मोदी के इंटरव्यू पर राहुल गांधी का तंज; कहा- पहले से तय होते हैं प्रधानमंत्री के सवाल-जवाब
सिंगापुर में एक हालिया इंटरव्यू के दौरान अनुवादक के जवाब को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक वीडिया के साथ ट्वीट किया, 'नरेंद्र मोदी पहले ऐसे भारतीय प्रधानमंत्री है जो अपनी पसंद के सवालों के जवाब देते हैं और अनुवादक के पास उन सवालों के पहले से जवाब तैयार होते हैं।'
एएन-32 के कलपुर्जों की खरीद में कथित रिश्वतखोरी पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी से मांगा जवाब
यूक्रेन से सैन्य परिवहन विमान एएन-32 के कलपुर्जों की खरीद से जुड़े सौदे में कथित रिश्वतखोरी को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, मोदी जी! हमारे स्वघोषित चौकीदार के रूप में आपसे मेरा अनुरोध है कि आप अपने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें।
मोदी सरकार के 4 साल : ट्विटर पर PM मोदी और राहुल ने लिखा...
मोदी सरकार के 4 साल पूरे होने को लेकर एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरा कैबिनेट और सरकारी अमला सरकार की उपलब्धियों का बखान करने में जुटा है वहीं देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस इसे देश की जनता से विश्वासघात के रूप में पेश कर रही है।
पेट्रोल-डीजल की ऊंची कीमतों पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को दी ऐसी चुनौती कि...
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पेट्रोल एवं डीजल की ऊंची कीमतों पर चुनौती दी और कहा कि यदि उन्होंने इनके मूल्यों में कमी नहीं की तो कांग्रेस देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन करेगी। गांधी ने अपने ट्विटर पोस्ट पर 'हैशटैग चैलेंजफ्यूल' लिखा है।
राहुल ने किया जंग का ऐलान; कर्नाटक में भाजपा सरकार गिरने पर बोले- भ्रष्टाचार के प्रतीक हैं पीएम मोदी
कर्नाटक में ढाई दिन के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा, पीएम मोदी, अमित शाह और आरएसएस पर तीखे तेवर के साथ सीधा हमला बोला। राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी को सीधा-सीधा भ्रष्टाचारी कहा, साथ ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को हत्या का आरोपी कहकर संबोधित किया।
प्रधानमंत्री पर फिर बरसे राहुल गांधी, किसानों के मुद्दे पर मोदी को दिया 'एफ' ग्रेड
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि केंद्र ने राज्य के किसानों के लिए कुछ नहीं किया। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कर्नाटक के किसानों को निराश करने का आरोप लगाया और किसानों के मामले में मोदी सरकार को 'विफल' करार देते हुए 'एफ' ग्रेड दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी योजना में केंद्र का कोई योगदान नहीं रहा है।
कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में राहुल ने भरी हुंकार, मोदी सरकार को घेरा और की 'दिल की बात'
दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी और भाजपा पर सीधा हमला किया। 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंकते हुए डोकलाम, किसानों पर कर्ज, भ्रष्टाचार, न्यायपालिका से टकराव जैसे तमाम मुद्दों पर राहुल गांधी ने सीधे तौर पर मोदी सरकार को घेरा।
महाभियोग प्रस्ताव खारिज होने को लेकर कांग्रेस-भाजपा में रार
राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने दस पन्ने में विपक्ष के महाभियोग प्रस्ताव को खारिज करने की वजह तफ्सील से बताई। इसके बाद कांग्रेस- भारतीय जनता पार्टी के बीच जुबानी जंग छिड़नी थी और वो छिड़ गई। एक तरफ कांग्रेस इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का पूरा मन बना चुकी है तो भाजपा ने इसे कांग्रेस के गिरते स्तर से जोड़ा है।
जस्टिस लोया पर फैसले की प्रति को लेकर कानून मंत्री पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
जस्टिस बीएच लोया केस का फैसला सुनाए जाने के बाद कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच जुबानी जंग जोरो पर है। अब कांग्रेस ने कानून मंत्री के पास सबसे पहले पहुंची सर्वोच्च न्यायालय की प्रति को लेकर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि यह कौतूहल का विषय है।
कांग्रेस अध्यक्ष के बाद अब PM रखेंगे उपवास!
कांग्रेस अध्यक्ष के बाद अब केन्द्र सरकार के मुखिया यानी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने लाव लश्कर के साथ उपवास पर बैठने का फैसला ले चुके हैं। ये उपवास वाला इवेंट 12 अप्रैल को आयोजित होगा और इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी हिस्सा लेंगे।