संगम नगरी के मशहूर रेडियोलॉजिस्ट हैं डॉ. सुशील कुमार सिन्हा। अपने लोग और मरीजों के चहेते। सामाजिक क्षेत्र में अच्छा खास दखल रखते हैं और विगत 2 दशक से अपनी जन्मस्थली इलाहाबाद का कर्ज उतारने की कोशिश में जुटे हैं। जो इस शहर से पाया उसे लौटाने के लिए तत्पर डॉ. सिन्हा अब किसी राजनीतिक ओहदे पर पहुंच कर लोगों की पीड़ा हरना चाहते हैं। भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं और इनको चाहने वाले इन्हें शहर के भावी मेयर के तौर पर काम करते देखना चाहते हैं।