देश का माल और सेवाओं का कुल व्यापार घाटा पिछले 11 महीने के दौरान 13 प्रतिशत बढ़कर 93.32 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। एक साल पहले इसी अवधि में यह 82.46 अरब डॉलर पर था। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। हालांकि, इसमें स्पष्ट किया गया है कि आंकड़े अस्थाई हैं।