JNU में फिर से लाल परचम, वामपंथी गठबंधन का चारों सीटों पर कब्जा, ABVP बनी नंबर-2
दिल्ली के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव 2018 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। एक बार फिर से लेफ्ट यूनिटी ने कैंपस में लाल परचम फहराया और चारों सीटों पर कब्जा जमाया।
राजीव कुमार ने संभाला नीति आयोग के उपाध्यक्ष का कार्यभार
जाने माने अर्थशास्त्री राजीव कुमार ने शुक्रवार को नीति आयोग के उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने अरविंद पनगढ़िया का स्थान लिया है। पनगढ़िया शिक्षा के क्षेत्र में अपना काम जारी रखने के लिए अमरीका लौट रहे हैं। नीति आयोग में गुरुवार को उनका अंतिम कार्य दिवस था।
उप्र: दूसरे दौर का काउंट डाउन शुरू, दिग्गजों ने दिखाया दम
दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला और तीखा हुआ तो कटाक्षों भी बेइंतहा बारिश हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लखीमपुर में अलग अलग मंचों से मोर्चा संभाला। वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुरादाबाद और बदायूं में अपनी बात रखी।
'जो काम हमने सत्तर सालों में नहीं किया मोदी सरकार ने वो ढाई साल में कर डाला'
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जनवेदना रैली में प्रधानमंत्री की कार्यशैली, उनकी कथनी और नीतियों पर कई सवाल उठाये। राहुल ने मंच से डरो मत का नारा भी लगाया। अवकाश से लौटे राहुल पूरी रौ में दिखे और मोदी की तरह ही व्यंग्य बाण विपक्ष पर चलाये। उन्होंने कांग्रेस के हाथ को हर धर्म के साथ जोड़ने की एक कोशिश भी की।
झारखंड BJP की उपाध्यक्ष बनीं अर्जुन की पत्नी
झारखंड भाजपा अध्यक्ष ताला मरांडी ने प्रदेश भाजपा की नयी टीम में अधिकांश नये चेहरों को जगह दी है। उनकी इस कवायद में वर्षों से पार्टी के अहम पदों पर जमे कई पुराने नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। खास बात ये कि पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा को उपाध्यक्ष का पद दिया गया है।
शीला बिना दिल्ली के रण में उतरेगी कांग्रेस, राहुल संभालेंगे कमान
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित ने दिल्ली विधानसभा चुनावों से किनारा कर लिया है। उन्होंने दिल्ली में दोबारा होने जा रहे चुनाव में मैदान में उतरने से इनकार कर दिया है। हालांकि उन्होंने कहा कि वो अपनी तरफ से कांग्रेस पार्टी को हर तरह से मदद करती रहेंगी। इस बीच विधानसभा भंग होने के साथ ही कांग्रेस अपनी टीम बनाने में जुट गई है। टीम की कमान पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी सम्भाल रहें हैं। उन्होंने अपनी टीम की भी घोषणा कर दी है।इसमें भी शीला को कोई जगह नहीं दी गई है।