चौथी बार कर्नाटक के सीएम बने येदियुरप्पा, विपक्ष ने कहा- राज्यपाल का फैसला लोकतंत्र के खिलाफ
भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार शाम कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका चौथा कार्यकाल है। राजभवन में राज्यपाल वजूभाई वाला ने 76 वर्षीय येदियुरप्पा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कर्नाटक का सियासी नाटक खत्म, विधानसभा में कुमारस्वामी ने हासिल किया विश्वासमत
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान विश्वासमत हासिल कर लिया। गठबंधन के समर्थन में 117 विधायकों ने वोट किया। विश्वासमत से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा से वॉकआउट कर दिया था।
कर्नाटक में गिरी भाजपा की बिना बहुमत वाली सरकार, शक्ति परीक्षण से पहले ही ढाई दिन के सीएम बी.एस. येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा
बहुमत के आंकड़े का जुगाड़ नहीं होने की वजह से कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के ढाई दिन के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शनिवार को शक्ति परीक्षण से पहले ही इस्तीफा दे दिया। येदियुरप्पा ने बहुमत का प्रस्ताव पेश तो किया, लेकिन फ्लोर टेस्ट के लिए नहीं गए। इससे पहले येदियुरप्पा ने विधानसभा में भावुक भाषण दिया।
कर्नाटक संकट पर SC के फैसले से कांग्रेस गदगद, सिंघवी ने फैसले को बताया ऐतिहासिक
कर्नाटक संकट का हल निकालने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जो रास्ता सुझाया और प्रदेश सरकार के मुखिया को शनिवार शाम तक बहुमत साबित करने का वक्त दिया उससे कांग्रेस राहत महसूस कर रही है। कांग्रेस नेता और पार्टी की ओर से कोर्ट में दलील देने वाले वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने इस फरमान को ऐतिहासिक करार दिया है।
झण्डा ऊंचा रहे हमारा...
कर्नाटक जम्मू कश्मीर की राह पर चलने को तैयार है। कर्नाटक सरकार इन दिनों झण्डाबदार बनने को आतुर है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार लोगों की इच्छाओं का सम्मान करते हुए क्षेत्रिय हित में अलग झण्डा चाहती है। वैसे राष्ट्रीय मंच पर भले ही इस मुद्दे को अब हवा मिली हो लेकिन कर्नाटक में लम्बे समय से मांग जारी है। तो क्या वजह है कि अचानक सोशल मीडिया की कुछ चलताऊ, बिकाऊ खबरों की तरह यह वायरल हो गया? तूल की वजह हमेशा की तरह हमारे पोलिटिकल क्लास की बेसब्री है। जो वोट बैंक की खातिर मामले को लपक कर अपनी झोली में डालना चाहता है।
भाजपा के हिंदुवादी एजेंडे पर बोले सिद्धारमैया- मैं भी 100 फीसदी हिन्दू हूं
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भाजपा पर हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि वह खुद भी हिंदू हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैं भी हिंदू हूं। मेरा क्या नाम है? सिद्धा-रामा। मैं 100 प्रतिशत हिंदू हूं।'