राहुल की कही को PM ने बनाया हथियार, अखिलेश पर किया वार
त्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के आखिरी यानी सातवें चरण का प्रचार जोरों पर है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री मिर्जापुर में रैली को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने गठबंधन के वर्तमान साथियों को एक दांव से पटखनी देने का अंदाज दिखाया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 2016 में दिए बयान को हथियार बना अखिलेश सरकार पर वार किया। तंज कसने के लिए बिजली पर छिड़ी रार को ही आधार बनाया। कहा- पिछले साल तक राहुल ही कहते थे कि UP के तारों में बिजली नहीं आती।
बेटे की छवि सुधारने के लिए मुलायम ने लिखी थी स्क्रिप्ट : अमर सिंह
समाजवादी पार्टी से निष्कासित वरिष्ठ नेता अमर सिंह ने यादव परिवार की कलह पर से परदा अब उठाया है। राजनीतिक जिज्ञासुओं की अटकलों पर मुहर लगाते हुए अमर ने कहा है कि दरअसल, इस पटकथा की रचना खुद परिवार और पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह ने की थी, ये एक सुनियोजित नाटक था। जिसमें सबको भूमिकायें दे दी गई थी।
अखिलेश की BIG B को सलाह, गुजरात के गधों का ना करें प्रचार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के चौथे चरण से पहले प्रधानमंत्री को निशाने पर लेने के लिए प्रचार की सीमा उत्तर प्रदेश को लांघ कर गुजरात तक पहुंच गई है। प्रहार गुजरात टूरिज्म के एक विज्ञापन पर किया गया है। इसमें गुजरात के दुर्लभ गधों का चित्रण किया गया है और उसका प्रचार बिग बी आमिताभ बच्चन कर रहें हैं। उसी एड पर अखिलेश ने हमला किया। उन्होंने चुनावी रैली के दौरान मंच से ही बिग बी से गुजारिश की कि वो गुजरात के गधों का प्रचार करना छोड़ दें।
छोड़िए 'अपने लड़के' और 'गोद लिए बेटे' की बात यूपी की बेटी को दीजिए आशीर्वाद
मायावती ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर एक साथ धावा बोला। उन्होंने विशाल जनसमूह से अपील की कि वो अपने लड़के और गोद लिए बेटे की बातों में ना आयें और अपनी यूपी की बेटी को जीत का आशिर्वाद दें। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो ने झांसी के प्रदर्शनी मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में कहा- बेटा बताकर जनता को गुमराह करने वाले की बातों में न आये। यूपी की बेटी को आशीर्वाद दें ताकि गुंडाराज खत्म हो और प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ सके।
प्रियंका का मोदी पर पलटवार; बोलीं-विकास के लिए यूपी को नहीं चाहिए दत्तक बेटा
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को अपने विकास के लिए किसी गोद लिए बेटे की जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश के लोग उन्हें वोट नहीं देंगे जो झूठे वादे करते हैं। उत्तर प्रदेश में अपनी पहली चुनावी सभा में प्रियंका ने कहा, मोदी कहते हैं कि उत्तर प्रदेश ने बतौर पुत्र उन्हें गोद लिया है। क्या उत्तर प्रदेश को अपने विकास के लिए किसी बाहरी को गोद लेने की जरूरत है? उत्तर प्रदेश को अपनी बेहतरी के लिए दत्तक पुत्र नहीं चाहिए।
उप्र: दूसरे दौर का काउंट डाउन शुरू, दिग्गजों ने दिखाया दम
दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला और तीखा हुआ तो कटाक्षों भी बेइंतहा बारिश हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लखीमपुर में अलग अलग मंचों से मोर्चा संभाला। वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुरादाबाद और बदायूं में अपनी बात रखी।
नहीं मिला टिकट तो कार के सामने लेट गए भाजपा के ये दावेदार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 की उलटी गिनती शुरु हो चुकी है। सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों की फेहरिस्त भी जारी कर रही है। ऐसे में कई खुश हैं तो कुछ विरोध के सुर भी उठा रहें हैं। अकसर टिकट बंटवारे के बाद ना उम्मीद नेता शोरशराबा करता है। अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए हल्ला बोलता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के दो दावेदारों ने अपनी नाराजगी जाहिर करने का नायाब तरीका ढूंढ निकाला। भाजपा के ये दो वरिष्ठ नेता प्रदेश अध्यक्ष केशवप्रसाद मौर्या की गाड़ी के आगे लेट गए। इनके नाम हैं सुंदर लाल दीक्षित और रामबाबू द्विवेदी।
सपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, वंशवाद का रखा गया पूरा ख्याल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव के शुरुआती तीन चरणों के लिए कुल 209 प्रत्याशियों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी। इनमें उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे चाचा शिवपाल सिंह यादव का नाम भी शामिल है। उन्होंने सुबह जहां 191 की सूची जारी करी वहीं शाम होते-होते 18 और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया।
जानिए वो 10 सीट जिससे कांग्रेस को है आस, पर अखिलेश ने उतारे अपने उम्मीदवार
कांग्रेस के लिए किसी झटके से कम नहीं है ये कि जिन सीटों पर पिछले विधानसभा चुनावों पर उसने जीत दर्ज की थी अब वो भी उसके हाथ से खिसकती नजर आ रही है। अखिलेश ने फुर्ती दिखाते हुए अपने 191 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इनमें कांग्रेस के जीते हुए विधायकों की सीटें शामिल हैं। स्पष्ट है कि अखिलेश कांग्रेस को अपनी हैसियत कम करके ना आंकने की नसीहत देना चाहते हैं।
सपा ने रालोद के साथ गठबंधन से किया इनकार, कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ेगी चुनाव
आधिकारिक तौर पर समाजवादी पार्टी ने पुष्टि कर दी है कि विधानसभा चुनाव वो कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ेगी, पार्टी ने अजीत सिंह की राष्ट्रीय लोकदल के साथ किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमॉय नंदा ने एक बयान जारी कर इसकी तस्दीक की। उन्होंने जानकारी दी कि पार्टी 403 में से 300 सीटों पर अपना दम-खम दिखायेगी वहीं 103 सीटों पर कांग्रेस और कुछ अन्य छोटे दल अपने प्रत्याशी खड़े करेंगे। माना जा रहा है कि सीट बंटवारे को लेकर रालोद के साथ पेंच फंसा जिसके बाद ये फैसला लिया गया।