गुजरात मॉडल सिर्फ शब्दों की हेराफेरी है : सुरेश मेहता
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व भाजपा नेता सुरेश मेहता का कहना है कि इस गुजरात चुनाव की सबसे बड़ी विशेषता, भाजपा के प्रति बढ़ रहा मोहभंग है। और इसने कुछ हद तक राजनीतिक माहौल को कांग्रेस के पक्ष में मोड़ दिया है। अगर कांग्रेस जीतती है, तो यह भाजपा के खिलाफ पड़े नकारात्मक वोटों की वजह से होगा, न कि कांग्रेस के प्रति प्रेम के कारण।
बिहार में नहीं चलेगा 'गुजरात मॉडल' : लालू
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री पर जमकर निशाना साधा। लालू ने पीएम पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि हम बिहारी आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और योग्यता से परिपूर्ण हैं। हमें विकास के लिए 'गुजरात मॉडल' या 'नेता' को आयात करने की जरूरत नहीं है।
सांप्रदायिक ध्रुवीकरण में जुटी भाजपा : माकपा
माकपा ने कहा है कि भाजपा और उसके सहयोगी संगठन सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने में जुटे हुए हैं, क्योंकि विकास के गुजरात मॉडल पर लगातार हमले हो रहे हैं। माकपा के मुखपत्र पीपुल्स डेमोक्रेसी के संपादकीय में कहा गया है, 'इसके कारण भाजपा जाहिर तौर पर अपने मूल हथकंडे, यानी सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पर लौट आई है, और 2014 के आम चुनाव के अपने अभियान का उसे मुख्य आधार बना लिया है।'