दलितों के मुद्दे पर राहुल ने दिन भर रखा उपवास, कहा- देश जानता है PM मोदी दलित विरोधी हैं
दलितों की हितैषी बनकर सोमवार को राजघाट पर उपवास रखने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश में जो माहौल पैदा किया गया है वह भाजपा की विचारधारा के कारण है। राहुल ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की विचारधारा देश को बांटने और दलितों को कुचलने की है।
राहुल का दावा; विपक्षी एकजुटता से भाजपा की हार तय, मोदी भी गंवा सकते हैं वाराणसी की सीट
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विपक्षी एकजुटता पर भरोसा जताते हुए रविवार को कहा कि भाजपा 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाएगी और उनके खिलाफ अगर सपा, बसपा और कांग्रेस एकजुट हो गई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अपनी वाराणसी की सीट भी गंवा देंगे। राहुल ने किसी तीसरे मोर्चे के उदय की उम्मीदों को भी खारिज किया।
अशोक गहलोत ने ली जनार्दन द्विवेदी की जगह, बने संगठन महासचिव
अध्यक्ष बनने के बाद अब तक का सबसे बड़ा बदलाव करते हुए राहुल गांधी ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पार्टी का संगठन महासचिव बनाया है। गहलोत जनार्दन द्विवेदी की जगह लेंगे। इससे पहले कांग्रेस ने गहलोत से गुजरात प्रभारी की जिम्मेदारी वापस ले ली थी और उनकी जगह राजीव सातव को प्रभारी बनाया गया।
भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने में जुटीं ममता, शरद पवार से की मुलाकात
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ तीसरे मोर्चे को खड़ा करने की कवायद जोरों पर कर रहीं हैं। दिल्ली के बाद ममता लखनऊ का रूख कर सकती हैं। यहां उनकी मंशा बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को टटोलने की होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि वे 12 बड़ी पार्टियों के नेताओं के संपर्क में हैं।
राहुल गांधी ने नमो ऐप पर कसा तंज तो PMO ने दिया ये जवाब!
फेसबुक डाटा लीक का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। कैम्ब्रिज एनालिटिका के बहाने सभी राजनीतिक दल एक दूसरे को पटखनी देने में लगे हैं। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को मोदी ऐप के बहाने प्रधानमंत्री पर तंज कसा और फिर छींटाकशी का दौर चल निकला। प्रधानमंत्री कार्यालय और भाजपा ने तुरंत राहुल के वार पर पलटवार किया।
राहुल ने कहा, झूठी खबर फैलाते हैं कानून मंत्री, प्रसाद ने किया पलटवार
राहुल गांधी ने कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि वह झूठी खबर फैला रहे हैं और विधिक प्रणाली का पतन हो रहा है। इस पर कानून मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की अगुवाई में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार से लंबित मुकदमें विरासत में मिली है।
रविशंकर का सवाल- आखिर कितने भारतीयों का डाटा कांग्रेस ने कैम्ब्रिज एनालिटका से किया साझा?
फेसबुक इन दिनों सवालों के घेरे में है। उस पर अपने ग्राहकों की निजी जानकारियों को सुरक्षा ना मुहैया कराने का आरोप है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के दौरान ट्रंप के लिए काम करी फर्म कैम्ब्रिज एनालिटका ने फेसबुक में सेंधमारी कर कई यूजर्स को प्रभावित किया। इस मसले में अब केन्द्र सरकार के मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सीधे-सीधे कांग्रेस पर हमला बोला है।
मोदी सरकार ने राफेल डील में 40000 करोड़ का नुकसान किया : राहुल
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि उनकी सरकार के कारण फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमान के सौदे में देश को 40,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। राहुल ने ट्वीट में कहा, संप्रग सरकार ने राफेल के लिए प्रति विमान 526 करोड़ रुपये में तय किए थे लेकिन मोदीजी ने प्रति विमान 1,670 करोड़ का भुगतान किया।
कांग्रेस देश की आवाज, पार्टी में कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच की दीवार अब और नहीं : राहुल
कांग्रेस के 84वें महाधिवेशन को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर तीखा हमला बोला। राहुल ने कांग्रेस की तुलना पांडवों से करते हुए कहा है कि एक तरफ वे (भाजपा) ताकत के नशे में सत्ता की लड़ाई लड़ रहे हैं और हम सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा एक संगठन की आवाज है और कांग्रेस देश की आवाज है।
राफेल डील में ट्वीट कर राहुल ने रक्षा मंत्री के झूठ को किया उजागर, डसॉल्ट का दिया हवाला
राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने शुक्रवार को ट्वीट किया, डसॉल्ट ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण का झूठ उजागर किया है। उसने एक रिपोर्ट में राफेल विमान की कीमत के बारे में बताया है।