राहुल गांधी ने ट्वीटर पर तोड़ी चुप्पी; लिखा- चीन के राजदूत से मेरी मुलाकात पर सवाल क्यों?
सिक्किम की सीमा पर भारत और चीन के बीच तनाव के बीच चीन के राजदूत से मुलाकात को लेकर आलोचना के शिकार बने कांग्रेस उपाध्यक्ष ने ट्वीट पर चुप्पी तोड़ी और माना कि उन्होंने चीनी राजदूत से मुलाकात की थी। राहुल ने लिखा, महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी लेना मेरा काम है। मैं चीनी राजदूत से मिला। पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, पूर्वोत्तर के कांग्रेसी नेताओं और भूटान के राजदूत से भी मुलाकात की।
सीमा विवाद पर चीन के राजदूत से मिले थे राहुल गांधी! कांग्रेस का पहले इंकार, फिर किया स्वीकार
चीन और भारत के बीच सिक्किम सीमा पर जारी गतिरोध के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और चीनी राजदूत लियो झाओहुई के बीच मुलाकात की खबर ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। चीनी दूतावास ने फेसबुक पोस्ट में पहले दावा किया कि चीनी राजदूत और राहुल गांधी ने चीन-भारत संबंधों पर विचारों को साझा किया, लेकिन बाद में दूतावास ने पोस्ट को हटा दिया।
राहुल गांधी होंगे 2019 में विपक्ष के पीएम उम्मीदवार : सिंधिया
कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का कहना है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अक्टूबर में संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया पूरी होने पर पार्टी अध्यक्ष के पद पर प्रोन्नत किया जा सकता है और वह 2019 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष का प्रमुख चेहरा होंगे।
नरेंद्र मोदी पर राहुल का बड़ा हमला, कहा- भारत का PM कमजोर है
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी को एक ‘कमजोर प्रधानमंत्री’ कहा है। अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से राहुल ने दो तस्वीरें साझा की हैं जिनमें दो अलग-अलग खबरें हैं। राहुल ने अपने ट्वीट में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए लिखा कि पीएम मोदी ने अमेरिका दौरे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से H1-B वीजा मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं की। इसके अलावा अमेरिका की ओर से कश्मीर को भारत प्रशासित कश्मीर कहने पर भी विदेश मंत्रालय ने इसे सही ठहराया था।
राहुल के इस कदम ने विपक्ष को याद दिलाया ननिहाल
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के इटली जाने की खबर ने विपक्ष को उन पर तंज कसने का सुअवसर दे दिया है। राहुल ने बताया था कि अपनी 93 साल की नानी से मिलने के लिए इटली जा रहें हैं अब उनकी यही रवानगी का ट्विट राजनीतिक बयानबाजी और छींटाकशी का सबब बन गई है। हाल ही में मंदसौर पीड़ित किसान परिवार से मिलने पहुंच कर अपना समर्थन दिखा चुके कांग्रेस सासंद की इस विदेश यात्रा को ही भारतीय जनता पार्टी मुद्दा बना रही है।
मप्र. के किसान आंदोलन में हिंसा जारी, मंदसौर के करीब पहुंच राहुल ने गरमा दी सियासत
मध्य प्रदेश में किसानों के आंदोलन के आठवें दिन भी हिंसा और आगजनी का दौर जारी रहा। वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे और पीड़ित किसानों के परिजनों से उनकी मुलाकात ने राजनीति को गरमा दिया। किसान आंदोलन के आठवें दिन गुरुवार को शाजापुर और देवास जिलों में हिंसा की खबरें मिली हैं। शाजापुर कृषि मंडी में प्याज की खरीद शुरू होने से नाराज किसानों ने एक ट्रक और चार बाइकों में आग लगा दी।
MP पुलिस ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिया, बोले मोदी किसानों को सिर्फ बुलेट दे सकते हैं
जैसा की उम्मीद थी मध्यप्रदेश पुलिस ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को मंदसौर पहुंचने से पहले ही हिरासत में ले लिया। राहुल के साथ मौजूद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और जेडी (यू) नेता शरद यादव को भी पुलिस ने मंदसौर जाने से रोक दिया। राहुल की मंदसौर यात्रा पर भाजपा ने ऐतराज जताया था। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने इसे प्रचार की भूख करार दिया है। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने इसे प्रचार की भूख करार दिया है।
आंध्रवासियों! स्पेशल स्टेटस तोहफा नहीं आपका हक है, इसे हम दिलाकर रहेंगे : राहुल
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश के लोगों से कहा कि स्पेशल स्टेटस कोई तोहफा नहीं है, यह आपका हक है और जब तक आंध्र प्रदेश को उसका हक नहीं मिलेगा, कांग्रेस पार्टी पीछे नहीं हटेगी। राहुल ने कहा कि तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) और वाईएसआर आपके लिए नहीं लड़ेंगे। आपके अधिकारों की लड़ाई कांग्रेस पार्टी के अलावा यहां जो बाकी पार्टियां हैं वो सब मिलकर लड़ेंगे। 2019 में ये हक आपको दिलाकर रहेंगे।
राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, 'कश्मीर भारत की ताकत है, मोदी सरकार बना रही कमजोरी'
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले कुछ महीनों से कश्मीर में अशांति और लगातार हिंसा के लिए केंद्र की मोदी सरकार की कड़ी आलोचना की है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि कश्मीर भारत की ताकत है और मोदी सरकार इसे भारत की कमजोरी बना रही है।
94 साल के हुए कलईनार, जन्मदिन समारोह में एक मंच पर आए गैर एनडीए दलों के नेता
दक्षिण भारत की राजनीति के कद्दावर नेता और द्रविड मुन्नेत्र कडगम (डीएमके) के प्रमुख मुथूवेल करुणानिधि के जन्मदिन के बहाने आज (3 जून 2017) कांग्रेस समेत तमाम गैर एनडीए दलों के नेता तमिलनाडु की राजधानी चेन्नै में विपक्षी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए एक मंच पर आए। मालूम हो कि डीएमके सुप्रीमो एम. करुणानिधि आज 94 साल के हो गए हैं साथ ही 60 साल का राजनीतिक करियर। इस मौके पर देशभर के तमाम विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया था।