छग: भाजपा-कांग्रेस के बीच की डील की खुली पोल!
छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच डील हुई थी। जिसका खुलासा अंग्रेजी दैनिक इंडियन एक्सप्रेस ने किया है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक भाजपा ने उपचुनाव इसलिए जीत लिया क्योंकि कांग्रेस उम्मीदवार ने आखिरी समय में अपना नाम वापस ले लिया। 'कथित सौदेबाजी' के मामले ने दोनो पार्टियों की फजीहत करा दी है। दोनो ओर से आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति चरम पर है। अखबार ने इस कथित सौदेबाज़ी से जुड़े ऑडियो टेप जारी किए हैं और दावा किया है कि इसमें पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अजीत जोगी, उनके बेटे अमित जोगी और मुख्यमंत्री रमन सिंह के दामाद पुनीत गुप्ता के बीच टेलीफ़ोन पर हुई बातचीत के रिकॉर्ड हैं।
'त्रिदेव भी अप्रैल से लागू नहीं करा सकते GST'
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि अगर ब्रह्मा, विष्णु और महेश भी धरती पर उतर आएं, तो भी जीएसटी लागू करने की एक अप्रैल की समय सीमा पूरी नहीं होगी, क्योंकि सरकार ने अप्रत्यक्ष कर की नई व्यवस्था के लिए अभी तक प्रारंभिक कार्य नहीं किया है।
प्रणब PM रहते तो टल जाती 2014 की हार: खुर्शीद
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने एक बार फिर नए खुलासे से कांग्रेस को चौंकाने का काम किया है। इस बार उन्होंने किसी बड़े मंच का सहारा नहीं लिया बल्कि अपनी कलम का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा है कि साल 2004 में प्रणब मुखर्जी की जगह मनमोहन सिंह को देश का प्रधानमंत्री बनाए जाने की घोषणा से न केवल कांग्रेसी बल्कि पार्टी के बाहर के भी लोग आश्चर्यचकित थे। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब ‘द अदर साइड ऑफ माउंटेन’ में इस तथ्य का रहस्योद्घाटन किया है।
'नेहरू के योगदान को ना स्वीकारना असहिष्णुता'
राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने संविधान निर्माण में देश के प्रथम प्रधानमंत्री के योगदान को ना स्वीकारे जाने को असहिष्णुता करार दिया। भाजपा पर हमला बोलते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि इस रवैये से सत्तारुढ पार्टी की असहिष्णुता झलकती है जो शीर्ष स्तर से सड़कों तक आती है।
'निरंकुश पीएम मोदी भारत को कर रहे हैं शर्मसार'
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने मोदी के ब्रिटेन दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, हम पीएम मोदी के दावे को पूरी तरह से नकारते हैं, जिमसें वह कहते हैं कि उनके सत्ता में आने के बाद से ही देश की विश्वसनीयता बहाल हुई है। शर्मा ने कहा कि मोदी के दावों से लगता है कि भारत की पहले कोई विश्वसनीयता ही नहीं थी और मोदी के सत्ता में आने से पहले तक दुनिया में देश का कोई सम्मान नहीं था। शर्मा ने आगे कहा, इस बात को अपने हर विदेशी दौरे में कह कर वह देश को शर्मसार कर रहे हैं।
महारानी ने किया 2 लाख करोड़ का घोटाला!
वसुंधरा राजे सरकार का नाम अब खनन घोटाले से जुड़ता दिख रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि वसुंधरा ने 45 हजार करोड़ का घोटाला किया है, जो अब तक का सबसे बड़ा है। इसके साथ ही पार्टी ने राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे से इस्तीफा मांग है। हालांकि भाजपा ने इन आरोपों को बेबुनियाद करार देती हुए इसके लपेटे में पूर्व की कांग्रेस सरकार को ही ले लिया है।
'हवाबाजी' ने बढ़ाई कांग्रेस-भाजपा के बीच तकरार
कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर कार्यकाल बढ़ने के साथ ही सोनिया गांधी ने भाजपा पर हमला तेज करते हुए सीधे सीधे पीएम पर सवाल खड़े किए थे और उनके वायदों को हवाबाजी करार दिया था। इस बयान पर भाजपा ने जबरदस्त ऐतराज जताया है। भाजपा नेता और केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने एक प्रेस कांफ्रेस कहा कि जब-जब उन्होंने नरेंद्र मोदी पर वार किया, 'तब तब देश की जनता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के पथ पर उनके पीछे चली है।' उन्होंने 'हवाबाज़ी' का जवाब देते हुए सरकार की उपलब्धियों में गिनाई।
जब शशि थरूर पर सोनिया गांधी को आया गुस्सा
कांग्रेस की संसद में व्यवधान डालने की तरकीबों को मीडिया में लीक करने पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को जमकर फटकार लगाई है। थरूर ने मंगलवार को कथित रूप से कहा था कि वह भाजपा के तीन नेताओं की इस्तीफे की मांग पर संसद को ठप करने की पार्टी की रणनीति के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि संसद में व्यवधान डालने की तरकीबें भाजपा के विपक्ष में रहने के दौरान अपनाए गए रूख का दोहराव होगा जो असरदार नहीं हो सकता है।
कांग्रेस को चुप कराने के लिए सुषमा ने चली चाल
ललित गेट को लेकर विदेश मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस को सुषमा ने संसद में घेरने की बात कही है। अपने ट्विटर एकाउंट पर सुषमा ने दावा किया है कि कोयला घोटाले के आरोपी संतोष बागरोडिया का डिप्लोमैटिक पासपोर्ट बनाने के लिए एक कांग्रेसी नेता ने उन पर दबाव बनाने की कोशिश की थी।
'सर्वेक्षण से बाहर आया 'मोदी मॉडल' का सच'
कांग्रेस ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर एक सर्वेक्षण को जानबूझ कर दबाने का आरोप लगाया, जिसमें कहा गया है कि गुजरात में बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता का स्तर राष्ट्रीय औसत की तुलना में नीचे है। इस सर्वेक्षण में यह भी कहा गया है कि पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान बाल कुपोषण की दर में गिरावट आई थी।