मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने शाहीन बाग आंदोलन को कहा- सूइसाइड बॉम्बर का जत्था
मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह ने शाहीन बाग आंदोलन पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की राजधानी में ही देश के खिलाफ साजिश हो रही है। यह शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है ...यहां आत्मघाती हमलावरों का जत्था बनाया जा रहा है।
अयोध्या विवाद में सुप्रीम कोर्ट के रूख पर बोले गिरिराज सिंह, देश के हिंदुओं का सब्र टूट रहा है
राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगले साल जनवरी में एक उचित पीठ के सामने इस मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा। इसपर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, हिंदुओं का सब्र टूट रहा है। मुझे भय है कि हिंदुओं का सब्र टूटा तो क्या होगा?
थरूर के विवादित बोल पर गरजे गिरिराज, कहा- ये पाकिस्तान होता तो जुबान चुप करा दी गई होती
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर नरेंद्र मोदी पर विवादित बोल से एक बार फिर चर्चा में हैं। थरूर की गई इस विवादित टिप्पणी के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार करते हुए कहा है कि थरुर ने पीएम मोदी पर टिप्पणी कर उनका नहीं, भगवान शिव और करोड़ों हिंदुओं का अपमान किया है।
दलित की जमीन हथियाने के मामले में गिरिराज सिंह पर केस दर्ज
एक दलित की जमीन पर कब्ज़ा करने के मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पटना जिला स्थित दानापुर पुलिस थाने के प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति विशेष अदालत के आदेश पर 2 फरवरी को गिरिराज सिंह और 32 अन्य के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
देश की जनसांख्यिकी में बदलाव राष्ट्रवाद के लिए घातक : गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि देश की जनसांख्यिकी में बदलाव राष्ट्रवाद के लिए घातक है। भारत में लोकतंत्र तभी तक सुरक्षित है जब तक बहुसंख्यकों की आबादी है। बहुसंख्यक आबादी गिरेगी उस दिन लोकतंत्र भी खतरे में होगा, इसलिए देश की जनसांख्यिकी में हो रहे बदलाव को रोकने के लिए देश की जनसंख्या नियंत्रण के संबंध में कानून बनना चाहिए।
पद्मावती को लेकर भंसाली पर भड़के गिरिराज, कहा- हम ये सब और बर्दाश्त नहीं करेंगे
फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' पर विवाद गहरा गया है। रविवार को इस मामले में मोदी सरकार के एक और मंत्री ने जंग का खुला ऐलान करते हुए कहा है कि हम ये सब और बर्दाश्त नहीं करेंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, क्या भंसाली में दम है कि किसी और मजहब पर फिल्म बनाएं या उन पर कमेंट करें?
गिरिराज ने किया दावा; कांग्रेस पर अब नहीं रहा किसी को भरोसा
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस की विश्वसनीयता अब समाप्त हो गई है और अब कांग्रेस की किसी भी बात पर लोग विश्वास नहीं करते हैं। लालू प्रसाद द्वारा सृजन घोटाले में भाजपा नेताओं के शामिल होने के आरोप पर कहा, उनके (लालू) पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है।
भाजपा सांसद गिरिराज ने छेड़ा 'नसबंदी' का राग, निशाने पर कौन?
मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह का मानना है कि नोटबंदी के बाद अब देश में नसबंदी के लिए कानून बनाने की सख्त जरूरत है। गिरिराज बिहार के ऐसे दूसरे वरिष्ठ नेता हैं जिन्होंने नोटबंदी के बाद नसबंदी की वकालत की है। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय पासवान ने कहा था कि नसबंदी देश की जनसंख्या नियंत्रण में मददगार साबित होगी।
गिरीराज ने कहा भाजपा से बाहर होंगे शत्रुघ्न
जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के पक्ष में बयान देने का खामियाजा भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को उठाना पड़ सकता है। ऐसा पार्टी के नेता और मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है। शत्रु को आड़े हाथों लेते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा है कि कोई भी शख्स पार्टी के ऊपर नहीं है और उन्हें पार्टी जल्द बाहर का रास्ता दिखाने वाली है।
तांत्रिक की शरण में नीतीश, विरोधी हुए मुखर
अंधविश्वास के कट्टर विरोधी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तांत्रिक की शरण में पहुंच गए हैं। कहते हैं कि झप्पी बाबा के नाम से मशहूर तांत्रिक के दरबार में नीतीश ने हाजिरी लगाई और जीत की दुआ मांगी। इस मुलाकात का एक वीडियो भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने ट्वीटर पर लोगों से साझा किया है जिसको लेकर बिहार की चुनावी राजनीति में नया मोड़ आ गया है। भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि मंच से नीतीश कुमार का दोहरा चेहरा सामने आया है। वे मंच से पंडितों को गाली देते हैं और फिर रात में उनसे मिलते हैं।