कांग्रेस ही भाजपा का एकमात्र विकल्प-3
कांग्रेस को देश के वर्तमान सामाजिक व राजनैतिक यथार्थ और उपरोक्त बातों को ध्यान में रखकर ही एक ऐसी आर्थिक नीति को तैयार करना चाहिए जिसमें युवाओं को रोजगार के सुनिश्चित अवसर उपलब्ध हो सकें। इसके लिए गांवों के विकास की एक ऐसी स्वदेशी रूपरेखा तैयार करनी चाहिए जो हमारी पारिस्थितिक तंत्र के अनुकूल हो। जैसे खेती के छोटे जोतों को जोतने लायक बनाने के साथ ही उनके मालिकाना हक पर भी निर्णायक कदम उठाना चाहिए।
लोकसभा में औंधे मुंह गिरा विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव, समर्थन में 126 और विरोध में पड़े 325 वोट
लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव शुक्रवार को वोटिंग के बाद औंधे मुंह गिर गया। औंधे मुंह इसलिए क्यों कि अविश्वास प्रस्ताव के विरोध में 325 वोट पड़े जबकि पक्ष में महज 126 वोट पड़े।
PM मोदी ने कहा- एक परिवार को पूजने वाली कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र का सम्मान नहीं कर सकती
कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक परिवार की पूजा करने वाले लोग लोकतंत्र का सम्मान नहीं कर सकते। पीएम मोदी ईस्टर्न पेरिफरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के बाद बागपत में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।
कांग्रेस ही भाजपा का एकमात्र विकल्प-2
2019 के चुनावों के लिए कांग्रेस को एक साथ दो मोर्चों पर लड़ना होगा। पहला मोर्चा कांग्रेस के अंदर की कार्य-संस्कृति में आमूल-चूल बदलाव लाना और सहयोगी दलों के साथ एक समान विचारधारा के स्तर पर वैचारिक गठबंधन कायम करने का होगा। इसके अलावा कांग्रेस के लिए 2019 के संसदीय चुनाव में सत्ताधारी भाजपा के वर्तमान सामाजिक-आर्थिक नीतियों के बरक्स एक नई गांव-किसान पर आधारित आर्थिक नीतियों की जरूरत होगी।
कर्नाटक फॉर्म्युला: बिहार, गोवा, मणिपुर और मेघालय में विपक्ष ने गवर्नर से मांगा समय
कर्नाटक चुनाव में सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई भारतीय जनता पार्टी को राज्यपाल द्वारा सरकार बनाने की अनुमति देने के फॉर्म्युले पर अब देश के कई राज्यों में विपक्ष सरकार बनाने का दावा ठोकेगा। कर्नाटक में जहां एक साथ आई कांग्रेस और जेडीएस गवर्नर के इस फैसले का विरोध कर रही हैं
आधी रात को लगी अदालत: करीब तीन घंटे की सुनवाई के बाद येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इंकार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर सामने आने के एक दिन बाद बुधवार को राज्यपाल वजुभाई वाला ने सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को सरकार बनाने का न्यौता भेजा है। लेकिन कांग्रेस इस मामले को लेकर बुधवार रात सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है जहां तीन सदस्यीय बेंच ने करीब साढ़े चार घंटे की बहस के बाद येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण पर रोक लगाने से इंकार कर दिया।
कर्नाटक की रैलियों में खूब गरजे PM मोदी, कहा- कांग्रेस एक डील पार्टी, इसे कोई नहीं बचा सकता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एजेंडा सिर्फ और सिर्फ उनका विरोध करना है। उन्होंने संसद के बजट सत्र के दौरान बाधा डालने के लिए भी कांग्रेस को ही जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस को डील पार्टी बताते हुए मोदी ने कहा कि अब इसे कोई नहीं बचा सकता।
कांग्रेस ही भाजपा का एकमात्र विकल्प-1
हाल में संपन्न संसदीय उपचुनाव के परिणामों ने एक बार फिर से कांग्रेस के सामने भाजपा का विकल्प बनने की संभावना को मजबूत किया है। लेकिन इस मोड़ तक पहुंचने के लिए कांग्रेस को काफी कुछ बदलना होगा। फिलहाल ऐसा प्रतीत होता नहीं दिख रहा है, लेकिन राहुल गांधी के गुजरात अभियान और कांग्रेस के प्लेनरी सेशन के बाद इस बात की संभावना बढ़ गई है कि वे कांग्रेस पार्टी में आमूल-चूल बदलाव की इच्छा रखते हैं। अब जरूरत इस बात की है कि वे इस दिशा में बढ़ते हुए अपनी इच्छाशक्ति का भी स्पष्ट प्रदर्शन करें।
कर्नाटक चुनाव : 600 से अधिक मठों के इर्द-गिर्द ही घूम रही कांग्रेस और भाजपा की राजनीति
लोकतंत्र के लिए इससे बड़ा मजाक और क्या हो सकता है जब दो प्रमुख दल कांग्रेस और भाजपा राज्य के 30 जिलों में 600 से अधिक मठों और उनके महंतों को जीत-हार का माध्यम मान लिया हो। हालांकि राजनीति के जानकारों की मानें तो कर्नाटक में हमेशा से ही मठों की राजनीति हावी रही है और लोगों पर मठों का खासा प्रभाव रहा है।
अशोक गहलोत ने ली जनार्दन द्विवेदी की जगह, बने संगठन महासचिव
अध्यक्ष बनने के बाद अब तक का सबसे बड़ा बदलाव करते हुए राहुल गांधी ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पार्टी का संगठन महासचिव बनाया है। गहलोत जनार्दन द्विवेदी की जगह लेंगे। इससे पहले कांग्रेस ने गहलोत से गुजरात प्रभारी की जिम्मेदारी वापस ले ली थी और उनकी जगह राजीव सातव को प्रभारी बनाया गया।