उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर औपचारिक मुहर लग गई है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन का ऐलान किया। समझौते के मुताबिक, समाजवादी पार्टी 298 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। नरेश उत्तम ने कहा कि यह सीटों का बंटवारा नहीं बल्कि दोनों दलों द्वारा उत्तर प्रदेश में नई राजनीति की शुरुआत है।