भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की संसदीय दल की शनिवार को हुई बैठक में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर्वसम्मति से कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुना गया। संसद के सेंट्रल हॉल में हुई बैठक में सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मौजूदगी में एक बार फिर संसदीय दल का नेता चुन गया।