नागरिकता संशोधन विधेयक पारित हुआ तो यह गांधी पर जिन्ना के विचारों की जीत होगी : शशि थरूर
शशि थरूर ने कहा है कि नागरिकता संशोधन विधेयक के पारित होने का मतलब महात्मा गांधी के विचारों पर मोहम्मद अली जिन्ना के विचारों की जीत होगी। धर्म के आधार पर नागरिकता देने से भारत 'पाकिस्तान का हिंदुत्व संस्करण' बन जाएगा।
एनआरसी प्रकाशन की समय सीमा बढ़ाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, केंद्र सरकार को लगाई फटकार
असम के अंतिम राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के प्रकाशन के लिए तय समय सीमा 31 जुलाई में ढील देने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया और अपडेशन कार्य को होल्ड पर डालने की केंद्र की याचिका खारिज कर दी। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि केंद्र एनआरसी प्रक्रिया को पूरी तरह से बर्बाद करने पर लगा हुआ है।
भाजपा के शाह ने किया दावा; देश में घुसे हैं करोड़ों घुसपैठिये
अमित शाह ने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक रैली को संबोधित किया जिसमें उन्होंने दावा किया कि देश में करोड़ों की तादाद में घुसपैठिये घुस गए हैं। अगर 2019 का लोकसभा चुनाव भाजपा जीतती है तो अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर निकाला जाएगा। अवैध घुसपैठियों की तुलना दीमक से करते हुए शाह ने कहा कि वे लोग देश का संसाधन खत्म कर रहे हैं।
एनआरसी : समस्या की असली वजह तो जानिए
40 लाख लोग तकनीकी रूप से भारत के नागरिक भले नहीं हों, जिसमें भूलवश हुई गैर पात्रता शामिल नहीं है, पर ये व्यक्ति मानवीय दृष्टि से, मानवशास्त्रीय दृष्टि से, ऐतिहासिक दृष्टि से, भारतीय जनजीवन और संस्कृति की दृष्टि से और अखंड भारतीय इतिहास के डीएनए के हिसाब से उसी भारत के ही तो हिस्से हैं।