किसानों की आय दोगुनी करने का पीएम मोदी का बयान सिर्फ 'जुमला' है : डॉ. मनमोहन सिंह
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किसानों की आय दोगुनी करने का खोखला वादा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रविवार को हमला किया और उनके इस वादे को जुमला करार दिया। मनमोहन ने आरोप लगाया कि मौजूदा भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने ये भी कहा कि मोदी जी ने चुनाव प्रचार में बहुत बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन पूरे नहीं किए।
आम बजट : 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2016-17 के लिए आम बजट पेश किया। इससे पहले विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। बजट भाषण में अरुण जेटली ने सबसे पहले देश के किसानों की बात की। वित्त मंत्री ने कहा कि 2016 का बजट 9 अलग-अलग पिलर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बजट को कृषि क्षेत्र पर फोकस रखने की कोशिश की जाएगी। हम 2022 तक किसानों की कमाई दोगुनी करने की कोशिश कर रहे हैं। यही हमारा लक्ष्य है।