पनामा पेपर्स लीक, हरकत में आई मोदी सरकार
पनामा की मोसाक फोंसेका कंपनी के 1.10 करोड़ गोपनीय दस्तावेज लीक होने के बाद पता चला है कि मोसाक फोंसेका ने किस तरह से अपने ग्राहकों को कर बचाने, कर की चोरी करने, काले धन को सफेद बनाने और प्रतिबंधों से बचने में मदद की है। इनमें 12 वर्तमान राष्ट्राध्यक्षों और विश्व स्तर के 60 वर्तमान या पूर्व नेताओं से जुड़े लोगों के नाम शामिल हैं। इसमे कुछ भारतीय सेलीब्रेटी और कारोबारियों के नाम भी सामने आए हैं जिनमें अमिताभ बच्चन और उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम भी शामिल है।
उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन उचित : जेटली
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने को उचित ठहराया। उन्होंने कहा कि विनियोग विधेयक के सदन में नाकाम हो जाने के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत को पद छोड़ देना चाहिए था, लेकिन उनके कार्यकलापों से संविधान की धज्जियां उड़ती रहीं।
जेटली के मानहानि मामले में केजरीवाल को समन
अरविंद केजरीवाल और आप के पांच अन्य नेताओं को अरूण जेटली द्वारा दायर आपराधिक मानहानि की शिकायत के मामले में यहां की एक अदालत ने आरोपी के तौर पर तलब किया। अदालत ने इस बात पर गौर किया कि जेटली पर लगाए गए आरोप ‘अपमानजनक’ थे। आरोपियों से 7 अप्रैल को पेश होने को कहा है।
आम बजट : 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2016-17 के लिए आम बजट पेश किया। इससे पहले विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। बजट भाषण में अरुण जेटली ने सबसे पहले देश के किसानों की बात की। वित्त मंत्री ने कहा कि 2016 का बजट 9 अलग-अलग पिलर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बजट को कृषि क्षेत्र पर फोकस रखने की कोशिश की जाएगी। हम 2022 तक किसानों की कमाई दोगुनी करने की कोशिश कर रहे हैं। यही हमारा लक्ष्य है।
डीडीसीए में कथित धांधली पर संसद में हंगामा
डीडीसीए में कथित भ्रष्टाचार को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली के इस्तीफे की मांग कर रहे कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के कारण सोमवार को संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कई बार बाधित हुई। गौरतलब है कि अरुण जेटली 2013 तक दिल्ली एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के प्रमुख थे।
जेटली ने कांग्रेस को दिलाई पंडित नेहरू की याद
कांग्रेस को पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत की याद दिलाते हुए केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को संसद बाधित करने के लिए पार्टी की कड़ी आलोचना की है। जेटली ने पंडित नेहरू की उस स्पीच का जिक्र किया जो उन्होंने 1957 में लोकसभा में दी थी। जेटली ने फेसबुक के जरिए कहा कि नेहरू की विरासत की बात करने वालों को खुद से यह सवाल जरूर पूछना चाहिए कि वे किस प्रकार का इतिहास रच रहे हैं? जेटली ने आगे कहा कि संसद का पिछला सत्र नहीं चला। संसद के मौजूदा सत्र के भी बेकार चले जाने की आशंका दिख रही है।
जेटली ने कहा- महारानी भी कानून से ऊपर नहीं
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि भारत ने यह कभी नहीं स्वीकार नहीं किया कि 'महारानी' कानून के प्रति जवाबदेह नहीं हैं। जेटली ने सोनिया और राहुल को चुनौती देते हुए कहा कि संसद के काम में बाधा खड़ी करने के बजाय मामले को कानूनी तरीके से लड़ें।
राज्यसभा पर जेटली से अलग जोशी की राय!
शीतकालीन सत्र से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने केन्द्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली का मुखर विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि राज्यसभा अपने आप में शाश्वत संसद है और इसके अधिकारों में किसी भी तरह की हेरफेर करने का सुझाव असंवैधानिक है। जोशी जेटली के उस बयान के खिलाफ हैं जिसमें उन्होंने गैर-निर्वाचित सदन यानी राज्यसभा द्वारा प्रत्यक्ष तौर पर निर्वाचित सदन यानी लोकसभा के विवेक पर सवाल खड़े करने पर ऐतराज जताया था। जोशी ने तर्क दिया है कि राज्यसभा भी अपने आप में चुना हुआ सदन है।
'बिहार का परिणाम भाजपा की सामूहिक हार है'
केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद पीएम मोदी का बचाव करते हुए कहा कि चुनावों में जीत या हार पार्टी की सामूहिक जिम्मेदारी होती है। अरुण जेटली ने यह टिप्पणी भाजपा संसदीय दल की बैठक के बाद मीडिया के साथ बातचीत में की।
मोदी 'वैचारिक असहिष्णुता' से सर्वाधिक पीड़ित
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस, वाम विचारकों और कार्यकर्ताओं पर भाजपा तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति ‘वैचारिक असहिष्णुता’ अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी 2002 से इस तरह की असहिष्णुता से सबसे ज्यादा पीड़ित रहे हैं। जेटली ने भाजपा के सत्ता में होने के विचार को कभी बौद्धिक रूप से स्वीकार नहीं करने वालों पर प्रहार करते हुए उन पर संगठित दुष्प्रचार से भारत को असहिष्णु समाज के रूप में पेश करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।