सर्जिकल स्ट्राइक पर हुई ब्रिफिंग में सांसदों को नहीं पूछने दिए गए सवाल, कांग्रेस नाराज
एलओसी पर भारतीय पैराकमांडोज द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर जरूरी जानकारियां सांसदों से साझा की गई हैं। रक्षा मंत्रालय से संबंधित संसदीय समिति में शामिल कांग्रेस सदस्यों के खुले एतराज के बाद शुक्रवार को हुई बैठक में उप सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत ने सांसदों से सर्जिकल स्ट्राइक पर सिर्फ उतनी ही जानकारी साझा की जिनका सेना ने अब तक आधिकारिक खुलासा किया है।
निरुपम और दिग्विजय ने भी सरकार से सर्जिकल अटैक पर मांगी सफाई
अरविंद केजरीवाल के बाद एलओसी पर भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कांग्रेस की तरफ से भी सरकार के विरोध में सुर उठने लगे हैं। कांग्रेस ने भी सेना के सर्जिकल स्ट्राइक की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए सबूत मांगे हैं। कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने सर्जिकल स्ट्राइक पर गंभीर सवाल उठाते हुए उसे फर्जी करार दिया है। वहीं वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी पाकिस्तान के कंफ्यूजन को दूर करने की मांग की है।
मानहानि मामले में उमा भारती को राहत, सेशन कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट पर लगाया स्टे
केंद्रीय मंत्री उमा भारती के खिलाफ मानहानि के प्रकरण में सेशन कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट पर स्थगनादेश जारी किया है। गिरफ्तारी वारंट जारी होने के कुछ ही देर के बाद रिविजन याचिका पर सुनवाई करते हुए गिरफ्तारी वारंट पर कोर्ट ने यह आदेश दिया।
अब जूते की जद में आए राहुल, कहा भाजपा-RSS की साजिश
सीतापुर में रोड शो के दौरान जूते का निशाना बनने से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी साफ साफ बच गए। निशाना चूक कर जतिन प्रसाद को जा लगा। जूता फेंकने वाले को पुलिस ने पकड़ लिया है। उसने इसके लिए कांग्रेस के 60 साल के नाकाम राज को ठहराया है। वहीं छूटते ही राहुल ने इसे अपने विरोधियों यानी भाजपा-RSS की साजिश करार दिया।
पीएम मोदी का जन्मदिन आज, 'नमो एप' के जरिए आम जन भी कह रहे हैं 'हैप्पी बर्थ डे सर'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर बार की तरह इस बार भी अपनी मां के आशीर्वाद से अपने जन्मदिन की शुरूआत की। शुक्रवार रात को अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी ने सबसे पहले गांधीनगर में अपनी मां हीराबा से मिले। इस दौरान उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की। इन पलों की तस्वीरों को पीएम ने ट्विटर पर साझा किया।
प्रियंका संभाल सकती हैं UP कांग्रेस की कमान
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका गांधी को जल्द ही कांग्रेस के लिए प्रचार की कमान सौंपी जा सकती है, जबकि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार बनाई जा सकती हैं। हालांकि, इन संकेतों के बीच एआईसीसी के कुछ नेताओं का कहना है कि इस बाबत प्रियंका की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। शीला ने पत्रकारों से अलग से बातचीत में इस बात पर बल दिया कि उत्तर प्रदेश की बहू होने के नाते वह इस अहम राज्य में कोई भी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।
जोगी ने फूंका विद्रोह का बिगुल, नई पार्टी बनाएंगे
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने विद्रोह का बिगुल फूंकते हुए नई पार्टी के गठन की धमकी दी और कांग्रेस को राज्य में भाजपा की ‘बी टीम’ करार दिया। माना जा रहा है कि जोगी कांग्रेस छोड़कर 6 जून को मरवाही में नई पार्टी के गठन की घोषणा करेंगे।
थरूर ने कन्हैया को भगत सिंह जैसा बताया, हंगामा
जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की तुलना भगत सिंह से कर शशि थरूर अपनी ही पार्टी में घिर गए हैं। थरूर के बयान से किनारा करते हुए कांग्रेस ने इसे थरूर की निजी राय करार दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजल ने कहा कि वो आज़ादी का अलग दौर था और ये बर्बादी का अलग दौर है। इसमें लड़ने वालों की अपनी अहमियत है पर ये तुलना ठीक नहीं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि भगत सिंह जैसा कोई नहीं हो सकता। भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने थरूर के बयान को भगत सिंह का अपमान बताया है।
आनंद शर्मा राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। नामजदगी का पर्चा वापस लेने का समय बीत जाने के बाद विधानसभा के सचिव एस.एल. वर्मा ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। शर्मा तीसरी बार प्रदेश से सांसद निर्वाचित हुए हैं।
'अरुणाचल की नई सरकार घोर असंवैधानिक'
मोदी सरकार पर अरुणाचल की लोकतांत्रिक ढंग से निर्वाचित सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाते हुए निवर्तमान मुख्यमंत्री नबाम तुकी ने रविवार को कहा कि कालीखो पुल की सरकार घोर असंवैधानिक और अवैध है। तुकी ने संवाद एजेंसी आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में कहा, 'केंद्र सरकार ने कानून व्यवस्था की खराब स्थिति के नाम पर मेरी सरकार को गिरा दिया। ये अन्य गैर भाजपा शासित राज्यों में भी संविधान के अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग करेंगे और अरुणाचल की तर्ज पर असंवैधानिक सरकार को स्थापित करेंगे।'