लोकसभा चुनाव में बिहार में सभी दलों का सफाया करने के तीन महीने बाद ही भाजपा को राज्य में सोमवार को हुए उपचुनाव में बड़ा झटका लगा। 10 में से 6 सीटों पर जेडीयू-राजद-कांग्रेस महागठबंधन ने भाजपा को 4 सीटों पर समेट दिया। दूसरी ओर कांग्रेस बिहार के साथ-साथ कर्नाटक और पंजाब में भी अपने प्रदर्शन में सुधार करने में सफल रही। कांग्रेस ने बिहार में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 23 साल बाद भागलपुर सीट भी भाजपा से छीन ली।