CBI ROW : राहुल ने कहा- अब बच नहीं सकते हैं PM मोदी, जोरदार प्रदर्शन से दिखाई ताकत
सीबीआई विवाद पर अब सियासी संग्राम छिड़ गया है। कांग्रेस ने शुक्रवार को इस विवाद को राफेल डील से जोड़कर देशभर के सीबीआई दफ्तरों पर हल्ला बोला। दिल्ली में खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोर्चा संभाला। वे कांग्रेस नेताओं के साथ मार्च करते हुए सीबीआई मुख्यालय तक गए और प्रदर्शन किया।
CBI में घमासान पर बोले राहुल गांधी- पीएम नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार में लिप्त, उन्हें खुलासे का है डर
सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजे जाने को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस इसे राफेल डील में कथित भ्रष्टाचार से जोड़ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री मोदी पर राफेल डील में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े अहम सबूतों को नष्ट करने का गंभीर आरोप लगाया।
राफेल डील को लेकर राहुल ने PM मोदी को फिर घेरा, कहा- देश का प्रधानमंत्री 'भ्रष्ट' है, इस्तीफा दे
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल सौदे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जांच की मांग की है और आरोप लगाया है कि वह एक भ्रष्ट व्यक्ति हैं जिन्होंने 36 लड़ाकू विमानों की खरीद में अनिल अंबानी को 30,000 करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाया है।
मोदी जी ने किसानों का एक भी पैसा कर्ज माफ नहीं किया : राहुल गांधी
राजस्थान के धौलपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों का एक भी पैसे का कर्ज माफ नहीं किया। राहुल ने कहा कि कांग्रेस यहां सरकार बनाने जा रही है। एक ऐसी सरकार जो गरीबों, किसानों, छोटे व्यापारियों, युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की होगी।
भूमिहीन सत्याग्रहियों से राहुल का वादा; सत्ता में आते ही दिलाएंगे जल-जंगल और जमीन का हक
भूमिहीन सत्याग्रहियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वादा किया कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सत्ता में आते ही कांग्रेस किसान, गरीब व आदिवासियों को जल, जंगल और जमीन का हक दिलाएगी।
भाजपा हर चीज पर चाहती है अपना एकाधिकार, यहां तक कि हमारे मंदिर जाने पर भी: राहुल गांधी
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि उनका मंदिर जाना सॉफ्ट हिंदुत्व नहीं है, लेकिन भाजपा को इससे परेशानी होती है क्योंकि भाजपा हर चीज पर अपना एकाधिकार चाहती है। यहां तक कि हमारे मंदिर जाने पर भी।
महात्मा गांधी ने देश को जोड़ने का काम किया था और मोदी तोड़ने का काम कर रहे हैं : राहुल
कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने आह्वान किया कि बंटवारे, भय और घृणा का माहौल पैदा करने वाली मोदी सरकार के खिलाफ नया स्वतंत्रता संग्राम शुरू किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को जोड़ने का काम किया था, लेकिन नरेंद्र मोदी देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं।
PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- जनता से कट चुकी पार्टी विपक्ष की भूमिका में भी नाकाम
राफेल विमान सौदे, तेल के बढ़ते दाम आदि मुद्दों पर मोदी सरकार को घेर रही कांग्रेस और उनके अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करारा जवाब देते हुए कहा कि अपने झूठों को चलाने के लिए कांग्रेस बेशर्मी का सहारा ले रही है। विपक्ष के रूप में कांग्रेस फेल हो चुकी है और जनता से उसका कोई संवाद नहीं है।
भाजपा और उसके सहयोगी संगठन एबीवीपी के संस्कार पर राहुल गांधी ने उठाये सवाल
मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक शिक्षक द्वारा एबीवीपी नेताओं का पैर छूने वाला वीडियो वायरल होने के बाद राहुल गांधी ने भाजपा के इस सहयोगी संगठन के संस्कार पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा कि गुरु को ब्रह्मा, विष्णु, महेश मानने वाले इस देश में एक शिक्षक को धमकी देना कौन सा संस्कार है।
प्रधानमंत्री जी! जिस शख्स पर 45 हजार करोड़ का कर्ज है उसे राफेल का ठेका क्यों दिलाया : राहुल
मध्य प्रदेश के रीवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, मैं मोदी जी को चुनौती देता हूं कि वे युवाओं को इस सवाल का जवाब दें कि जिस व्यक्ति पर 45 हजार करोड़ का कर्ज है उसे आपने राफेल हवाई जहाज का ठेका क्यों दिया?