की राजधानी से दूर राजगीर में तीन दिन बिताने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पटना लौट आए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को कैबिनेट से बर्खास्त करने का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक चुप्पी साधे नीतीश जल्द ही इस मुद्दे पर कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं।
'चुनाव बाद बिहार में जंगलराज पार्ट-2 का खत्मा'
विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गया में रविवार को आयोजित रैली को संबोधित करते हुए राज्य की नीतीश सरकार पर जमकर प्रहार किया। लोगों की भीड़ से उत्साहित पीएम ने विश्वास जताया कि चुनाव के बाद सूबे के जंगलराज-पार्ट टू का भी अंत हो जाएगा। परिवर्तन रैली में पीएम ने जनता से अपील की कि वो परिवर्तन के लिए अपने कीमती मत का प्रयोग कर जंगलराज का खात्मा करें। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी चीफ लालू यादव पर जोरदार हमला किया।
बागियों से घबराए नीतीश, लालू से मांगा समर्थन
लोकसभा चुनावों में करारी हार के बाद नीतीश कुमार पर भाजपा और बागियों का डर इस कदर हावी हो गया है कि अब वह अपने धुर विरोधी लालू प्रसाद यादव से मदद की गुहार लगा रहे हैं। नीतीश कुमार ने लालू यादव की पार्टी आरजेडी से राज्यसभा चुनाव में जेडी(यू) कैंडिडेट के लिए समर्थन मांगा है। साथ ही उन्होंने लालू से यह भी आग्रह किया है कि वह बिहार में जेडीयू की मांझी सरकार को अपना समर्थन जारी रखें। नीतीश ने भाजपा के इरादों को नाकाम करने के लिए आरजेडी से अपील की है।