कठुवा-उन्नाव प्रकरण पर बोले राहुल गांधी; स्पीकअप PM मोदी! आपकी चुप्पी मंजूर नहीं
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ घृणित हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि इस मामले में उनकी चुप्पी अस्वीकार्य है। भारत उनके बोलने का इंतजार कर रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने एक दिन पहले ही कठुआ और उन्नाव की बलात्कार की घटनाओं के विरोध में गुरुवार देर रात इंडिया गेट पर मार्च निकाला था।
सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की दो तस्वीर वायरल, एक पर भाजपा ने साधी चुप्पी, दूसरे पर बवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महंगे सूट के बाद अब चर्चा एक ऐसे जैकेट की है जिसे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहना है। राहुल की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके अलावा राहुल की एक और तस्वीर वायरल हुई जिसमें वह फ्लाइट में पैंसेंजर के बैग को रैक पर रखने में मदद कर रहे हैं।
गिरता राजनीतिक स्तर: साक्षी महाराज और जीवीएल नरसिम्हा ने राहुल का जोड़ा खिलजी से रिश्ता
राजनीति की आरोप-प्रत्यारोप की परम्परा बहुत पुरानी है। कई बार हदें भी पार की गई हैं। एक बार व्यक्तिगत आक्षेप की नई इबारत लिखी गई है। भारतीय जनता पार्टी के साक्षी महाराज और भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को खिलजी का रिश्तेदार बताया है।
सिद्धू बोले- खानदानी राहुल में देश का नेतृत्व संभालने की पूरी क्षमता
सियासी हलकों में राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा के बीच वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भी राहुल की जोरदार वकालत की है। पंजाब सरकार में पर्यटन मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि राहुल गांधी खानदानी शख्सियत हैं, और वक्त आ गया है कि देश की बागडोर उनके हाथों में सौंपा जाए।
निम्न स्तर पर गिरे मोदी, फैला रहें हैं झूठ : कांग्रेस
गुजरात विधानसभा चुनावों की तारीख के करीब आने के साथ ही सियासी छींटाकशी की रिवायत ने भी रफ्तार पकड़ ली है। प्रधानमंत्री ने राजकोट में प्रचार के दौरान राहुल गांधी को निशाने पर लिया और भावुकता का तड़का लगाते हुए कहा कि राहुल उनकी गरीबी का मजाक ना उड़ाएं। अब पीएम के इस बयान का जवाब कांग्रेस की ओर से आया है। वरिष्ठ कांग्रेसी आनंद शर्मा ने प्रधानमंत्री को झूठा करार दिया है।
राहुल को क्यों लगता है कि मोदी जी की हगप्लोमेसी से 'बात नहीं बनी'!
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की रिहाई को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक खास अपील की है। उन्होंने प्रधानमंत्री की हगप्लोमैसी को लेकर ट्विट किया है। मामला लश्कर फंडिंग केस में पाक सेना को अमेरिका की ओर से क्लीन चिट और हाफिज सईद का है।
राफेल डील पर तीन सवाल दाग राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा
लड़ाकू विमान राफेल की खरीद में भ्रष्टाचार और क्रोनी कैपिटलिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पिछले कुछ दिनों से लगातार राफेल सौदे को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच घमासान मचा हुआ है।
नोटबंदी के एक साल पर राहुल गांधी का लेख
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी के एक साल पूरा होने पर फाइनेंशियल टाइम्स के 8 नवंबर के अंक में Modi’s reforms have robbed India of its economic prowess शीर्षक से एक लेख लिखा। इस लेख में राहुल ने कहा, प्रधानमंत्री ने दावा किया था कि उनके फैसले का मकसद भ्रष्टाचार का खत्म करना है, लेकिन 12 महीनों के बाद अगर कुछ मिटा है तो वह है फलती-फूलती अर्थव्यवस्था का विश्वास।
गुजरात मिशन पर राहुल गांधी, बोले- हिन्दुस्तान को नहीं चाहिए 5 अलग-अलग टैक्स
सत्ता विमर्श ब्यूरो
राहुल ने छोड़ा ट्वीट बम; बंद करो खोखला भाषण, दाम बांधो, काम दो, वर्ना खाली करो सिंहासन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सभाएं करने के अलावा ट्विटर के सहारे भी हर दिन नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं। राहुल गांधी ने रविवार को नरेंद्र मोदी सरकार से कहा कि उसे खोखला भाषण देना बंद करना चाहिए। साथ ही यदि वह मूल्यवृद्धि रोकने और लोगों को नौकरी देने में विफल रहती है तो उसे सत्ता छोड़ देनी चाहिए।