Exit Polls Result 2019 : महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों ही राज्यों में एक बार फिर भाजपा की ही लहर
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद छह एग्जिट पोल्स में क्रमश: भाजपा-शिवसेना गठबंधन और भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के आसार हैं। हालांकि चुनाव नतीजे 24 अक्टूबर को आने हैं, लेकिन एग्ज़िट पोल ने अपना रिजल्ट दे दिये हैं।
चुनाव बाद सर्वे में 'अबकी बार केजरीवाल सरकार'
दिल्ली चुनाव में शाम 6.00 बजे मतदान खत्म होने के साथ ही खबरिया चैनलों पर एग्जिट पोल की बाढ़ सी आ गई। तमाम सर्वे के मुताबिक दिल्ली में आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है और अरविंद केजरीवाल दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री होंगे। चाणक्य के मुताबिक केजरीवाल की पार्टी को 70 सीटों वाली विधानसभा में 48 सीटें मिल सकती हैं। नील्सन, सी-वोटर, सिसरो और न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के मुताबिक आप को कुल 38 सीटें मिल सकती हैं।
सरकार बनाने को लेकर भाजपा में मंथन
तमाम एग्जिट पोल में भाजपा नीत एनडीए की सरकार बनने के पूरे आसार बताए जाने के बाद भाजपा में सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने सरकार बनाने की कमान संभालते हुए गांधीनगर में पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह, पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली के साथ लंबी चर्चा की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके कद को देखते हुए लोकसभा स्पीकर बनाने की पेशकश की गई है।
अच्छे दिन आने वाले हैं, क्योंकि...
भाजपा के थिंक टैंक की मार्केटिंग स्ट्रैटजी फिलहाल रंग लाती दिख रही है। बच्चे-बच्चे की जुबान पर मोदी जी आने वाले हैं...तराना, नारे के तौर पर सज चुका है, निश्चित तौर पर 2014 में केन्द्र में एनडीए की सरकार बन रही है। कम से कम एग्जिट पोल तो यही इशारा कर रहें हैं। स्पष्ट दिख रहा है कि मोदी की लहर है और भाजपा के अच्छे दिन आने वाले हैं। किसी भी लोकतांत्रिक देश के लिए एक मजबूत और टिकाऊ सरकार बनना एक सुखद लक्षण होता है। बाजार में भी एग्जिट पोल नई रवानगी ले आया है। मंगलवार को शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई के साथ खुला। इससे पहले सेंसेक्स 100 अंकों के उछाल के साथ 23,921.19 अंकों के साथ खुला। शेयर बाजार ताबड़तोड़ नई ऊंचाईयों को छू रहा है।
EXIT POLL में मोदी लहर, पीएम बनना तय
16वीं लोकसभा के गठन के लिए आम चुनाव का आखिरी चरण सोमवार को संपन्न हो गया। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस चुनाव का परिणाम किसके पक्ष में जाएगा, इसका खुलासातो 16 मई को होने वाली मतगणना से ही होगा, लेकिन सोमवार शाम को तमाम टीवी चैनलों पर प्रसारित सर्वेक्षणों से इस बात के संकेत जरूर मिल गए हैं कि पूरे देश में मोदी नाम की लहर चली है और नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। इंडिया टीवी/सी वोटर के सर्वे में एनडीए को 289 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
ईसी ने पांच राज्यों में लगाई एग्जिट पोल पर रोक
चुनाव आयोग ने 11 नवम्बर से चार दिसम्बर तक विधानसभा चुनाव वाले पांच राज्यों में किसी भी तरीके के मतदान बाद सर्वेक्षण (एक्जिट पोल) के प्रकाशन एवं प्रसारण को प्रतिबंधित कर दिया है। आयोग ने आदेश जारी कर चुनाव होने वाले राज्यों छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को इन्हें भेज दिया है।
आम चुनाव-2014 में क्षेत्रीय दलों की तूती : सर्वे
क्षेत्रीय दलों को वर्ष 2014 में होने वाले आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में कम से कम 240 सीटें मिलेंगी और सरकार बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। यह दावा बुधवार को एक सर्वेक्षण में किया गया है। टीवी-टाइम्स नाउ-सी वोटर के सर्वेक्षण में दर्शाया गया है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को सत्ताधारी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन से ज्यादा सीटें हासिल होंगी।