मुलायम की विरासत को चुनौती दे रहें हैं अखिलेश के युवा तुर्क
समाजवादी पार्टी मुखिया की बरसों से संजोयी विरासत फिलहाल खतरे में दिख रही है। हाल ही में उन्होंने ऐलान किया था कि पार्टी की 25वीं सालगिरह बड़ी धूम-धाम से मनाई जायेगी। लेकिन अब खबर आ रही है कि इसमें अखिलेश समर्थक युवा नेता शिरकत नहीं करेंगे। वो हाल ही में अपने नेता और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनदेखी से नाराज हैं।
मुलायम पर बोले नीतीश- 'हमे धोखा दिया और उनकी पार्टी को बददुआ लग गई'
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लगता है कि मुलायम परिवार में चल रही अंतर्कलह की वजह बददुआ है, जो उन्हें बिहार चुनाव के दौरान सपा प्रमुख की दगा से लगी है। हालांकि उन्होंने पड़ोसी राज्य के सीएम यानी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रशंसा भी की और उन्हें इस संकट की घड़ी से निबटने के लिए हिम्मत जुटाने का मंत्र भी दिया।
भाजपा की रामायण का जवाब रामलीला से देंगे अखिलेश !
विधानसभा चुनावों से पहले राम नाम पर राजनीति ने रफ्तार पकड़ ली। भाजपा के रामायण म्यूजियम का जवाब समाजवादी पार्टी अंतर्राष्ट्रीय रामलीला थीम पार्क से देगी। वो भी उसी अयोध्या में जहां भगवा पार्टी अपने संग्रहालय की योजना बना रही है। अखिलेश सरकार ने इस बाबत सरयू नदी के तट को चुना है और इसकी मंजूरी भी दे दी है।
नेताजी के खासमखास मंत्रियों पर अखिलेश ने गिराई गाज, किया बर्खास्त
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने दो कैबिनेट मंत्रियों गायत्री प्रसाद प्रजापति और राजकिशोर सिंह को बर्खास्त कर दिया है। इनमें से प्रजापति को मुलायम सिंह यादव का बेहद करीबी माना जाता है। जब इस बारे में मुलायम सिंह यादव से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस बारे में मुझसे कोई विचार नहीं किया है।
उप्र विधानसभा की कार्यवाही देखें अब एक क्लिक में...
उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही को अब डिजिटलाइज कर दिया गया है। यानी अब घर में बैठे-बैठे सदन की कार्यवाही को एक क्लिक में देखा जा सकेगा। जनता अब जान सकेगी कि यूपी के कौन से विधायक अब सदन के भीतर क्या कर रहे हैं, जनता से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं या नहीं यह सब कुछ एक क्लिक मात्र पर संभव होगा।
यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार, चार नए मंत्री बनाए गए
उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल का सातवां विस्तार किया। राज्यपाल राम नाईक ने चार नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, जिनमें दो कैबिनेट और दो राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शामिल हैं।