करीब डेढ़ दर्जन महिला पत्रकारों द्वारा आपत्तिजनक व्यवहार और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बाद पूर्व संपादक एम.जे. अकबर ने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री के पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया। 'मी टू' अभियान के सामने आने के बाद भारतीय राजनीति में यह पहला इस्तीफा है।
मी टू अभियान के तहत यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे मोदी सरकार में विदेश राज्य मंत्री एम.जे. अकबर ने कानून का रास्ता अख्तियार किया है। उन्होंने आरोप लगाने वाली एक पत्रकार प्रिया रमानी पर मानहानि का मुकदमा किया है।