48 के हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, PM ने ट्विट कर दी बधाई
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 48 साल के हो गए हैं। उनको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्विट के जरिए शुभकामनाएं दीं। पीएम ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की। अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद राहुल का ये पहला जन्मदिन है, इसलिए पार्टी के अंदर कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय के बाहर गाजे बाजे के साथ अपने अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया। सूत्रों के मुताबिक पार्टी शाम को बड़ा आयोजन करने वाली है।
PM मोदी के विवादित बयान पर जेटली ने दी सफाई, गतिरोध खत्म
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर गुजरात चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विवादास्पद टिप्पणी को लेकर सरकार और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच राज्यसभा में एक सप्ताह से जारी गतिरोध बुधवार को उस समय समाप्त हो गया जब सदन के नेता अरुण जेटली ने इस मुद्दे पर सरकार का पक्ष रखा।
फिर भावुक हुए प्रधानमंत्री मोदी, बोले- इंदिरा की तो सिर्फ 18 राज्यों में सत्ता थी, हमारी 19 में है
भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी नेताओं से 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत करने तथा नए चेहरों को पार्टी में अहम जिम्मेदारियां देने की बात कही। इस दौरान गुजरात में पार्टी के संघर्ष के दिनों और अटल बिहारी वाजपेयी के कामकाज को याद करते हुए नरेंद्र मोदी एक बार फिर से भावुक हुए।
संसद का शीत सत्र; जीएसटी, नोटबंदी, राफेल और गुजरात चुनाव पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
संसद का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है जिसके काफी हंगामेदार रहने की आसार है। विपक्ष की ओर से सरकार को गुजरात चुनाव की पृष्ठभूमि में सत्र में देरी करने से जुड़े विषय, जीएसटी, नोटबंदी, राफेल मुद्दा, किसानों से जुड़े विषय समेत कई समसामयिक मुद्दों पर घेरने का प्रयास किया जाएगा।
शत्रुघ्न सिन्हा ने PM से पूछा सवाल; गुजरात में भाजपा अगर हारी तो जिम्मेदारी कौन लेगा?
भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने गुजरात में दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव से ठीक एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पर एक बार फिर से अपने अंदाज में निशाना साधा है। भाजपा नेता ने कहा, 'अगर हम जीत जाते हैं, तो हमें पता है कि आपको पूरा श्रेय मिलेगा, लेकिन अगर हम हार जाते हैं तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
राहुल ने गुजरात चुनाव में किया बड़ी जीत दावा, भाजपा से पूछा- मंदिर जाना गलत है क्या?
गुजरात में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस पार्टी के नव निवार्चित अध्यक्ष राहुल गांधी ने अहमदाबाद में जगन्नाथ मंदिर के दर्शन किए और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। राहुल गांधी ने दावा किया कि गुजरात की जनता ने कांग्रेस में भरोसा जताया है और पार्टी की जीत सुनिश्चित हो गई है।
राहुल गांधी कांग्रेस के नए अध्यक्ष निर्वाचित, PM मोदी ने दी बधाई
कांग्रेस में अब राहुल राज चलेगा क्योंकि अब उन्हें पार्टी का नया अध्यक्ष चुना गया है। उन्हें निर्विरोध तरीके से सोमवार को पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया। इस शीर्ष पद के लिए केवल राहुल ने ही नामांकन किया था। राहुल के सभी 89 नामांकन पत्र सही पाए गए। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव प्राधिकार (CEA) ने राहुल के अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा की।
'मोदी विरोध' की रणनीति से गुजरात नहीं जीत पाएंगे राहुल
2014 के लोकसभा चुनाव और उसके बाद के तमाम विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और राहुल गांधी के चुनाव प्रचार के केंद्र में मोदी विरोध ज्यादा हावी रहा है। पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं के साथ-साथ देश की जनता पर भी इसका विपरीत असर पड़ता है। इससे ये लगने लगता है कि पार्टी के इस शीर्षस्थ नेता के पास अपना कोई विजन नहीं है। पार्टी के पास चुनाव जीतने के लिए कोई खास रणनीति नहीं है।
'अभी चुनाव हुए तो गुजरात भी गंवा देगी भाजपा!'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का गढ़ माना जाने वाला प्रदेश गुजरात भी भाजपा के हाथ से निकलता दिख रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के एक आंतरिक सर्वे पर अगर भरोसा करें तो यही खुलासा हो रहा है। हालांकि आरएसएस ने इस सर्वे से इनकार किया है।